रोहन और गौरी प्यार में हैं और एक साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं। वे अलग-अलग तरह के परिवारों से आते हैं और उनके माता-पिता उनकी अलग-अलग जातियों के कारण उनके रिश्ते का कड़ा विरोध करते हैं। वे शादी करना चाहते हैं लेकिन अपने परिवार में सभी को नाराज करने की कीमत पर नहीं। इस स्थिति में वे दोनों क्या कर सकते हैं? क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? आइए पढ़ते हैं।
कई बार डेटिंग करना बहुत मुश्किल हो सकता है, खासकर जब यह तय करने की बात आती है कि दूसरा व्यक्ति क्या ढूंढ रहा है। जब रिश्ता ऑनलाइन शुरू होता है तो यह और भी पेचीदा करने वाला हो सकता है, जैसा कि अनय और शालिनी के मामले में हुआ। शुरू में सब ठीक था लेकिन कुछ टाइम बाद शालिनी के लिए यह समझना मुश्किल हो गया कि अनय इस रिश्ते में क्या चाहता है - क्या वो एक सीरियस रिश्ता चाहता है या सिर्फ टाइम पास कर रहा है। अगर आपके साथ ऐसा होता हो आप क्या करते? आईये लव मैटर्स के कुछ टिप्स नीचे पढ़ते हैं :
रोहित और प्रिया बचपन से ही अच्छे दोस्त थे। उन्होंने वीडियो गेम खेलने से लेकर जन्मदिन मानाने के लिए एक-दूसरे के घर जाने तक - सब कुछ एक साथ किया। वे एक-दूसरे से सब कुछ शेयर करते थे और हमेशा एक-दूसरे का साथ देते थे। हालाँकि, जैसे-जैसे वे बड़े हुए, रोहित को एहसास हुआ कि उसके मन में प्रिया के लिए कुछ और फीलिंग्स आ गयी हैं जो की सिर्फ दोस्ती से परे है। वह अब उसके दोस्त से ज्यादा बनना चाहता था, वह उसका बॉयफ्रेंड बनना चाहता था। वह क्या करे? क्या आप ऐसी ही स्थिति में हैं? जानने के लिए आइए इस लेख को पढ़ें।
रिया और अनुप एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और काफी अच्छे दोस्त भी हैं। वे एक दूसरे के साथ काफी समय बिताते हैं और सीक्रेट्स भी शेयर करते हैं। उनके दोस्त उन दोनों को चिढ़ाते हैं कि रिया और अनुप को शादी कर लेनी चाहिए। यहां तक कि रिया को भी लगता है कि अनुप उससे प्यार करता है लेकिन रिया को दोस्तों के जरिए पता चलता है कि अनुप उसे केवल पसंद करता है। तो, पसंद करने में और प्यार करने में क्या अंतर है?
20 साल का शुभम अपने लिए गर्लफ्रेंड ढूंढना चाहता है लेकिन कहां से और कैसे शुरु करें, उसे इस बात का कोई आइडिया नहीं है। वह सही लड़की से कहां मिलेगा? वह उससे कैसे बात करेगा? क्या होगा अगर वह उसे पसंद ही न करे?? क्या ऐसा भी हो सकता है की उसको कभी कोई अपने पसंद की लड़की ही न मिले? क्या आपकी लाइफ में भी कुछ ऐसा ही चल रहा है?
विकी और टीना की मुलाकात एक शादी के फंक्शन में हुई, जहां दोनों ने एक साथ काफी मस्ती की। घर पहुंचने के बाद विकी को एहसास हुआ कि उसे टीना बहुत अच्छी लगने लगी है लेकिन वह थोड़ा कंफ्यूज भी है। उसके मन में कई सवाल है - क्या टीना भी उसे पसंद करती है? या वह सिर्फ उसके साथ टाइम पास कर रही थी? चलिए विकी की मदद करते हैं कि वह कैसे टीना की फीलिंग के बारे में पता लगाए।
अगर आप चाहते हैं कि आपका कोई नया दोस्त, गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बने तो आपको लोगों से बातें करनी होगी क्योंकि जब तक आप पहला कदम नहीं बढ़ाएंगे तब तक बात नहीं बनेगी। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे जिनसे आप नये लोगों से बात कर सकें। तो चलिए शुरू करते हैं।
नरेश और प्रिया एक ही ऑफिस में काम करते हैं और एक दूसरे को पसंद भी करते है। नरेश प्रिया को कभी-कभार चिढ़ाता भी रहता है। आज प्रिया जब अपने ऑफिस से निकल रही थी, तब ही नरेश ने उससे कॉफी के लिए पूछ लिया। प्रिया ने नरेश से पूछा कि क्या यह डेट है। नरेश को कुछ समझ नहीं आया इसलिए उसे हां कह दिया मगर वो सारा टाइम यही सोचता रहा कि डेट क्या होता है; चलिए नरेश की मदद करते हैं और डेट क्या होता है, यह समझते हैं!