sleep sex
Shutterstock/DewDrops Images/persons in the picture are models

नींद में सेक्स का रहस्य

द्वारा Sarah Moses नवंबर 16, 12:50 बजे
आपका साथी आपको नींद से जगाकर अपने साथ गरमागरम सेक्स करता है। सुनकर रोमांटिक लगता है, है ना? लेकिन इस सब के दौरान अगर वो नींद में था तो? कुछ लोग नींद में सेक्स क्यूँ करते हैं? ब्रिटेन के एक सेक्स विशेषज्ञ ने पता लगाया।

ज़रा सोचिये....

आधी रात है और आप गहरी नींद में सो रहे हैं, आपका साथी भी आपके पास खर्राटे मार कर सो रहा है। लेकिन अचानक आप उसका स्पर्श अपने पेट पर महसूस करते हैं। हाथ ऊपर बढ़कर आपके स्तनों को टटोलने लगता है।

"क्या कर रहे हो, अभी नहीं," आप नींद में बड़बड़ाती हैं। लेकिन वो आपकी नहीं सुनता और आपके ऊपर चढ़ बैठता है। और इससे पहले कि आप कुछ कर पाएँ, वो आपमें प्रवेश भी कर जाता है। आप उसे रूकने और नीचे उतरने को कहती हैं लेकिन वो बस अपनी धुन में लगा रहता है। ऐसा लगता है जैसे वो किसी स्वप्न लोक में है। और अंततः आप उसे अपने से दूर धकेलने में सफ़ल हो जाती हैं।

जब अगली सुबह आप उस से उस बारे में पूछती हैं तो उसे ये सब बिलकुल याद नहीं आता।

सेक्स का भूखा? शायद नहीं, बल्कि नींद में सेक्स करने वाला।

नींद में सेक्स असल में स्वप्न दोष से एक क़दम आगे है। यह नींद से जुड़ी एक अनियमित्ता है जिस से प्रभावित लोग नींद में सेक्स उत्तेजित होकर सेक्स करने की कोशिश करते हैं। नींद में होते हुए भी सेक्स गतिविधि को देखकर ऐसा कह पाना मुश्किल होता है कि असल में यह व्यक्ति सोते हुए ये सब कर रहा है।

नींद में सेक्स के बारे में बहुत अधिक शोध अब तक नहीं हो पायी है और ब्रिटेन के सेक्स विशेषज्ञ देसा मरकोविक इसे और बेहतर ढंग से समझना चाहती थी। इसलिए उन्होंने अपने साथियों से इस विषय में जानकारी साझा करने की गुहार की।

अपने अध्ययन के दौरान उन्होंने 50 सेक्स मनोवैज्ञानिकों साथ एक सर्वे किया। उन्होंने इस सर्वे में उन लोगों के बारे में जवाब दिए जो इस समस्या के चलते इन मनोवैज्ञानिकों के पास आए थे। और उन्होंने ये भी बताया कि क्या उनकी समस्या का समाधान हुआ या नहीं।

इस तरह की समस्या केवल एक से छह प्रतिशत लोगों में ही पायी जाती है, इसलिए इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं थी कि अधिकतर सेक्स मनोवैज्ञानिक इस समस्या से अनभिज्ञ थे। केवल 5 ही ऐसे मनोवैज्ञानिक थे जो इस समस्या के बारे में जानते थे।

नींद में सेक्स क्यूँ ?

नींद में सेक्स का अनुभव सबके लिए अलग अलग थाI जिन पाँच लोगों को इस समस्या के बारे में जानकारी थी उन्होंने बताया कि इसकी वजह सेक्स का अभाव, सेक्स की लत या सेक्स के मामले में आत्मविश्वास की कमी था

कुछ और कारण भी थे जो सीधे तौर पर सेक्स से सम्बंधित नहीं थे जैसे मानसिक तनाव, बेचैनी या अपने साथी के साथ सही संवाद का अभाव।

क्या इस समस्या का समाधान सम्भव है? क्यूँकि सेक्स विशेषज्ञ नींद में सेक्स की समस्या को हाल ही में समझने लगे हैं, इसका सही समाधान ढूँढने की प्रक्रिया अभी आरम्भ ही हुई है। मरकोविक का कहना है कि इसका समाधान इसके संभावित कारणों का निवारण करके किया जा सकता है जैसे तनाव, आत्मविश्वास का अभाव और सेक्स शिक्षा।

इसमें कोई संदेह नहीं की यह समस्या काफ़ी तनावदेह साबित हो सकती है, ना कि सिर्फ उसके लिए जो इससे जूझ रहा हो बल्कि उसके साथ साथ उसके साथी के लिए भी। यदि आप या आपका साथी भी इस समस्या का शिकार हैं तो शर्म त्यागकर सहायता लेने के बारे में सोचिए।

सेक्स सोमनिया: आ चैलेंज फ़ोर क्लैंट्स एंड कलिनिशीयंस अलाइक' के अंश और देसा मरकोविक की पेशकश पर आधारित।

क्या आपने भी नींद में सेक्स की समस्या का अनुभव किया है? हमें यहाँ या फेसबुक पर अवश्य बताएँ।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>