Love Matters

क्या लड़कियों का हस्तमैथुन करना ठीक है?

Submitted by Auntyji on मंगल, 12/27/2016 - 06:05 बजे
आंटी जी मैंने कई लोगों से सुना है कि लड़कियों का हस्तमैथुन करना अश्लील माना जाता हैI लेकिन मुझे हस्तमैथुन करना पसंद है, यह करके मैं अच्छा महसूस करती हूँI मुझे क्या करना चाहिए जेजू (20), अलाहबादI

यह लेख हमारे '2016 के पाठकों की पसंद' शृंखला का अंश है। यह 5 जनवरी 2016 को पहली पर प्रकाशित किया गया था।

आंटी जी कहती हैं..."जेजू पुत्तर, कुछ तो लोग कहेंगे...लोगों का काम है कहना...इन बेकार की बातों में कही बीत न जाए रैना..." यह कह के गए हैं अपने प्यारे राजेश खन्नाI आया कुछ समझ, जेजू?

क्या गोरखधंधा है!

बेटा, अभी तक तो समाज ने लड़को के हस्तमैथुन करने को ही स्वीकार नहीं किया है तो लड़कियों की तो बात ही छोड़ दोI किसी भी चीज़ को निषिद्ध घोषित करने का सबसे आसान तरीका है उसके ऊपर सामाजिक, नैतिक और धार्मिक पाबंदियां लगा दोI उसके बाद यह बात आपकी सोच पर इस कदर हावी हो जाती है कि आपको यही लगता रहता है कि आप कुछ गलत कर रहे हैंI

सच्चाई यह है कि हस्तमैथुन, जो कि विश्वभर में बहस का मुद्दा है, एक बेहद निजी क्रिया है जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुँचताI तो इतना हो-हल्ला क्यूँ? क्यूंकि बेटा हम महिलाएं हैं और हमें अपने शरीर के बारे में जानने का कोई हक़ नहीं हैI अगर जानने की कोशिश करें तो लोग हमारा अभद्र नामों से नामकरण कर देते हैंI

अगर एक लड़की को सेक्स के बारे में ज़्यादा पता है तो वो वैश्या है, अगर नहीं पता तो वो बोर हैI हुण दस्सों कि वो क्या करे? क्या गोरखधंधा है जी!

अनिश्चितता और अनभिज्ञता

तू और तेरे जैसी कई लड़कियां होंगी जो हस्तमैथुन या और कामुक क्रियाएँ करना चाहती होंगी लेकिन इसी दकियानूसी मानसिकता की वजह से अपने मन को नहीं मना पाती होंगीI तुझे क्या लगता है कि लोग तुझे "श्रीमती हस्तमैथुन" के नाम से बुलाना शुरू कर देंगे?

 

चल एक सवाल का जवाब देI तेरा क्या लगता है? तुझे इंतज़ार करना चाहिए और यह उम्मीद करनी चाहिए कि तुझे एक सेक्सी और हॉट पति या बॉयफ्रेंड मिलेगा? क्या वो तेरी सेक्स से जुडी ज़रूरतों को समझ पायेगा?  जब उनके बारे में तुझे ही पता नहीं होगाI बताओ, कैसे सुलझेगी यह पहेली?

महिला ओर्गास्म और स्खलन के बारे में यहाँ जाने!

अपने दिल की सुनें

तो हम क्या बनना चाहते हैं? वो महिला जिसे अपने शरीर के बारे में कुछ नहीं पता? वो औरतें जो अपनी भावनाएं और इच्छाएं बताने में अक्षम हैं और बिना किसी जानकारी और सहभागिता के सेक्स करती हैं? अधिकतर, वो चुपचाप सब स्वीकार कर लेती हैं, जैसा भी सेक्स इनके साथ होता हैI

क्या आप ऐसी महिला बनना चाहोगी जिसे पता है कि उसे क्या पसंद है? एक ऐसी महिला जो खुद को और अपने साथी को कामुक क्रिया के दौरान खुश रह सकेंI या फिर बिना किसी साथी के भी अपने आप को ख़ुशी दे सकेI यह ख़ुशी केवल आपके सेक्स जीवन से ही सम्बंधित नहीं है बल्कि इसका मतलब यह है कि आप को पता है कि एक महिला के तौर पर आपको क्या चाहिएI

सच में 'बुरी' आदतें

यार एक गल दस्सों, यह सब लोग हस्तमैथुन के इतना विरुद्ध क्यों है? लोगों में और भी कई गन्दी आदतें हैंI मैंने आजतक किसी को इस बात पर सवाल उठाते नहीं देखा कि क्यों कुछ लोग नाक में ऊँगली डालते हैं, या सार्वजनिक स्थान पर मुँह से डकार लेते हैं या फिर पीछे से........हाहाहाहा!

मेरा मतलब कि उस पर कोई मुहीम नहीं चला रहा है तो फ़िर 'हस्तमैथुन मत करो' का ही शोर क्यों? मरे ख्याल से इसे 'हस्तमैथुन करो और मस्त रहो' से बदल देना चाहिएI अपराधबोध से निकल जेजू, इस बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं है!

 

तरह तरह के महिला ओर्गास्म के बारे में जानने के बारे में यहाँ पढ़ेंI

क्या आपको लगता है कि महिलाओं के लिए हस्तमैथुन करना ठीक है? इस बारे में हमारी चर्चा का हिस्सा बनिए या फेसबुक पर टिप्पणी कीजियेI

Listen to your body talk

What do we prefer to be? Women who are clueless about their own bodies? Women who don’t express their feelings and desires or have sex without right knowledge or active participation? In many cases, they quietly accept whatever is dealt to them by another friendly or perhaps unfriendly body.

Do you want to be a woman who knows what works for her? A woman who can be active and alert participant in the act of sex with someone? Or equally active without someone? This is not just about your sexual happiness, it is about knowing yourself as a woman.

The real ‘bad habits’

Yaar ek gal dasso, why are this world’s moral police waging a war against masturbation? People have many really gandhi aadatein. I have never seen a question on people digging their nose, burping in public or even expelling other sorts of volatile substances. Hahahaha!

I mean us per koi muheem nahin chala raha, so why this Mat Masturbation Mob? How about we change it to Mast Masturbation Mob? Quit the guilt trip Jeju, this one is not worth it at all!

Read more on female orgasms and female ejaculation here!

To protect the author's privacy, the person in the picture is a model.
First published 5 January 2016

Do you think it’s okay for girls to masturbate? Join our Let’s Talk discussion board or comment on Facebook.