शोधकर्ताओं हमेशा इन कारणों की खोज में लगे रहते हैं कि हम अजीब हरकतें क्यों करते हैंI यहां हम आपको सेक्स और विज्ञान से जुड़ी नवीनतम जानकारी के बारे में बताएँगे और समझायेंगेI
गहरी सांसे लेते हुए या आहें भरते हुए बातें करना, आमतौर पर सेक्सी आवाज़ की निशानी मानी जाती है, फिर वो आवाज चाहे पुरुष की हो या महिला की। एक ब्रिटिश स्टडी के अनुसार, कुछ आवाजें हमें इसलिए सेक्सी लगती हैं क्योंकि उन्हें सुनकर हम बोलने वाले के लुक या रंग रूप का अंदाजा लगाने लगते हैं।
क्या आप लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप में हैं और अब आपके रिश्ते में वो पहले वाली ताज़गी नहीं रही? क्या आपको सेक्स बिल्कुल बोरिंग और नीरस लगने लगा है? बेल्जियम के रिलेशनशिप एक्सपर्ट अल्फोंस वैनस्टीनवेगन कहते हैं, एक समय के बाद पार्टनर का एक दूसरे के प्रति आकर्षण कम हो जाना बहुत आम बात है।
एक डच स्टडी में पाया गया है कि अपने चचेरे भाई-बहन से शादी करने से आपका परिवार स्वस्थ रह सकता है। यह अपने आप में बहुत चौंकाने वाली बात है क्योंकि इसका मतलब यह भी है कि आपके बच्चों में जन्म दोष होने की संभावना अधिक है।
क्या आपकी गर्लफ्रेंड सामान्य से ज्यादा फ्रैश लग रही है? क्या और दिनों से ज्यादा खुश लग रही है? जी हां, एक महिला की सेक्स को लेकर इच्छा उसके मासिक (पीरियड) के उतार-चढ़ाव और उसके हार्मोन के स्तर में बदलाव से जुड़ी होती है। एक अमेरिकी अध्ययन ने साबित किया है कि एस्ट्रोजन हार्मोन एक कामोद्दीपक, तो वहीं प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन इच्छा खत्म करने वाला होता है।
शोध में पाया गया है कि जिन महिलाओं का यौन जीवन स्वस्थ और ख़ुशहाल होता है उन्हें हस्तमैथुन करने के कई वास्तविक फायदे होते हैं। जानकर ताज्जुब हो रहा है ना? आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण है।
क्या आप अपने पड़ोस में आई किसी नई लड़की के प्रति आकर्षित हो रहे हैं? और वो भी तब जब आप रिलेशनशिप में हों। झल्लाएं नहीं। रिश्ते ख़राब करने की बज़ाय यह क्रश आपके रिश्ते को और बेहतर बना सकती है। चौंक गए ना! आइये जानते हैं कैसे
सेक्स का भरपूर मज़ा लेना, नाकि सिर्फ रूटीन की तरह सेक्स करना अक्सर युवा व्यस्कों की मानसिक सकारत्मकता के साथ सम्बंधित रहता हैI अब ये बात वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है की सेक्स सिर्फ शारीरक आनंद के अलावा भी आप के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है, यदि आप इसका लुत्फ़ उठा रहे हैं तोI
राहुल और टीना छह महीने से साथ थे लेकिन अचानक एक दिन टीना ने राहुल से कहा कि अब वह अलग होना चाहती है। यह सुनकर राहुल का दिल टूट गया। अगर राहुल की तरह आपका भी दिल टूटा है और आपने भी वही दर्द महसूस किया हो तो लव मैटर्स इंडिया का यह लेख आपके लिए ही है।
सेल फोन की लत रिश्तों के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है। यह बात तो आपने भी सुनी ही होगीI लेकिन लव मैटर्स इंडिया आपको ऐसे पांच तरीके बताने जा रहा है जिससे यह मुआ मोबाइल ही आपके रिश्ते में चार चाँद, मतलब पांच चाँद लगा देगाI
25 से कम उम्र की सभी महिलाओं में से आधी महिलाओं का कहना है कि उन्हें संभोग के दौरान कभी-कभी दर्द होता है। आख़िर उन्हें इस दर्द से क्यों गुज़रना पड़ता है? डच मनोवैज्ञानिक एलेन लान बताते हैं कि ज़्यादातर मामलों में इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण नहीं होता है।