Smile and you look more attractive
Shutterstock / Asia Images Group / Love Matters

अपने आपको ज़्यादा आकर्षक कैसे बनाएं- मुस्कुराकर!

द्वारा Sarah Moses जुलाई 12, 04:04 बजे
'डोंट वरी, बी हैप्पी' शब्द आपने गाने में सुने होंगे। एक बार और सुन लीजिये। मुस्कुराता हुआ चेहरा आपको और आकर्षक बना सकता है, एक स्विस रिसर्च यह दर्शाती है।

सामान्यतः सबसे पहले हमारा ध्यान किसी व्यक्ति के चेहरे पर जाता है लेकिन आकर्षण सिर्फ शारीरिक खूबसूरती तक ही सीमित नहीं हैI  एक रिसर्च ने दर्शाया है कि किसी व्यक्ति के आकर्षक होने में उनके चेहरे के भाव का बहुत बड़ा महत्व हैI

और इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं क्योंकि खुशी अपने आप में आकर्षक ही होती है। लेकिन क्या खुश होना और खुुुश दिखना दूसरे लोगों का आपके प्रति नज़रिया बदलने में सक्षम है? इस सवाल ने स्विटजरलैंड के कुछ शोधकर्ताओं ने सोचने पर नजबूर कर दिया थाI

यह जानने के लिए कि खुश रहने से आप और आकर्षक कैसे लग सकते हैं, शोधकर्ताओं ने 70 स्नातक के छात्रों से बातचीत कीI छात्रों को एक कंप्यूटर स्क्रीन पर एक ही चेहरे के दो चित्रों को दिखाया गया और उनसे पूछा गया कि उनमे से कौनसी ज़्यादा आकर्षक हैI दोनों ही चेहरों की मुस्कान और बनावट में बदलाव किये गए थे जिससे वो अलग दिखेंI

आकर्षकता को बढ़ाएं

निस्संदेह मुस्कुराहट से आपके आकर्षण में चार चाँद लग जाते हैं, और शोध ने भी यही दर्शायाI जब छात्रों को सबसे सुन्दर चेहरे का चुनाव करने को कहा गया तो सबने मुस्कुराते हुए चेहरों को चुना - भले ही वो व्यक्ति उतना अच्छा ना दिख रहा होI शोधकर्ताओं का कहना है कि एक खुश मुखाकृति की वजह से अप्रिय चेहरा भी सुन्दर प्रतीत हो सकता हैI

इस शोध से पता चला कि एक व्यक्ति की मुस्कुराहट में जितनी गहराई होती है वो उतने ही अधिक आकर्षक लगते हैंI वैसे तो यह बात पुरुष और महिला, दोनों पर ही लागू होती है, लेकिन शोधकर्ता कहते हैं कि मुस्कुराने से पुरुषों को ज़्यादा फायदा होता है- इसका कारण हालाँकि, अभी तक, एक रहस्य है।

क्यों होता है ऐसा?

तो ऐसा क्यों होता है? शोधकर्ताओं के पास इससे सम्बंधित कुछ सिद्धांत हैंI सबसे पहले तो एक मुस्कुराहट से चेहरे का मस्तिष्क पर पड़ने वाला प्रभाव हैI अध्ययनों से पता चला है कि जब हम किसी को मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो इससे मस्तिष्क की रिवॉर्ड सर्किट्री अधिक तीव्र हो जाती हैI

एक सिद्धांत यह भी है कि दूसरे व्यक्ति की भावनाओं से हमारी भावनाएं भी प्रभावित हो सकती हैI इसलिए अगर हम एक हसंते हुए चेहरे को देखते हैं तो अपने अंदर भी ख़ुशी महसूस करते हैं, फलस्वरूप हम उनके प्रति आकर्षण महसूस करने लग सकते हैंI

अंत में, किसी को खुश देखने से हम यह मान लेते हैं कि यह एक स्वस्थ व्यक्ति है और इसीलिए इसके वंशाणु भी स्वस्थ ही होंगे - चाहे हम इसके बारे में जानते हों या ना हों - हम उन्हें एक संभावित भागीदार के रूप में देखते हैं और शायद उनके साथ बच्चे भी पैदा करना चाहते हैंI

सबसे सुन्दर दिखने का आसान तरीका!

तो चाहे आप अपनी प्रोफाइल तस्वीर में सबसे अच्छा दिखना चाहते हैं, या एक भीड़ भरे कमरे में फ़्लर्ट करना चाहते हैं, वैज्ञानिको की सलाह तो यही है: मतलबी, मूडी और रहस्मयी मत दिखो - मुस्कुराती दिखो!

सन्दर्भ: समथिंग टू स्माइल अबाउट: द इंटर रिलेशनशिप बिटवीन अट्रॅक्टिवेनेस्स एंड इमोशनल एक्सप्रेशन

क्या आपको कभी मुस्कुराने से कोई फ़ायदा हुआ? अपना अनुभव नीचे लिखकर या फेसबुक के ज़रिये हमें बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>