Female orgasms facts
Eric Hood

महिलाओं में ओर्गास्म: पांच बड़े तथ्य

द्वारा Love Matters India जनवरी 6, 12:33 पूर्वान्ह
महिलाओं में ओर्गास्म/ चरमआनंद - क्या यह मनुष्य लैंगिकता का सबसे रहस्यपूर्ण और वर्जित मुद्दा भी है?

महिलाओं को ओर्गास्म कैसे होता है? क्या महिला को एक से ज़यादा ओर्गास्म हो सकते हैं? क्या महिलाओं में भी स्खलित वीर्य निकलता है? महिला को चरम तक पहुँचने में कितना समय लगता है? और क्या वाकई 'निप्पल ओर्गास्म' भी कोई चीज़ होती है? हमारे पास इन सभी सवालूं के जवाब हैं हमारे इस बार कि 'पांच बड़े तथ्य' श्रंखला में। पढ़िए और जानिए उनका दिल जितने का राज़...

  1. बहुत सारे तरीके
    ऐसे बहुत सारे तरीके हैं जिनसे महिला को ओर्गास्म हो सकता है। इंटरकोर्स (सम्भोग) इसका सिर्फ एक तरीका है। और क्या आप जानते हैं, बहुत सारी महिलाओं को समभोग के दौरान ओर्गास्म नहीं होता। आपको शायद उनकी ठिठिनी को सहलाना होगा, मुखमैथुन करना पड़ेगा और उनकी योनि में ऊँगली डालने से भी उनको ओर्गास्म हो सकता है।
    कुछ महिलाओं को तब भी ओर्गास्म हो सकता है जब उनके जी-स्पॉट को सहलाया जाये, जो कि योनि का सबसे संवेदनशील हिस्सा होता है। तो बात यह है कि, इसका कोई स्वर्ण नियम नहीं है। पढ़िए और जानिए कि आपके साथी के लिए क्या काम करता है और आमोद-प्रमोद के इन एहसासों को अपने साथी के साथ मिलकर खोजिये। 
  2. कई बार
    पुरुषों के प्रतिकूल, महिलाओं को एक बार में एक से ज़यादा ओर्गास्म हो सकते हैं - एक के बाद एक। सुनने में अच्छा लगा ना? तो यह ऐसे काम करता है - ठिठिनी अपने नॉर्मल साइज़ में वापस आ जाती है, ओर्गास्म होने के 15-20 सेकंड बाद  और फिर दोबारा सहलाने के लिए तैयार भी हो जाती है। पुरुषों को उल्टा ज़यादा समय लगता है ओर्गास्म के बाद वापस ओर्गास्म के लिए तैयार होने में।  
  3. पिचकारी
    क्या कभी आपने सुना है कि महिलाओं को ओर्गास्म के दौरान वीर्यपात भी हो? हमारी बात सुनिये - ये सच है! तो क्या निकलता है महिलाओं कि योनि से जब उन्हें ओर्गास्म होता है? ये सफ़ेद, गधा दूधिया वीर्य हो सकता है या कुछ हल्का पानी जैसा वीर्य जो कि पेशाब के जैसा लगे। अगर आप भी अपनी साथी को ये पिचकारी ओर्गास्म देना चाहते हैं, तो अफ्रीका कि एक ख़ास ओर्गास्म तकनीक "कुनयाज़ा' के बारे में पढ़िए! 
  4. समय
    महिलाओं को पुरुषों से ज़यादा समय लगता है चरम तक पहुँचने में. पुरुषों के लिए चरम तक पहुचना महिलाओं से ज़यादा आसान होता है। एक दूसरे को चरम तक पहुँचने में मदद करने के लिए ज़रूरी है कि आप सेक्स के दौरान एक दूसरे से बातें करते रहे। अगर आपको उत्तेजित होने में ज़यादा समय लग रहा है तो अपने साथी को बताइये ज़रूर। उनको फोरेप्ले पर समय बिताने के लिए कहिये ताकि आप दोनों पूरी तरह उत्तेजित हों और आप दोनों चरम तक पहुचे।  
    एक और बात याद रखिये: देखिये ऐसा बहुत ही कम होता है कि दोनों साथियों को एक साथ ओर्गास्म हो। एक साथ ओर्गास्म हो जाना तो एक बोनस कि तरह है, लेकिन इस पर ज़यादा ध्यान मत दीजिये. सेक्स का भरपूर मज़ा लीजिये अपने साथी के साथ।  
  5. निप्पल ओर्गास्म
    जी हाँ, निप्पल ओर्गास्म सच में होते हैं! कुछ महिलाओं को सिर्फ उनके निप्पल को सहलाने से बहुत उत्तेजना होती है और ओर्गास्म भी हो जाता है। और आपको पता है - इसमें स्तन के साइज़ से कोई फर्क नहीं पड़ता - स्तन साइज़ कुछ भी हो, लेकिन जब भी महिलाओं के स्तन पर सेक्स के दौरान ध्यान दिया जाता है तो यह उन्हें बहुत उत्तेजना होती है। निप्पल स्तन का एक बहुत ही संवेदनशील हिस्सा होते है।
    आप इन्हे सहला सकते है, चूम सकते हैं, चाट सकते हैं और अगर आपकी महिला साथी को पसंद आये तो उन्हें दाँतों से कांट भी सकते हैं। चाहे उन्हें इससे चरम हो या ना हो, वो इसके बाद उत्तेजित तो ज़रूर ही हो जायेगी!
     

तो जाइये और उनके शरीर को टटोलिये और जानिए कि उन्हें आखिर क्या उत्तेजित कर रहा है और क्या नहीं। और अगर कहीं अटक जाएं तो उन्ही से पूछ लीजियेगा। 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>