Love Matters Auntyji
Love Matters

क्या मेरी बीवी को लगेगा कि मेरा शिश्न छोटा है?

द्वारा Auntyji जनवरी 29, 09:08 बजे
आंटी जी कुछ ही महीनो बाद मेरी शादी हैI मुझे डर है कि मेरी होने वाली बीवी को मेरे छोटे शिश्न को देखकर निराशा हो सकती हैI मुझे क्या करना चाहिए? रोहित (24), अंबाला

आंटी जी कहती हैं... सबसे पहले तो बेटा शादी की लख-लख वदाइयां! कितना अच्छा लगता है ना, किसी से नया रिश्ता जुड़ना और थोड़ा बड़ा-बड़ा महसूस करनाI

साइज के बारे में समझदार बनो

अब सब तो पहलां पुत्तर, ए दस् कि इसका निर्णय कौन करेगा कि तेरे लिंग का साइज छोटा है? क्या तेरे पास इसको प्रमाणित करने के कोई ठोस तथ्य हैं? या फ़िर अपने ज्ञानी दोस्तों की बातों में आकर परेशान हो रहा है? या फ़िर कहीं ब्लू फिल्में तो तेरी विश्वसनीय गाइड बुक नहीं हैं?

खोत्तेया परेशान कर रहीं हूँ तुझेI वैसे यहाँ यह बता देती हूँ कि तेरे दोस्त और पॉर्न फिल्में, ऐसी जानकारी के लिए बिलकुल जाली और अविश्वसनीय स्त्रोत हैं! हो सकता है कि यह दोनों ही तेरे दिल के बेहद करीब हो लेकिन अगर तू अपने दोस्तों की कही या पॉर्न में देखी हर बात को सही मानता है तो बेटा....यह अच्छी बात नहीं हैI अगर शिश्न के आकार की बात करें तो यह काफ़ी चीज़ों पर निर्भर करता है जैसे अनुवांशिकी, वंशाणु, यहाँ तक कि हमारी नस्ल पर भीI तो नियम नंबर एक : तुलना मत करो!

महत्त्वपूर्ण तथ्य

एक पुरानी कहावत है, "बड़ा है तो बेहतर है!" बेटा जी, यह तब अच्छी लगती है जब टीवी खरीदने जा रहे होते हैं, लिंग के सन्दर्भ में इसका कोई महत्त्व नहीं है! ठीक है? तो बेटा रोहित इस बात को दिमाग से निकाल दो कि बड़ा होता तो फ़र्क़ पड़ता, फ़र्क़ इस बात से पड़ेगा कि तुम इसका इस्तेमाल कैसे करोगे I अपनी हरकतों पर ध्यान दो और इसके लिए ज़रूर तुम अपने दोस्तों और पोर्न की मदद ले सकते हो- क्यूंकि इससे झिझक कम होगी और तुम समझ पाओगे कि सेक्स को शानदार कैसे बनाया जा सकता हैI

एक और बात, सिर्फ अपने ज्ञान को बड़ाना है, उम्मीदों को नहीं! पोर्नोग्राफी कल्पित होती है और दोस्त बड़ा-चढ़ा कर बाते कर सकते हैंI वैसे भी ज़रूरी नहीं कि हर वयक्ति का अनुभव एक सामान होI औरतों और उनके शरीर को और जानने का प्रयत्न करो, तुम्हे यह जानने की भी कोशिश करनी चाहिए कि औरतों को क्या पसंद हैI इतना जान लोगे तो सेक्स और साइज को लेकर तुम्हारी चिंता खत्म हो जायेगी! एक अच्छा प्रेमी बनने के लिए ज़रूरी है कि तुम खुद से प्यार करो और अपने बारे में अच्छा महसूस करो I तुम शुरुआत कर सकते हो साफ़-सुथरा और स्वस्थ रहने सेI

शिश्न के आकार और साइज के बारे में हमारा वीडियो देखें!

प्यार से काम लेना

एक चीज़ जो तुम्हें हमेशा याद रखनी होगी या यूँ कहूँ कि भूलनी होगी वो है ज़ोर-ज़बरदस्ती और किसी भी प्रकार की हिंसाI इन बातों को सेक्स में कोई काम नहींI अपने रिश्ते की सिंचाई करनी शुरू कर दोI उससे बात करते वक़्त हलकी-फुलकी छेड़खानी करके फायदा होगाI उसके साथ फ़्लर्ट करो, उससे पूछो कि उसे क्या अच्छा लगता हैI उसे यह महसूस करवाओ कि तुम उसे चाहते होI

एक बात जो तुझे दिलासा देगी, वो यह है कि कई लड़कियां ज़्यादा बड़ा शिश्न देखकर घबरा जाती हैंI उन्हें लगता कि उससे उन्हें दर्द होगाI वो तनाव महसूस करती हैं जिससे उन्हें और पीड़ा होती हैI यह ज़रूरी है कि वो तुम्हारे साथ आश्वस्त महसूस करे, उसके शरीर को जानो, एक दूसरे को अच्छे से स्पर्श करो जिससे तुम दोनों को पता हो कि क्या हो रहा हैI जब बात हो पहली रात और कौमार्य खोने की तो लड़की के साथ-साथ लड़के का भी तनावरहित रहना अत्यंत महत्त्वपूर्ण हैI

चल फ़िर अब घबराई नाI चिंता छोड़ और इन पलों का आनंद उठाI उससे मीठी-मीठी गल्लां कर और फेर चक दे फट्टे, "मलमल दा कुरता, दिख्दा है सब कुछ क्लियर माहिया, आजा माहिया तेरा भी साइज है 10 माहिया!"

क्या अपने शिश्न को लेकर आपके मन में भी कुछ सवाल हैं? हमारे फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Tension chhad, puttar! Ling ke size mein ek apna teda pann hona is quite common bete. Don't worry, isse koi samsaya nahin hoti hai. Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aajad bete, aap khud ye nirnay le ki aapka ling chhota hai ya bada yeh itna uchit nahi hoga. Aur sorry bête isay bada ya lamba karne ka koi tareeka nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis' Aur please size par mat jao apna andaaz achchha karo unke saath time bithao. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Faisal bete, ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Aur please size par mat jao apna andaaz achchha karo unke saath time bithao. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Relax Viraj bête! Aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling patla aur chhota hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Relax bete! It is not possible to increase the size of it. Get correct information about penis shape and sizes here: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/en/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/en/news/worried-your-penis-too-small If you would like to join in on a further discussion on this topic, join our discussion board, "Just Ask” https://lovematters.in/en/forum
Bete yeh toh aapki wife hee bata sakti hai lekin dono partners ki poori sehmati hai anal sex karney mein to kar saktay hai lekin wo part bohot dry hota hai jiskey liye koi chiknai Jaise KY jelly ka istemal kiya ja sakta hai ya chikanai yukt condom bhi use kar sakte hai, yadi condom ka istemal kiya jaye to koi side effect nahi hai. https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>