Auntyji Love Matters
Love Matters

हमने बिना कंडोम का इस्तेमाल करे सेक्स कर लिया!

द्वारा Auntyji मई 6, 11:27 बजे
आंटी जी, मैंने और मेरी गर्लफ्रेंड ने असुरक्षित सम्भोग कर लिया हैI उसे मासिकधर्म भी नहीं हुआ है। क्या वो पेट से है? मुझे तो बहुत डर लग रहा है। मैं क्या करूँगा अगर वो माँ बन गयी तो।

प्लीज़ आप जल्दी मेरी मदद कीजिये। अनिल (21), जबलपुर

आंटी जी कहती है...वाह बेटे! तो मेरे ज्ञानी पुत्तर को पता चल ही गया कि एक लड़की माँ कैसे बनती है। तो अब इतना हैरान क्यों हो रहा है?

तो हीरो सबसे पहले तो गर्भावस्था की घर पर जांच कर। जांच करने का सामान तुझे आसानी से मिल जायेगा और यह ज़्यादा महंगा भी नहीं आता। इसके इस्तेमाल के निर्देश पैकेट के पीछे ही लिखे होंगे और घबराना यह काफ़ी भरोसेमंद है।

यह काम जितना जल्दी हो जाये उतना अच्छा है क्योंकि तेरी गर्लफ्रेंड के माँ बनने के पूरे पूरे आसार है। मुझे पता है कि तेरी हालत काफ़ी ख़राब होगी इस समय और जो मैं अब कहने वाली हूँ वो तुझे अच्छा भी नहीं लगेगा लेकिन मैं बिना कहे रुक नहीं पाउंगी।

बुरा फैसला

क्या सोच रहा था तू? वैसे सोचा तो तूने था ही नहीं, क्यूंकि अगर सोचा होता तो यह सब नहीं होता। कहने को तू 21 साल का है और अपने फैसले खुद ले सकता है। काग़ज़ों के हिसाब से तो इतना परिपक्व हो गया है कि शादी भी कर सकता है, वोट डाल सकता है। लेकिन यह साफ़ है कि तेरे अंदर दुनियादारी की समझ बिलकुल ना के बराबर है। और दुःख की बात यह है कि तेरे जैसे और भी बहुत नवयुवक है

मैंने हमेशा से कहा है कि अगर किसी को लगता है कि वो शारीरिक सम्बन्ध स्थापित करने के लिए तैयार है तो बेशक करो। लोग मुझसे पूछते है कि सेक्स करने के किये सही उम्र क्या है तो मेरा ज़वाब होता है कि जब लगे कि आप दोनों रज़ामंद हो तो कर सकते है। पर रज़ामंदी का मतलब यह थोड़ी है कि सारी समझदारी को खूँटे पर टांग कर बिस्तर पर चढ़ जाओ।

उन्नत शिश्न का मतलब यह कतई नहीं है कि अब आप तैयार है, यह सिर्फ एक शारीरिक प्रतिक्रिया है.... तैयार होना सिर्फ शारीरिक नहीं है। यह भी ध्यान रखना है कि आप मानसिक रूप से कितने तैयार है। एक दुसरे से अंतरंग होना अच्छी बात है लेकिन एक दुसरे की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी भी तो आपको ही लेनी होगी।

तब क्या...

भगवान करे कि तेरी गर्लफ्रेंड गर्भवती ना हो। तू चैन की सांस ले लेना और हमारे सभी 50 हज़ार भगवानो को प्रसाद भी चड़ा देना। पर क्या तूने सोचा है कि अगर वो गर्भवती हो गयी तो तू क्या करेगा?

क्या तूने भ्रूण हत्या के बारे में सुना है?

क्या तुझे ज़रा भी अंदाज़ा है कि कहाँ जाना है? उसे सुरक्षित सुविधाएं कहाँ मिल पाएंगी? और इससे तेरे पर या तेरी गर्लफ्रेंड के शरीर पर क्या बीतेगी? कुछ सोचा है कि कौनसे क्लिनिक ले जायेगा, कैसे पैसे देगा? उसे कहाँ रखेगा? अपने घर या उसके घर? उसके या अपने घरवालो के सवालो का कैसे सामना करेगा?

कौनसी दुनिया में था?

मुझे तुझ पर गुस्सा आ रहा है। माफ़ करना लेकिन ऐसी गलती करने वाले लोगों के साथ मेरे सब्र का बाँध टूट जाता है। तू यह गलती कैसे कर सकता है? हर जगह इस बारे में जानकारी उपलब्ध है, जाने कितने हज़ारो स्त्रोत है और फ़िर भी तू आज भगवान के सामने हाथ जोड़े खड़ा है। तुझे कैसे नहीं पता था कि असुरक्षित सम्भोग से गर्भ ठहर सकता है और क्या तू जानता है कि इससे संक्रमण भी फैलते है?

क्या तुझे पता है कि सन् 1971 से हमारे देश में गर्भपात की सुविधाएं ना सिर्फ वैध है बल्कि मुफ़्त भी है। कहने का अर्थ यह है कि अगर तुम बालिग़ हो तो इन सुविधाओ के लिए तुम्हे कोई भी मना नही कर सकता। मैं तो यही कहूँगी कि तुम्हे इसके लिए भी तैयार रहना चाहिए कि उसके गर्भवती होने की सूरत में तुमने क्या कदम उठाने है। और पुत्तर तूने किसी भी मौक़े पर उस बेचारी का हाथ नहीं छोड़ना है, क्योंकि ध्यान रहे कि इसमें तुम दोनों एक साथ हो।

खुद को संभालो

अगर यह सुनिश्चित हो जाये कि तेरी गर्लफ्रेंड गर्भवती है तो बिना समय बर्बाद करे एक विश्वसनीय, नम्र और योग्य डॉक्टर को ढूंढकर उसके पास चले जाना। भगवान के लिए खुद इलाज़ मत करना। तुम्हे कोई अंदाज़ा नहीं है कि यह कितना घातक सिद्ध हो सकता है। मितली आना, ज़्यादा खून बहना और ना जाने कितने भयंकर दुष्प्रभाव हो सकते है। अगर तेरा या उसका कोई ऐसा दोस्त है जो भरोसे के लायक है तो उसे साथ लेकर जाना।

दो तरह के गर्भपात होते है - औषधीय और शल्य गर्भपात (सर्जिकल अबॉर्शन)। दोनों को अच्छे से समझना और डॉक्टर से सलाह लेकर वो वाला करवाना जो तुम्हारी स्थिति में ज़्यादा फायदेमंद है।

इस बात का भी ध्यान रखना कि यह सब हो जाने के तेरी गर्लफ्रेंड कहाँ आराम करेगी। घर पर या अस्पताल में? इलाज़ में और बाद में जो खर्च होगा उसका इंतज़ाम कर के रखना। इस बात का ख्याल रहे कि यह सब गोपनीय हो। इसके लिए तुझे अपनी गर्लफ्रेंड और डॉक्टर से सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। लड़की के परिवार के बारे में क्या सोचा है? उन्हें क्या बताओगे?

सबसे ज़रूरी बात, यह भी सोचना पड़ेगा कि गर्भपात के बाद होने वाले लक्षण जैसे पीड़ा, कमज़ोरी, और रक्तस्त्राव इत्यादि को वो कैसे झेलेगी? और उसके लिए उससे भी ज़्यादा मुश्किल होगा उस खलबली से उबरना जो उसके मन-मस्तिष्क में मची होगी।

काफ़ी काम है

जल्दी कर पुत्तर, बड़े काम पड़े है। वैसे तेरी गर्लफ्रेंड भी तुझसे कम नहीं है। बेवकूफ़ो की तरह वो सब करती रही जो उसके हीरो ने उसे बोला। बेटा अनिल, तू घबरा मत। जो होना था सो हो गया अब तुझे अपना आपा नहीं खोना है। तेरी गर्लफ्रेंड को तेरे प्यार और साथ की ज़रुरत है। तुझे उसे यह विश्वास दिलाना है कि तुम दोनों इस मुश्किल घड़ी से निकल जाओगे। चलो अब जाकर सबसे पहले वो टेस्ट करवाओ, जल्दी जाओ।

क्या आप भी कभी अनिल जैसी स्थिति में थे? आपने क्या किया? यहाँ या फेसबुक पर हमें बताएं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Actually yeh poori tarah se na, ladki ki mahavari pe depend hota hai, yadi woh bilkul nirdharit hai ya nahin jiski vajah se bohot hi risk ka kaam bhi hai. Yadi aap bina kisi protection ke ya bina surakhsha ke sex ki soch rahe hai toh shayad aap un dino ki baat kar rahe hain jin mein bachcha rukna mushkil hai. Yeh ho toh sakta hai lekin yeh poori tarha se surakshit nahin mana jaata hai. Yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarike ke mukaable condom ka istemal hi easy aur safe tarika hai https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility https://lovematters.in/hi/news/safe-sex-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
मेरी भाभी ने 5लोगो से सम्भोग किया है बिना कोंडोम के अब.उसका आप्रेसन हो गाय है औऱ 6 मे उसे सम्भोग कर रहा हु बिना कोंडोम के तो उसे कुछ तो नही होगा आप बातय
बिना कंडोम के सेक्स करना बिलकुल भी safe idea नहीं है! इससे कई यौन रोग होने का खतरा है. यह पढ़िए : https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Hi, Mujaffar beta. Yadi yeh sex unsafe tha toh yes ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi test se yeh pata chalta hain ki aapki partner garbhwati hain, toh aapko abortion ke liye kisi baalig(18 se badi umar ke vyakti) ki madad leni hogi. Ye bhi jaan lijiye 18 saal se kam umar ki mahila ke saath kiya gaya sex chahein woh uski marzi se hee kyun na kiya gaya ho RAPE ki category mein aata hai. Is baare mein bhi vichaar kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bete behtar hoga yadi condom ka istemaal kiya jaye aur yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/oral-sex-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ji haan, Munish bete. Pregnant hone ke liye purush ke shukranu ko mahila ki yoni mein jakar dimb ko nishechit karna hota hain jo sirf ek baar unsafe sex se bhi ho sakta hain. Zara yeh padho. https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
रोसन बेटे, इस समय सेक्स से कोई नुकसान नहीं जब तक की वह safe है यानी की पूरी समझदारी और दोनों लोगो की सहमति से किया गया सेक्स हो. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
मेरी gf के परीियड 10 जनवरी को आये। मैने 14 जनवरी को कोडोम से सेक्स किया और मन मे डर होने की वजह से उसी दिन 2 घटे बाद i-pill ली थी आज उसने बताया कि उसे bleeding हो रही है इसका क्या कारण हो सकता है मेरी हेल्प करे
ये पिल्स महिला के मासिक धर्म पे असर करती हैं इसलिए bleeding होना स्वाभाविक हैं किन्तु अगर bleeding अधिक हो तो एक विशेषज्ञ या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर से कन्सल्ट कीजिए! यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Bete isse pregnancy ke chances na ke barabar hain. Phir bhee zyaada sure hone ke liye - taaki aap dono relax ho sakein - aap is kriya ke 10 din baad yek home pregnancy test bhi kar lejiye - baat saaf ho jaayegee. Pehlee baar sex mein bade "loche" hote hain - chinta na keejiye. yeh link padh leejiye. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Rida beti, yadi condom ka sahi istemaal kiya gaya tha aur weh break ya slip nahi hua toh nishchint hua ja sakta hain. 2 din baad kiye test ko sahi nahi maana ja sakta. Yadi aap sure hona chahti hain toh is episode ke 10 din baad aap dobara test kar saktee hain. - baat saaf ho jaayegee. Pehlee baar sex mein bade ""loche"" hote hain - chinta na keejiye. yeh link padh leejiye. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
मेरी girlfernd की शनदी हो गयी हे पर मेने उसके साथ बिना कंडोम के दो बार सेक्स किया ओर स्पेर्म बाहेर छोड डिया, ओर हामेसे किसीं का hiv नाही हे पर ऐसें सेक्स करणेस hiv हो शकता हे क्या प्लिज बताईये
यदि जिस व्यक्ति के साथ आप unsafe sex सेक्स कर रहे हैं उसे HIV है तो HIV होने की संभावना हैऔर यदि किसी को भी HIV नहीं है तो यह नहीं हो सकता! लेकिन फिर भी किसी भी चिंता में रहने रहने से अच्छा है कि एक HIV टैस्ट ज़रूर कर लें. साथ ही सेक्स में जो भी करें, SAFE करें. https://lovematters.in/hi/resource/hiv यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Aditya bete, bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhi nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhi nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Kishan bete, yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hmm! Aapko aisa kyun lagta hain? Kya aapse paas thos kaaran hain ye sochne ka? Yadi haan toh shaayad aap dono ko is vishay mein baat karke maamla clear karne ki aavashyakta hain. Ho sakta aapko jald hi koi kade faisle lene padhein. All the best! Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Pari bete, yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Rida bete, yadi unsafe sex ke baad bhee unhe periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Deri ke liye maafi chahungi, Nisha bete. Ab pet dard kaisa hain? Bete kyunki yeh sex unsafe tha toh ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi condom ka istemaal kiya gaya tha aur ye slip ya break nahi hua toh pregnancy ke chances na ke barabar hain. Phir bhi aur zyaada sure hone ke liye - taaki aap dono relax ho sakein - aap is kriya ke 10 din baad yek home pregnancy test bhi kar lejiye - baat saaf ho jaayegee. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sohel bete, 10 minute ka bina condom ka sex bhi unsafe hi hain. Ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
aunty ji namaste aunty ji maine apni gf ke sath sex kar lia hai 4 baar aur aunty ji jo sex kia hai naaa jada tar maine piche kia or dusri baat aunty ji maine sex to kia par maine bina condom ke sex kia hai or naa aunty ji maine sperm ko andar nahi dala uske muhh mai nikal dia to kyaa vo pregnant ho sakti hai uski date 18 july ko aati hai aur usko bleeding ho rahi hai abhi thodi thodi
Manish bete, yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya phoren kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye yeh bhi pado: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hain. Bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhi nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aunty ji mene ek girl ke sath sex kiya sex krte samay condom phat gya tha but me discharge nhi hua tha bad me mene tissue se penis saf krke dubara dusra condom lagake sex kiya phr discharge hua tha kya muje koi dikkat to nhi aa sakati na penis ko bad me ache se dho liya tha
Sirf dhona kaafi nahi hoga, Rohit beta! Is incident ke baad 72 ghanton ke bheetar emergency contraception goli lena sensible hoga. Rahi baat HIV ya STD ki, so who thoda mushkil hai, lekin jaise hee pata chale ki condom phat chukka hai so fauran hi withdraw hona bahut hi zaroori hai. HIV ke khatre se fauran bachne ke liye PEP naam ki ek kism ki dawa bhi hai lekin woh sirf kuch hee sarkaari aspatalon mein uplabdh hoti hai. Be safe. Yadi aapke man mein koi bhee aur sawaal hain aur aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi aap safe sex ki soch rahe hai toh yeh apne aap me ek acha idea hai. Isse anchahein gharbh ke sath sath youn sankrman jaisi bimariyon se bhee bacha jaa sakta hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare Discussion Board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Didi hmne girlfriend ke sth sambandh banaya bina condom ke aur sperm bhi bahar hi discharge kiya lekin ho skta hai kuch sperm ke ansh andar rah gaye hon .sambandh ke 24 ghante ke andar hamne use i pill khila di ab 1 maheene ho chuke hain kya uske garbh thahar skta hai
Ab kya haal hai bête? Kya unhe period aa chuke hai? Yadi nahi to After 10 days aap ek home test kar saktey hain. Morning urine sample is much better for this. Ok? https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Suniye bête! 18 saal se kam umar ki mahila ke saath kiya gaya sex chahein woh uski marzi se hee kyun na kiya gaya ho RAPE ki category mein aata hai. Isliye aisi baton ka vichar karne wale viyakti ko netik-anetik baton ka vichar karna chahiye. samjhe? https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/im-21-in-love-with-a-teenager Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>