Pain during sex for women
© Love Matters | Rita Lino

सेक्स के दौरान दर्द: क्या आप चुपचाप बर्दाश्त कर रही हैं?

25 से कम उम्र की सभी महिलाओं में से आधी महिलाओं का कहना है कि उन्हें संभोग के दौरान कभी-कभी दर्द होता है। आख़िर उन्हें इस दर्द से क्यों गुज़रना पड़ता है? डच मनोवैज्ञानिक एलेन लान बताते हैं कि ज़्यादातर मामलों में इसके पीछे कोई चिकित्सकीय कारण नहीं होता है।

सेक्स का आनंद लेने के बजाय महिलाएं बेकार चिंता में रहती हैं और अपनी पेल्विक मांसपेशियों में तनाव महसूस करती हैं। परिणामस्वरुप उन्हें आनंद के बजाय दर्द होता है। हालांकि सेक्स से मिलने वाला आनंद कोई बोनस नहीं बल्कि यह शरीर की एक ज़रूरत है।

एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय में एलेन लान द्वारा किया गया शोध यह दर्शाता है कि दस डच महिलाओं में से एक से अधिक महिलाएं  'पेल्विक फ्लोर हाइपरएक्टिविटी' के कारण रोज़ाना सेक्स के दौरान दर्द का अनुभव करती हैं।

प्रवेशित सेक्स के दौरान दर्द

महिलाएं इस तरह से तनाव में क्यों रहती हैं? इसके कई कारण हैं। कुछ महिलाएं अपने अतीत में हुए यौन आघात के कारण अंतरंग होने को लेकर चिंतित रहती हैं। जबकि अन्य महिलाएं अपने पहले सेक्स के खराब अनुभवों के कारण संबंध बनाने में तनाव महसूस करती हैंI इसीलिए अब वे नए व्यक्ति के साथ संबंध बनाने को लेकर सावधान रहती हैं। दोनों ही मामलों में महिलाओं का अपनी पेल्विक मांसपेशियों पर कोई नियंत्रण नहीं रहता है जिसके कारण वे खुलकर सेक्स नहीं कर पाती हैं और उस ख़ूबसूरत पल को बर्बाद कर देती हैं।

ऐसी कई चीज़ें हैं जो महिलाओं में सामान्य रूप से पायी जाती हैं। जैसे कि बेडरूम में जो कुछ भी होता है उसके बारे में उनसे राय कम ली जाती हैI वे वास्तव में नहीं जानती हैं कि उन्हें कौन सी चीज़ उत्तेजित करती है और वे यह भी नहीं जानती हैं कि अपनी यौन इच्छाओं के बारे में पार्टनर से कैसे बात करें।

रोजमर्रा के काम की तरह सेक्स

दूसरी बात यह है कि महिलाएं आनंद के लिए सेक्स नहीं करती हैं। ज़्यादातर महिलाएं कहती हैं कि वे इसे "एक काम के रूप में" करती हैं या इसलिए करती हैं "क्योंकि उनके पार्टनर को संभोग करने की ज़रूरत होती है"। वे अपने पार्टनर को खोना नहीं चाहती हैं, इसलिए वे सेक्स के लिए तैयार हो जाती हैं।

दुःख की बात यह है कि लान ने इस बारे में जिन पुरुषों से बात किया उनमें से ज़्यादातर लोगों ने बताया कि वे अपने पार्टनर के करीब आने के लिए सेक्स करते हैं ना कि ज़रूरत पूरी करने के लिए। लेकिन कई महिलाएं जिन्हें सेक्स के दौरान दर्द होता है, वे इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि अगर वे अपने पार्टनर के करीब आयीं तो सेक्स ज़रूर होगा। इसलिए वे चूमने या गले लगाने सहित अन्य चीजों से परहेज करती हैं जो उन्हें वास्तव में सुख प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

आपके पार्टनर का रवैया भी दर्द का एक मुख्य कारण है। यदि पार्टनर नकारात्मक रूप से (गुस्से में ) प्रतिक्रिया करता है तो इसकी वज़ह से समय के साथ दर्द और अधिक बढ़ जाता है।

पहली बार बिना दर्द के सेक्स

यह समस्या उन स्थानों पर अधिक होती है जहां सेक्स को खराब माना जाता है। इन समाजों में महिलाओं को बताया जाता है कि पहली बार सेक्स करने पर दर्द होता है। वे अपने पार्टनर के साथ पहली रात को इतनी चिंतित हो उठती हैं कि उनकी मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती हैं और उन्हें दर्द होता है। यही वजह है कि उनके पहले सेक्स का अनुभव काफ़ी ख़राब हो जाता है।

एलेन लान कहते हैं कि सेक्स के दौरान दर्द ना हो इसके लिए पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियों को आराम देना चाहिए और सेक्स के दौरान यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आप पूरी तरह उत्तेजित होंI वास्तव में यह ज़रूरी नहीं है कि पहले सेक्स के दौरान दर्द ज़रूर होगाI

उत्तेजना ही असली कुंजी है

सेक्स के दौरान दर्द की समस्या को कम करने का सबसे अच्छा उपाय है उत्तेजना। जब आप उत्तेजित होती हैं तो पेल्विक मसल्स को आराम मिलता है और ये फैलती हैं जिसके कारण योनि में चिकनाहट पैदा होती है।

"इसलिए मैं महिलाओं को बताता हूं कि उन्हें भी पुरुषों की तरह ही सेक्स करना चाहिए। पुरुष अपने गुप्तांगों के कारण सुरक्षित रहते हैं। जब वे उत्तेजित होते हैं तो ही वे केवल पेनिट्रेटिव सेक्स कर सकते हैं। महिलाओं को उसी तरह का व्यवहार करना चाहिए। महिलाओं को अपने शरीर के बारे में अधिक से अधिक जानने और यह पता लगाने की आवश्यकता है कि कौन सी चीज़ उन्हें उत्तेजित करती है या उन्हें कैसे ख़ुशी मिलती है - ख़ुशी कोई बोनस नहीं है बल्कि यह सभी के लिए आवश्यकता है!

एलेन लान पुरुषों को भी कुछ सलाह देते हैं। “वे कहते हैं कि पुरुषों को अपने पार्टनर को अपने शरीर के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्हें यह पता करना चाहिए कि सेक्स के दौरान कौन सी चीज़ उन्हें ख़ुशी प्रदान करती है। लेकिन जब आप अपने साथी के साथ हों तो महिला के जननांगों को आराम से छूएं। जिस तरह से आप अपने गुप्तांगों को छूते हैं, उस तरह के महिला के जननांगों को ना छूएं। महिलाओं के जननांगों को बहुत कोमल स्पर्श की ज़रूरत होती है।

बेहतर सेक्स जीवन की उम्मीद

इन वर्षों में, लान ने महिलाओं के पुराने से पुराने दर्द का सफलतापूर्वक इलाज़ किया है। वो कहते हैं कि जो भी महिला उनके पास आती है वो शुरू में बेहद परेशान होती है लेकिन दो या तीन साल बाद वह एक मजबूत और स्वतंत्र महिला के रूप में उभर कर सामने आती हैंI अक्सर उन्हें एक नई नौकरी और एक नया साथी भी मिल जाता हैI

हालांकि इस तरह की समस्याओं का मतलब रिश्ते का अंत नहीं है। लान जोड़ों को एक दूसरे के साथ अपने यौन आनंद को साझा करने में भी मदद करते हैं। वे कहते हैं कि यह संभव है, लेकिन इसमें थोड़ा अधिक समय लगता है।

चित्र में व्यक्ति मॉडल हैं।

 इस बारे में बात करना चाहते हैं या सवाल पूछना चाहते हैं? आइये चर्चा मंच पर बात करें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>