cunnilingus
Shutterstock/TORWAISTUDIO

मुख मैथुन- यदि आप चाहती हैं तो शायद आपको मांगना पड़ेगा

द्वारा Sarah Moses जनवरी 26, 11:06 बजे
क्या आप अपने साथी से मुखमैथुन पाने की चाहत रखती हैं? या आप इसके बिना ही ठीक हैं? यदि आप बतायेंगी नहीं तो संभव है आपके साथी को कभी पता ही ना चले।

चाहे रिश्ता गंभीर हो या नही, मुखमैथुन की बात आने पर महिलाओं में कई चीज़ों को लेकर एक झिझक होती है।

यह अमेरिकी शोध के द्वारा पता चला। 20-24 साल की 43 महिला विद्यार्थियों पर किये गए सर्वे के अनुसार लगभग 75 प्रतिशत ने माना की वो मुखमैथुन करवाना पसंद करती है चाहे यह रिश्ता गंभीर हो या नही।

उनके लिए मुखमैथुन सम्भोग के चरम आनंद तक पहुँचने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"सामान्यतः, मेरे लिए चरम तक पहुँचने का यही एक तरीका है," जचकी नाम की विद्यार्थी ने शोधकर्ताओं को बताया।"जब भी मैं सम्भोग के चरम तक पहुंची, लगभग 60 प्रतिशत बार यह मुखमैथुन से ही संभव हो सका," मार्जारी ने बताया। और अन्नी ने कहा कि उन्हें हर बार मुखमैथुन से ही चरमोत्त्कर्ष प्राप्त हुआ।

अटपटा

लेकिन कुछ महिलाओं के लिए मुखमैथुन कोई आकर्षण नही है। उनके अनुसार यह 'अटपटी', 'अजीब', और 'गन्दी' क्रिया है। शोधकर्ताओं के अनुसार ये महिलाएं अपने शरीर को लेकर शर्मीली और संकोची होती हैं। और मुखमैथुन जैसी अन्तरंग क्रिया इन्हें थोड़ी अटपटी लगती है।

अक्सर उन्हें यह समझाने में मुश्किल होती है कि उन्हें इसके बारे में क्या ना पसंद है। "यह सबकुछ ना जाने क्यूँ थोडा अजीब सा है, मुझे थोडा अटपटा लगता है," लेनोरा ने कहा।"पता नही क्यूँ लेकिन...मेरे साथी का मुंह मेरी टांगो के बीच होना।"

बिना गंभीरता के रिश्ते

चाहे महिला इस बारे में सकारात्मक ना हो, लेकिन मुखमैथुन सम्भोग का एक अन्तरंग और भावनात्मक हिस्सा है। ज़्यादातर महिलाएं इसका आनंद तभी उठा पाती हैं जब वो अपने पुरुष साथी को अच्छी तरह जानती हों और विश्वास करती हों।

दो तिहाई महिलाएं मुखमैथुन के बदले में मुखमैथुन की उम्मीद रखती हैं, चाहे रिश्ते की गंभीरता किसी भी स्तर की हो, अध्यन से यह ज्ञात हुआ। महिलाओं को मुखमैथुन के लिए कहना पड़े, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उनका रिश्ता नया- नया है या वो काफी समय से साथ हैं।

बिना गंभीरता के रिश्तों में अक्सर मुखमैन्थून नहीं होता, इसलिए जो महिलाएं ऐसा करना चाहती हैं उन्हे अपने साथी को इसके लिए कहता पड़ता है। जबकि दूसरे हाथ पर गंभीर रिश्तों में मुखमैथुन पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता। तो ऐसे में जो महिलाएं इससे सहज नहीं होतीं, उनके अपने साथी को स्पष्ट रूप से मनाकर ना पड़ता है।

सहजता

अपनी महिला साथी के साथ मुखमैथुन करने की उत्सुकता अक्सर उनकी शर्म और संकोच को दूर करने में उपयोगी साबित होती है। शोधकर्ताओं के अनुसार महिलाएं सम्भोग और मुखमैथुन का आनंद तभी उठा पाती हैं जब वो अपने शारीरिक अवस्था जैसे की बाल, पसीना, गुप्तांग इत्यादि के बारे में सहज महसूस करती हों।

आप मुखमैथुन करवाने या करने के बारे में कैसा महसूस करते हैं?

महिलाओं और मुखमैथुन के बारे में और

पुरुष और मुखमैथुन के बारे में और

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>