Happy couple drinking coffee in bed
India Picture

उन्नत शिश्न के लिए कॉफ़ी?

द्वारा Sarah Moses अगस्त 24, 11:07 पूर्वान्ह
कॉफ़ी पुरुषों को दिन की बेहतर शुरुआत देने के अलावा भी उपयोगी हो सकती है- एक अमेरिकी अध्यन के अनुसार यह उनके सेक्स जीवन को भी बेहतर बनती हैI

लिंग का सख़्त ना हो पाना या ना रह पाना पुरुषों के बीच एक आम सेक्स समस्या मानी जाती है। और इस समस्या के चलते अगर सेक्स प्रभावित हो रहा है तो इसे लिंग तनाव की समस्या या इरेक्टायल डिस्फंक्शन (ED) कहा जाता है।

इस समस्या के निवारण के लिए पुरुष विभिन्न तरीक़े अपना सकते हैं। जीवनशैली में बदलाव, बेहतर आहार या व्यायाम इसके कुछ उदाहरण हैं। कुछ मामलों में रिश्तों से जुड़ी मनोवैज्ञानिक सलाह या दवाएँ कारगर सिद्ध होती हैं।

बहरहाल, अमेरिका के एक रिसर्च समूह ने इसके निवारण का एक नया उपाय सुझाया है, जो ना केवल आसान और सस्ता है बल्कि स्वादिष्ट भी कहा जा सकता है। कॉफ़ी के कुछ फ़ायदे तो पहले ही से सिद्ध किए जा चुके थे, तो अब शोधकर्ताओं को यह जिज्ञासा हुई कि क्या कॉफ़ी का फ़ायदा लिंग तनाव की समस्या की समस्या से निजात पाने में भी हो सकता है? और क्यूँ ना हो, कॉफ़ी और कैफीन के दूसरे उत्पादों का प्रयोग बहुत से लोग नियमित रूप से करते हैं।

इस रिसर्च समूह ने एक सर्वेक्षण की जानकारी की ओर रूख किया जिसमें क़रीब 3700 पुरुष शामिल थे और यह जानने की कोशिश करी कि क्या वाक़ई 20 से अधिक आयु के पुरुषों में कॉफ़ी का इस्तेमाल ऊर्जा स्तर में बढ़ोतरी करता है। इन पुरुषों ने उन सब खाद्य या पेय पदार्थों की सूची बनायी जिनका सेवन इन्होंने पिछले 24 घंटे में किया था, जैसे कि चाय, कॉफ़ी, या कोई एनर्जी ड्रिंक। उन्होंने शोधकर्ताओं को यह भी बताया कि क्या उन्हें उन्नत शिश्न से जुड़ी कोई सेक्स समस्या है जो कि सम्भोग को मुश्किल बनाती है।

ज़्यादा सख़्त

शोधकर्ताओं ने पाया कि दिन में दो से तीन बार कॉफ़ी पीने वाले पुरुषों में यह सेक्स समस्या पाए जाने की सम्भावना 40 प्रतिशत तक कम थी। यह तथ्य इस समस्या से जुड़े दूसरे कारणों जैसे ज़्यादा वज़न वाले, मोटापे से त्रस्त और ब्लड प्रेशर की समस्या झेल रहे पुरुषों के संदर्भ में भी लागू था। यह पाया गया कि शिश्न की मासपेशियों को आराम पहुँचा कर और रक्त के परवाह को बेहतर बनाकर कॉफ़ी अपना जादू चलाती है। बेहतर और सुचारू रक्त परवाह का मतलब है बेहतर उन्नत लिंग

हालाँकि कॉफ़ी और उन्नत लिंग के बीच का सम्बंध सिद्ध तो हो गया लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि इस समस्या से जूझ रहे पुरुष दो कप कॉफ़ी पीकर इस समस्या से उबर जाएँगे। निश्चित रूप से कोई पुष्टि करने से पहले शोधकर्ताओं को इस दिशा में और तथ्य पता लगाने होंगे। फ़िलहाल के लिए यदि आप इस समस्या से परेशान हैं तो कॉफ़ी पीते रहें लेकिन ज़रूरी है की आप इस सम्बंध में किसी डॉक्टर से सलाह अवश्य लें।

 

स्त्रोत: कैफीन के इस्तेमाल का अमरीकी पुरुषों के सेक्स जीवन पर असर ; डेविड एस लोपेज़, रन वांग, कोंस्तांतिनोस के. सिलिडिस, हुईरोंग ज़हु, केरी आर डेनियल, अरूप सिन्हा, स्टीवन कैनफ़ील्ड

 

क्या आपको भी लगता है कि कैफीन के सेवन से आपके सेक्स जीवन पर असर पड़ता है? नीचे टिप्पणी छोड़े या फेसबुक के ज़रिये हमे बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>