Safe sex: dos and don'ts
Rudyanto Wijaya

गर्भावस्था और एसटीडी चिंता के बिना सेक्स कैसे करें

द्वारा Stephanie Haase अप्रैल 16, 12:37 बजे
सुरक्षित सेक्स, सुनने में ज़रा बोरिंग लगता है। सेक्स तो मजेदार और संतुष्टिजनक होना चाहिए- लेकिन सुरक्षित सेक्स का क्या?यदि आप इस बारे में ज़रा गौर करें की सेक्स संक्रमित रोग या अनचाहे गर्भ के कारण आपको कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तो सुरक्षित सेक्स सुनिश्चित करना आपको बहुत छोटी कीमत लगेगी।  सेफ सेक्स के बारे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इस अंक में आगे पढ़िए।

क्या करें...

डबल सुरक्षा
 
'डबल सुरक्षा' से हमारा तात्पर्य है गर्भ निरोधन के 2  तरीके एक साथ इस्तेमाल करना, जैसे की गर्भ निरोधक गोली और कंडोम। अपने आप को और अपने साथी को सेक्स संक्रमित रोगों से बचने का एक विश्वनीय तरीका है कंडोम। एक साल तक सिर्फ कंडोम को गर्भ निरोधन के लिए इस्तमाल करने वाली महिलाओं में से 14 प्रतिशत  गर्भवती हो जाती हैं। तो यदि कंडोम के साथ गर्भ निरोधक गोलियां भी उपयोग में लायी जायें तो दोहरी सुरक्षा संभव हो पाती है।

अपने साथी से बातचीत
 
यदि आप सुरक्षित सेक्स करना चाहते हैं, तो आपको अपने साथी से खुलकर बात करना ज़रूरी है। कंडोम और गर्भ निरोधन के बारे में बात करना आपको अटपटा ज़रूर लगेगा, लेकिन बीमारी का शिकार हनी या अनचाहे गर्भ की तुलना में थोडा कम अटपटा ही है।
इसके साथ ही अपने साथी के पुराने जीवन के बारे में बात करना भी ज़रूरी है। उनके पहले किसी के साथ शारीरक सम्बन्ध रहे हैं, क्या उन्होंने पहले अपना चेक उप कराया है, और उनके अनुसार गर्भ निरोधन का कौनसा तरीका बेहतर है? कंडोम की ही तरह असल में इस बारे में बात करने में भी कोई शर्म नहीं करनी चाहिए।

STDs  के बारे में ज़रूरी जानकारी हासिल कीजिये...
 
हो सकता है की अपने सेक्स संक्रमित रोगों के बारे में तरह तरह की कहानिया सुनी हों। जैसे की, यदि कोई व्यक्ति देखने में स्वस्थ है तो उसे संक्रमण नहीं है। गलत। या फिर, सेक्स के बाद जननांग धो लेने से संक्रमण का खतरा नहीं होता। बिलकुल गलत!

तो यदि आपको इस बारे में आधारभूत बातें मालूम हों, तो आपको बेशक सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। ये क्या हैं, कैसे फैलते हैं और इनसे बचाव कैसे संभव है? और यदि सही जानकारी होगी तो आप अपने साथी को कंडोम का उपयोग करने के लिए समझा सकते हैं।
तो STDs के बारे में और पढ़िए।

क्या नहीं करें...

कंडोम सम्बंधित गलतियां...

कंडोम के उपयोग से जुडी कई गलतियां हो सकती हैं। तो इसका सही प्रयोग बेहद ज़रूरी है। इसका सही तरीका ट्राई करने के लिए आप खीरे या केले पर प्रयोग करके देख सकते हैं।
ये भी याद रखिये की एक कंडोम केवल एक बार ही इस्तेमाल होना चाहिए। महिला और पुरुष कंडोम एक साथ उपयोग न करें। प्रयोग से पहले कंडोम के पैकेट पर लिखी एक्सपायरी डेट ठीक से जांच लें। कंडोम उतारते समय सही जगह से पकड़ कर उतारें। ये सिर्फ कुछ बेसिक ज़रूरी बातें ही हैं. और जानकारी के लिए इस विषय पर और पढ़ें।

योनि को अपसेट न करें...

योनि पर साबुन का अधिक इस्तेमाल ऐसी स्थति पैदा कर सकता है जब योनि को संक्रमण से बचने वाला बैक्टीरिया नष्ट हो जाये। और ऐसे में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।
और योनि को टाइट बनाने के लिए लगाये जाने वाले पदार्थ भी ऐसी स्थति पैदा कर सकते हैं.योनि में सेक्स के दौरान सूखापन सही नहीं है।

योनि और गुदा मैथुन के बीच लिंग को साफ़ करना या कंडोम बदलना न भूलें। गुदा से लगने वाला बैक्टीरिया योनि में जाकर संक्रमण का कारण बन सकता है।

संक्रमण होने का कारण सेक्स न करना...

यदि आप या आपके साथी को संक्रमण हो गया है, तो शायद आपको लगेगा की सेक्स करना बंद करना चाहिए। लेकिन आपको ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। यदि आप कंडोम का प्रयोग सही प्रकार से कर रहे हैं तो संक्रमण के फैलने की सम्भावना नहीं है।

बहुत से संक्रमित रोगों का इलाज संभव है। लेकिन फिर भी इलाज के दौरान कंडोम का प्रयोग ज़रूर करें। क्यूंकि संक्रमण के दौरान असुरक्षित सेक्स दुसरे नए संक्रमणों का खतरा पैदा करता है, जैसे की एड्स।

फोटो:  Rudyanto Wijaya

क्या करें और क्या नहीं के अन्य लेख

सुरक्षित सेक्स पर अधिक जानकारी

सुरक्षित सेक्स पर अन्य लेख

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete garbhnirodhan ke kai upaye hain jinhe aap apni suvidha ke mutabiq le sakte hain woh aap yaha padh sakte hai: https://lovematters.in/hi/resource/birth-control Lekin yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarikay ke mukabley Condom ka istemal hi easy aur safe tareeka hai. Isse unchahe garv ke saath saath yon sakramad ke khatre se bhi bacha ja sakta hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
मेने एक सेक्सवर्कर के साथ सेक्स किया वो भी कण्डोम के साथ फटा तो नही पर उसने मेरे लिंग को हाथ लगाया था मेने सेक्स वर्कर को पूछा कि तुम बिना कंडोम के सेक्स करोगी तो उसने कहा आप मुजे duble डोगे तो भी नहीं मेने कारण पूछा तो वो बोली मेरे 2 बचे है में बीमारी नही लेना चाहती हु तो में किया समजू किया मुजे कोई बीमारी हो सकती है
चिंता मत कीजिये. हाथ लगाने से HIV नहीं फैलता . चिंता मत कीजिये. हाथ लगाने से हिव नहीं फैलता. जो आप करने जा रहे थे, उससे शायद हो सकता था. सेक्स में जो भी करें, SAFE करें. https://lovematters.in/hi/resource/hiv यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Mam maine apani gf ke sath 27 december ko sex kiya tha aur usaka period time 10to 12 hai par abhi tak piriod nahi aaya aur pregnancy test bhi nigetive hai.. Hame kya karna chahiye kya koyi medicine leni chahiye agar leni chahiye to kaun si jyada achhi rahegi plzzzz mam help us plzzzz
Itna late tak periods ka na hona toh apne aap mein ek problem ho sakti hai! Ek visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se consult kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Apni maa ke baare mein aise khyaal? Actually aap logon ko shayad lagta ho ki kyunki yeh sab cheezein porn filmon mein bahut common hai aur shayad aapki mammy aapke aas paas hee hain, toh unhi se kar liya jaye!! Yeh vahiyaat idea apne mann se nikaal deejiye aur yeh jaan lijiye ki sirf ki yeh ek ghinoni harkat hai jo ki aapki mammy kee poori zindagi pe asar kar saktee hai, saath hee aapke rhte par bhi, yeh toh aap bhi jaante hi hain!! Apna chintan swasth karo!! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sorry, Annie bete. Ling ka size badhane ya nota karne ka koi bhi tareeka maujood nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/penis-top-five-facts https://lovematters.in/hi/news/worried-your-penis-too-small https://lovematters.in/hi/news/what-women-penis Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sahil bete bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhee nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/safe-sex/sti-prevention/safe-or-unsafe https://lovematters.in/hi/birth-control/we-had-sex-without-condoms-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Amar bete bina condom ke sex karna apne aap mein ek safe idea bilkul bhee nahi hai. Isse anchahe garbh ke saath kai youn rog hone kaa bhi khatra ho sakta hai. Lekinnjaha tak HIV ki baat hai toh yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv https://lovematters.in/hi/safe-sex/stdsstis/hivaids-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Asmith bete hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Lekin agar aapk koi dard ho rahga ho toh kisi vishesagya ya ek achchhe vpanjikrit doctor se mill lijiye. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam ek ladki ko HIV niddle prick hua tha to doctor me PEP TREATMENT prescribed Kiya 28days ke liye 3month baad me uska test negative aaya Kya use HIV hone ke chances hai ...??aur agar us ladki ko mene lip kiss Kiya to mujhe hone ke chances hoge??
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>