योनि और क्लिटोरिस ऑर्गेज्म में क्या है अंतर?
Shutterstock/Juice Team/Person in photo is a model

योनि और क्लिटोरिस के चरमसुख/ओर्गास्म में क्या है अंतर?

वेनेज़ुएला के सेक्सोलॉजिस्ट और मनोचिकित्सक डॉ रोमुलो अपोंटे के अनुसार, योनि में उत्तेजना के जरिए ऑर्गेज्म प्राप्त करने वाली महिलाओं को अपने पार्टनर पर खूब प्यार आता है।

अधिकांश लड़कियों को क्लाइमेक्स (चरमोत्कर्ष) के लिए क्लिटोरल उत्तेजना की जरूरत होती है, लेकिन कुछ के लिए सिर्फ योनि उत्तेजना से बढ़कर कुछ नहीं। डॉ अपोंटे कहते हैं कि ऑर्गेज्म शारीरिक और भावनात्मक दोनों तरह से अलग महसूस होता है।

डॉ अपोंटे ने यौन चिकित्सा पर प्रमुख लैटिन अमेरिकी सम्मेलन स्लैम्स (SLAMS) में लव मैटर्स को बताया कि योनि ऑर्गेज्म कम तीव्र होते हैं, लेकिन क्लिटोरल ऑर्गेज्म के विपरीत, महिलाओं को पूरे शरीर में फैलता हुआ महसूस होता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि योनि और क्लिटोरल ऑर्गेज्म के लिए शरीर और मस्तिष्क में संवेदी मार्ग अलग-अलग सक्रिय होते हैं।

जब किसी महिला को योनि उत्तेजना होती है तो उसके शरीर में प्रोलैक्टिन का स्तर बढ़ जाता है। यह एक ऐसा हार्मोन है जो आपको यौन रुप से संतुष्टि प्रदान करने में मदद करता है।

यौन विशेषज्ञ ने कई अध्ययनों का हवाला देते हुए कहा कि भावनात्मक रूप से, योनि ऑर्गेज्म प्राप्त करने वाली महिलाओं का अपने पार्टनर के साथ काफी बेहतर संबंध होता है।

मस्तिष्क तरंगें

योनि ऑर्गेज्म के दौरान महसूस होने वाली आनंद की तरंगें मस्तिष्क में एक रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण होती हैं, जो महिला के उत्तेजित होने के बाद शुरू होती है।

डॉ अपोंटे बताते हैं, मस्तिष्क के तीन हिस्से ऑर्गेज्म सेंसेशन के लिए महत्वपूर्ण हैं।

  • हाइपोथैलेमस - यह मस्तिष्क का कंट्रोल सेंटर है, जो रासायनिक संदेशों को नियंत्रित करता है।
  • टेम्पोरल लोब का सोमैटोसेंसरी कॉर्टेक्स - यह मस्तिष्क का वह हिस्सा है जो आनंद सहित शारीरिक संवेदनाएं पैदा करने का काम करता है।
  • प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स - यह जटिल विचार प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार माना जाता है, जैसे कि सूचना पहुंचाना। ऑर्गेज्म के दौरान, सोमैटोसेंसरी कॉर्टेक्स को आनंद प्राप्त होता है। लेकिन यह इसे प्रीफ्रंटल कॉर्टेक्स को भेजता है। इसलिए जब आपको ऑर्गेज्म महसूस होता है तो आप खुली आंखों से क्लाइमेक्स या चरमोत्कर्ष के प्लेजर को पहचान सकते हैं।

क्या आपको योनि और क्लिटोरल दोनों ऑर्गेज्म होता है? ये दोनों कितना अलग महसूस होते हैं, हमें बताएं! कोई सवाल? हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें या हमारे चर्चा मंच पर एलएम विशेषज्ञों से पूछें। हम Instagram, YouTube  और Twitter पे भी हैं!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>