Man looking inside his boxer shorts
Tuomas Lehtinen

लिंग तनाव की समस्या - 4 संकेत

लिंग के तनाव की समस्या के बारे में चिंतित हैं? प्रस्तुत हैं कुछ संकेत जो आपको ये जानने में मदद करेंगे की क्या आप इस समस्या के शिकार हैं?

जी नहीं, लिंग के तनाव में मुश्किल होना आपकी पौरुष पर सवालिया निशान नहीं है - इसका सम्बन्ध कुछ विशेष शारीरक और मनोवैज्ञानिक कारणों से हैI इस तरह की समस्या का सामना कभी न कभी लगभग हर पुरुष करता है, लेकिन यदि ये लगातार लम्बे समय तक होने लगे तो शायद ये लिंग तनाव की समस्या का संकेत हैI

इन संकेतों पर ध्यान दीजिये:

  1. आपका लिंग सख्त नहीं हो पा रहा लिंग का समय समय पर सख्त न हो पाना बहुत असामान्य नहीं है, लेकिन जब ऐसा निरंतर होने लगे तो यह लिंग तनाव की समस्या, या कोई और चिकित्सीय विकार का संकेत हो सकता हैI और यदि किसी परिस्थिति में आपका लिंग सख्त हो पा रहा है (जैसे की हस्तमैथुन करते समय) और किसी परिस्थिति में ऐसा नहीं हो पा रहा (जैसे की अपने पार्टनर के साथ निर्वस्त्र होकर), तो समस्या मनोवैज्ञानिक होने की सम्भावना अधिक हैI

  2. लिंग के सख्त बने रहने में परेशानी तो, यदि फोरप्ले के दौरान तो आपका लिंग सख्त हो पा रहा है और प्यार के खेल की शुरवात में आपका प्रदर्शन अच्छा है लेकिन जैसे जैसे बात आगे बढ़ती है, लिंग ढीला पड़ने लगता हैI हम समय से पहले स्खलन की बात नहीं कर रहे हैंI हम बात कर रहे हैं ओर्गास्म तक लिंग के तनाव न बने रह पाने कीI और अगर ऐसा ही कुछ हो रहा है तो आपके लिंग तक रक्तप्रवाह में शायद कुछ मुश्किल हो रही है जिसके फलस्वरूप लिंग सख्त नहीं बना रह पा रहाI शायद आपको लिंग के सख्त न हो पाने की समस्या हो रही हैI

  3. कई घंटो तक दर्द से भरा लिंग तनाव इस प्रकार के लिंग तनाव को अंग्रेजी में 'प्रियपिस्म' कहा जाता हैI ये अक्सर दर्द से भरे होते हैं, और ये उस समय भी हो सकता है जब आपके दिमाग में दूर दूर तक सेक्स का ख्याल भी न होI इसकी वजह है लिंग तक आवश्यकता से अधिक रक्त प्रवाह होना और वापस उतने कारगर तरीके से न निकल पानाIइस समस्या के चलते कोशिकाओं को नुक्सान पहुँचता है और आगे चलकर लिंग के तनाव में हमेशा मुश्किल हो सकती हैI इसके लिए जल्द से जल्द चिकित्सीय सहायता लेना ही सबसे अच्छा विकल्प हैI

  4. दर्द भरा लिंग तनाव सेक्स मुश्किल बनाता है ये सच है की लिंग अलग अलग आकारों के होते हैं और सख्त लिंग का कुछ कुछ मुड़ा हुआ होना भी असामान्य नहीं हैI लेकिन कुछ पुरुषों का लिंग सख्त होकर ज़्यादा मुड़ जाता है, इस हद तक कि सेक्स दोनों पार्टनर्स के लिए दर्द से भरा और मुश्किल हो जाता हैI ये 'पेरोनी' नमक विकार के चिन्ह हैं, जोकि लिंग कि लम्बाई के साथ बनी एक कोशिका के कारण होता हैI हालाँकि ज़्यादातर मामलों में इसका निवारण भी समय के साथ अपने आप हो जाता है, लेकिन यदि ये आपके सेक्स करने में मुश्किल पैदा कर रहा है तो डॉक्टर से मिलना अच्छा रहेगाI

जो संकेत हमने यहाँ बताये हैं, उनका उपयोग चिकित्सीय मदद लेने कि गाइड के रूप में ज़रूर कीजियेI असल में परेशानी और उसका उपयुक्त हल डॉक्टर ही सही बता सकता हैI 

क्या लिंग तनाव के बारे में आपके भी कुछ सवाल हैं? पूछिये यहाँ या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजियेI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Lalit beta kya ye medicine aap kisi registered doctor ki salah se le rahe hain?? Bina registered doctor ke salah ke is tarah koi bhi medicine lena swasth nahi hai! Kabhi kabhi work load, tension ya pressure ke karan bhi aisa ho sakta hai. Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? Yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kabhi kabhi work load, tension ya pressure ke karan bhi aisa ho sakta hai, beta. Agar kisi na kisi waqk penis mein tanav aa raha ho toh itni bhi chinta karne ki zarurat nahi hai. Yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Body ko apna kaam karne dijiye bête - aur yadi koi bimaari na ho to - ye thik ho jana chahiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>