Masculine man with swimming sperm
Phil Date / Shutterstock - Love Matters

मर्दाना दिखने वाले पुरुष के शुक्राणुओं में कमी?

द्वारा Sarah Moses अक्टूबर 5, 12:58 पूर्वान्ह
महिलाएं मर्दाना पुरुषों की ओर आकर्षित क्यों होती हैं? शोधकर्ताओं की एक टीम ने स्पेन के पुरुषों को लेकर इस बारे में जानकारी लेने की कोशिश करीI

आप जिस मर्दाना दिखने वाले पुरुष को जानते हैं उसके बारे में सोचियेI शायद उसके मनमोहक दिखने का राज़ है उसके नैन-नक्श, जो की महिलाओं के लिए उसे बहुत आकर्षक बनाते हैंI लेकिन क्या ये सिर्फ उसके मनमोहक चेहरे की बात है या इसके पीछे कोई जीव विज्ञान सम्बन्धी कारण भी है?

शुक्राणु टेस्ट

ई सवाल पर कुछ प्रकाश डालने के लिए, अंतर्राष्ट्रीय शोधकर्ताओं ने इस परिकल्पना के बारे में ओर जानकारी खोजने की कोशिश की: शायद महिलाओं को मर्दाना दिखने वाले पुरुष इसलिए आकर्षक लगते हैं क्यूंकि शायद उनका मर्दाना शरीर उनकी उर्वरता की ओर इशारा करता है?

तो शोधकर्ताओं ने 50 स्पेन के पुरुषों को अपना वीर्य इखट्ठा करने के लिए कहाI उसके बाद पुरुषों के शुक्राणों की जांच करी गयी ये देखने के लिए की वो कितनी गति के साथ तैरते हैं, ओर क्या उनका आकार नार्मल होता हैI इससे ये जानने की कोशिश करी गयी की उनमें से कौन से पुरुषों की उर्वरता सबसे ज़्यादा थीI

मर्दानगी की गणना

शीधकर्ताओं ने हर सहभागी की फोटो भी खींची ओर उनके चेहरे की लम्बाई ओर चौड़ाई का नाप भी जांचा - यह पता लगाने के लिए की मर्दानगी की गणना कैसे की जायेI इस तरह से वो आकर्षक चेहरों की माप का एक टेस्ट तैयार कर रहे थेI

लेकिन जब शधकर्ताओं ने इस टेस्ट का परिणाम निकला तो वो कॅाफ़ी भौंचके रह गएI उसमे यह निकल कर आया की जिन पुरुषों के चेहरे सबसे ज़्यादा मर्दाना थे, उनके शुक्राणु सबसे ज़्यादा कमज़ोर थेI ये वाकई हैरान कर देने वाली बात थीI रिसर्च से पता चला की शायद महिलाओं का ज़्यादा मर्दाना दिखने वाले पुरुषों की ओर आकर्षित होने के पीछे कारण शायद उर्वरता नहीं थाI

अच्छी खबर, बुरी खबर

ऐसी एक परिकल्पना है जो इस शोध से निकले परिणाम को समझने में मदद दे सकती हैI वृषणि का अंक जितना ज़्यादा होगा पुरुष के खून में, वो उतना ही मर्दाना दिखेगा, ओर महिलोएं का उसकी ओर आकर्षक होने की सम्भावना भी इसलिए बढ़ जाती हैI लेकिन सच ये भी की, ऐसे ओर कुछ शोध किये गए यहीं जिनमे से यह निकल कर आया की कई बार ज़्यादा वृषणि खतरनाक साबित हो सकता है, क्यूंकि इससे शायद शुक्राणु की संख्या काम हो जाती हैI

इसलिए शोधकर्ताओं के अनुसार वृषणि से जुड़े दोनों फायदे ओर नुक्सान होते हैंI

तो बच्चा पैदा करने के लिए दो कूट-योजनाये बताई हैं शोधकर्ताओं ने:

1. ज़्यादा वृषणि

अच्छी खबर: आपके मर्दाना दिखने से महिलाएं आपकी ओर आकर्षित होती हैI

बुरी खबर: आपके शुक्राणु की उत्तमता में कमीI

2. काम वृषणि

अच्छी खबर: आपके शुक्राणु की उत्तमता बहुत अच्छी होनाI

बुरी खबर: आपके काम आकर्षक चेहरे की वजह से शायद आप महिलाओं को आकर्षक नहीं लग पातेI

अच्छी खबर: अगर किस्मत अच्छी है तो शायद आपके शुक्राणु को सही साथी मिलने की सम्भावना बढ़ जाती है!

लेकिन आप सभी महिलाएं इस शोध में पाये गए परिणामों को लेकर ज़्यादा गंभीर ना हो जाएंI ऐसा खुद शोधकर्ताओं का मानना भी हैI उनका कहना है की कोई भी बात नियमित तौर पर बताने के लिए ओर शोध करने की ज़रूरत पड़ेगीI

Reference: Male facial attractiveness and masculinity may provide sex- and culture-independent cues to semen quality

आपका इस शोध के बारे में क्या ख़याल है? यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजियेI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>