शोधकर्ताओं हमेशा इन कारणों की खोज में लगे रहते हैं कि हम अजीब हरकतें क्यों करते हैंI यहां हम आपको सेक्स और विज्ञान से जुड़ी नवीनतम जानकारी के बारे में बताएँगे और समझायेंगेI
क्या यह सोच कर आपकी रातों की नींद हराम होती है कि आपका सेक्स जीवन उतना अच्छा नहीं है जितना होना चाहिए? अगर सेक्स की चिंता सताती है तो घबराएं नहीं, क्यूंकि आप अकेले नहीं हैंI हालिया हुए एक अध्ययन से पता चला है कि अधिकांश युवा वयस्कों को सेक्स सम्बंधित कोई ना कोई समस्या हैI
आप और आपको पार्टनर के बीच में यह ‘तीसरा’ कौन है? नहीं समझ आया, हम किसके बारे में बात कर रहे हैं? जनाब ये वो हैं जिनसे आप अपने डेट से ज़्यादा करीब हैंI जी हाँ, हम बात कर रहे हैं आपके मोबाइल फोन की : जो आजकल हर रिश्ते में कबाब में हड्डी की तरह मौजूद रहता है।
चाहे बात रणवीर सिंह सरीखी मोटी मूंछो की हो या रणवीर कपूर की हलकी दाढ़ी की, पुरुषों को क्या ज़्यादा हॉट बनाता है यह सबका पसंदीदा विषय हैI क्यों महिलाओ को कुछ ख़ास तरह के रूप पसंद आते है?
महिलाएं सेक्स के दौरान आवाज़ क्यों करती हैं? जब उन्हें ओर्गास्म हो रहा होता है, या जब उनके पार्टनर को ओर्गास्म हो रहा हो? हाल के सर्वे सच का खुलासा करते हैंI महिलाओं के ओर्गास्म्स के राज़ के बारे में 'सेक्स और साइंस' श्रृंखला का पहला भाग...
क्या आप जानना चाहते हैं कि जिस लड़के या लड़की के साथ आपने डेटिंग शुरु की है यह वही है जिसकी आपको तलाश थी? शोधकर्ताओं का दावा है कि 'पहली बार' वाला सेक्स इस में आपका खासा सहायक हो सकता हैI
अमरीका और हॉलैंड के शोधकर्ताओं द्वारा की गयी एक रिसर्च से पता चला है कि वे बच्चे ज़्यादा उज्जवल और खुश होते हैं जनकी परवरिश एक मां और एक पिता के बजाय दो लेस्बियन महिलाओं ने की होती हैI इस के लिए शोधकर्ताओं ने जन्म से लेकर उनके व्यस्क होने तक 150 से अधिक ऐसे बच्चों पर अध्ययन किया जिनका पालन दो समलैंगिक महिलाओं ने किया थाI उन्होंने पाया कि लेस्बियन माओं की संताने एक मां और एक पिता के साथ बड़ी हो रही संतानो की तुलना में बेहतर थीI
आपकी पसंदीदा काली ड्रेस या लाल रंग वाली टॉप? शायद आपको समझ नहीं आ रहा है कि क्या पहनें? परेशान होने की ज़रुरत नहीं है क्यूंकि विज्ञान की मदद से हल निकल सकता हैI
आपकी गर्लफ्रेंड ऑफिस में इस समय बहुत तनाव भरे दौर से गुज़र रही है। आप उनकी समस्या को सुनते हैं और अपनी सलाह से उन्हें इस बुरे दौर से बाहर निकालने में मदद करते हैं। शोधकर्ता इसे "लेबर ऑफ़ लव” कहते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे प्यार में किया गया यह परिश्रम आपके रिश्ते को बना या बिगाड़ सकता है।
क्या लोग आपकी आवाज़ सुनकर अनुमान लगा सकते हैं कि समलैंगिक हैं या नहीं? शोधकर्ताओं ने पुरुषों और महिलाओं से पूछा कि उनके अनुसार उनकी आवाज़ उनके यौन अभिविन्यास के बारे में क्या कहती है।
फेसबुक का आपके रिश्ते पर क्या प्रभाव है? फेसबुक के रिश्तों पर असर के विशेषज्ञ डॉ ग्वेन्डोलिन सेडमन कहते हैं कि यह इस बात पर निर्भर करता कि फेसबुक पर आप क्या और क्यों कर रहे हैं।
अगर किसी एक रात के रिश्ते में पहल महिला ने की हो तो सुबह उसके अफ़सोस करने की संभावना कम होती हैI ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि सेक्स के बारे में किया गया फैसला उसने खुद लिया होता हैI