Gf is pregnant. Should we get married?
© Love Matters India

मेरी प्रेमिका गर्भवती है... क्या हमें शादी कर लेनी चाहिए?

द्वारा Auntyji नवंबर 20, 08:16 पूर्वान्ह
नमस्ते आंटी जी, हमने पहली बार सेक्स किया और मेरी गर्लफ्रेंड गर्भवती हो गयी है। क्या मुझे उससे शादी करनी चाहिए? आदिल, 21 वर्ष, हरिद्वार 

आंटी जी कहती हैं- अरे बेटा ! इतनी ज़ल्दबाजी क्या थी।

गर्भधारण संभव है

चलो इस सवाल से शुरू करते हैं कि क्या पहली बार सेक्स करने से कोई लड़की गर्भवती हो सकती है? इसका ज़वाब है हां। यदि कोई महिला अंडोत्सर्ग के दौरान यौन संबंध बनाती है तो वह गर्भवती हो सकती है, चाहे वह पहली बार ही क्यों ना हो। डिंबक्षरण के दौरान महिला के गर्भाशय से अंडे निकलते हैं और अगर यह पुरुष के शुक्राणु से मिल जाता है (जो पुरुष के स्खलन होने पर महिला की योनि में गिरता है) तो महिला गर्भवती हो सकती है।

यह असामान्य नहीं है - तुमने देखा होगा कि शादी के पहले ही साल में बहुत सारे बच्चे पैदा होते हैं। वास्तव में इसकी उम्मीद भी रहती है - क्योंकि बहुत सी महिलाएं बहुत जल्दी पहली बार और पहले महीने में ही गर्भधारण करती हैं!

कारण - सही या गलत

अब क्या तुम्हें उससे शादी करनी चाहिए? क्या वह तुमसे शादी करना चाहती है? क्या इसके बारे में पहले से सोचा था? मान लो कि अगर तुम दोनों शादीशुदा होते और फिर ऐसा होता तो? आदिल बेटा, क्या शादी के बाद अनचाही प्रेगनेंसी एक अच्छा फ़ैसला साबित होता?

कई बार हम अनचाहे गर्भधारण होने पर सामाजिक और अन्य कारणों से बच्चे को जन्म देने पर विचार करते हैं। हालांकि बिना प्लानिंग के गर्भावस्था को संभालना काफ़ी मुश्किल हो सकता हैI इसिलए लोग गर्भपात या गर्भावस्था को समाप्त करने के बारे में सोचते हैंI

लेकिन जब हम पहसे से तैयार और सक्षम होते हैं तो हम गर्भावस्था का स्वागत करते हैं। समय सही होने पर गर्भावस्था बोझ नहीं लगती है और हम किसी अन्य व्यक्ति की ज़िम्मेदारी लेने के लिए पूरी तरह से तैयार होते हैं।

लोग क्या कहेंगे?

आदिल, शायद तुम सोच रहे होगे कि जब लोगों को पता चलेगा कि तुमने बिना शादी के ही सेक्स किया है तो लोग क्या कहेंगे। थोड़ी दिक्कत हो सकती है लेकिन यह इस पर निर्भर करता है कि तुम किस माहौल में रह रहे हो लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम मजबूर होकर ख़ुद को जीवन भर के लिए किसी रिश्ते में बांध लें।

तुम पहले से ही एक बिना योजना और बिना तैयारी वाली स्थिति में फंसे हो, है ना? लेकिन शादी करने का निर्णय लेकर तुम फिर से ऐसी ही एक और स्थिति में फंस जाओगे जिसके लिए तुम पूरी तरह से तैयार नहीं हो? क्या यह नए मेहमान को लाने के लिए अच्छा माहौल है? 

मैं तो कहूंगी यह ठीक नहीं है। कई बार लोगों को लगता है कि उन्होंने लड़की को गर्भवती कर दिया है तो उन्हें शादी कर लेनी चाहिए और लड़की को भी लगता है कि मुझे उसी आदमी से शादी करके बच्चा पैदा कर ही लेना चाहिए।

लेकिन हम भूल जाते हैं कि हम शायद ही उस व्यक्ति को ठीक से जानते हैं! आप अभी सिर्फ़ डेटिंग कर रहे हैं! शादी की कभी योजना ही नहीं थी और बच्चे का ख़याल तो दूर-दूर तक नहीं था। क्या यह बहुत बड़ा कदम नहीं है - और वो भी अचानक? यदि तुम्हें अगले ही महीने वह लड़की पसंद नहीं आती है तो क्या होगा?

वह 'पहली बार' कितना बुरा रहा होगा जब तुमने तय कर लिया था कि 'मैं अपने फोन से इस व्यक्ति को डिलीट कर दूंगा - कितना बोरिंग है ये!' और फिर आप उसी को लेकर सपने देखते हैं और उसके साथ बच्चा पैदा करना चाहते हैं। यह समझदारी नहीं है। है क्या?

उसकी राय मायने रखती है

उससे बात करो - शायद उसने भी शादी और प्रेगनेंसी की प्लानिंग नहीं की होगी। ज़रूरत पड़ने पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात करो जो तुम्हें सही और निष्पक्ष मार्गदर्शन करे और आपको ग़लत सलाह देकर आग में ना धकेले।

वह गर्भावस्था पूरी करके बच्चे को जन्म देने के बारे में सोच सकती है- शरीर उसका है। इसलिए मर्ज़ी भी उसकी ही होगी। लेकिन फ़िर तुम्हें कानूनी रुप से बच्चे का ख़र्च उठाना पड़ेगा।

लेकिन किसी भी नतीज़े पर पहुंचने से पहले तुम दोनों अपने परिवार को इसके बारे में अच्छी तरह बताओ। और अंत में एक पंजीकृत और अच्छा डॉक्टर खोजो जो तुम्हें सही और निष्पक्ष जानकारी और सेवाओं तक पहुँचने में मदद करे।

आदिल बेटा, ये जीवन का फ़ैसला है और इसे ज़ल्दबाज़ी या डर में नहीं लेना चाहिए। यह कई ज़िंदगियों  को प्रभावित करेगा। इसलिए सोच समझकर फ़ैसला लो।

*गोपनीयता बनाये रखने के लिए नाम बदल दिए गये हैं।

क्या आप भी कोई सवाल पूछना चाहते हैं? नीचे कमेंट करिये या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें। यदि आपके पास कोई विशिष्ट प्रश्न है, तो कृपया हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें।
 
 


 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Namaste aunty ji Aunty ...me or meri gf 4 saal se sath the..hm dono ek dusre se bahut pyr krte the..me sahi time dekhkr apne ghr walo ko uske baare me btne hi wala tha .pr meri mom ne use phle dekha hua tha.or unhone mjhe kbhi ye nhi bola ki mjhe ye ldki achhi nhi lgti ya lgti h...par 1saal phle hum dono ghumne chle Gaye the jiska pta dono fmly ko chl gaya.to bat police station tk chli gayi hmne waha bhi yhi bola ki hm dono alg nhi rh skte to thodi der baad hm writing me likh kr police station se bahhr aa Gaye.. to meri fmly ne use accept krke ghr le jane k liye mna kr diya mere parents waha se thoda dur khde the baaki fmly wale hmre sth the or us ldki k ghr wale bhi wahi the.me me apne parents ko smjhne unke pass chla gaya ..or wpas aaya to meri gf waha nhi the.maine gusse me uske ghr walo pr hath utha diya..mere ghr wale mjhe utha kr ghr le aaye or room me bnd kr diya..phone or wallet sb le liya tha.but next day mjhe bahr aane diya or phone le liya Maine apna.2 ye sb Friday ko hua tha or Sunday evening ko uska call aaya 800 km dur bhej diya h uske ghr walo ne..uske baad bhi meri 1-1 din I gap me usse bat ho rhi thi.but ek din usse bag hui or waha se call aaya ki tumahri himmt kaise hui yha phone krne ki mtlab ye ki vo waha pkdi gayi ki ye abhi bhi mjhse bat kr rhi h..us din se aaj tk uska koi call nhi aaya..but jb bhi vo waha se call krti thi to roti thi ki mjhe yha se le chlo ..ab pta nhi vo call kyu nhi krti ...jbki use mera no.yaad h..to aunty jii..ise kya smjhu me.ki hmra pyaar khtm ho gaya h..1 saal se jyda time ho gaya h..pls aunty btaye..
Bete bahut dukh hua sunkar! Lekin aab aage badhiye, naye kadam uthaiye, naye aur purane dost dhoondhiye, films, music, koi hobbies, waise bhi jis rishte mein caste, dharam, age, parents ka virodh jaisee stithi saamne aa rahee ho- bahut samasya hoti hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bahut badhiya , maza aa gaya beta!! Bas yeh yaad rakhiye ki aap unse pyaar karnety ahin to zindigi bhar unhe wohi respect aur aadar milna chaiye, na ki aapne koi ehsaan keey aho un par - yeh bhavna kabhi bhi nahn aanee chahiye. Beta you know - ki is duniya mein kisi ko bhi kuch bhi "normal se alag " ho - bhale hee baat rang ki ho, height ki ho, to bhi log aasani se accept nahi kartey hain, bahut kami nikaaltey hain. Jab ki yeh samsaya to baad mein bhi aa hee saktee hai -LEKIN beta bahut se log hai jo ki in sab baaton se uth kar rishta banate hain, jaise ki aapne nirnay liya hai. Lekin hum hamesha yeh salah dete hain ki koi bhi kadam uthane se pehle - jis mein caste, dharam, age, parents ka virodh jaisee stithi saamne aa rahee ho- apni family aur apne lawyer / vakeel/ local police thaane, aas-paas koi NGO se apne haq aur adhikaron ke baare mein poori jaankari lein. All the best! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>