Women have wet dreams too
Alyssa L. Miller under CC licence

महिलाओं को भी स्वप्न दोष होता है।

द्वारा Love Matters India दिसंबर 12, 11:51 पूर्वान्ह
अधिकांशतः पुरुषों को जीवन में कभी ना कभी स्वप्नदोष होता है।  लेकिन स्त्रियों को भी स्वप्नदोष होता है।

यह बहुत कम लोगों को पता है, एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय के मनोरोग चिकित्सक डॉक्टर एलेन लान कहते हैं।

कुछ महिलाएं रात को तीव्र चरम सुख महसूस करके जाग जाती हैं, जिस में कोई स्खलन तो नहीं होता लेकिन योनी नम हो जाती है।

फिर भी महिलाओं में रात्रि-चरम मुख्य तौर पर एक रहस्य ही है, डॉक्टर लान कहते हैं, जो महिला और पुरुषों की कामोत्तेजना में अंतर के अध्यन विशेषज्ञ हैं।

"हम महिलाओं के अनुभवों के बारे में अधिक क्यूं नहीं जानते? क्योंकि स्त्रियों के जननांग शरीर के भीतर होते हैं। वो पुरुषों की तरह अपने जननांगों में हो रही प्रतिक्रिया को देख व महसूस नहीं कर सकती हैं।"

स्वस्थ

पुरुषों में, जब भी स्वप्नदोष या रात्रि-स्खलन होता है, तो बिस्तर पर गीलेपन की वजह से नींद टूटती है तो उन्हें पता चल जाता है। उन्हें लगता है कि शायद उन्होंने पेशाब कर दिया लेकिन वह वीर्य होता है। यह अपने आप होता है, और अधिकतर बिना यौन सम्बंधित स्वप्न होते है।

"पुरुषों में रात भर में करीब 4 से 5 बार लिंग उत्तेजित होता है, यह आँखों के तीव्र गतिविधि से जुड़ा होताहै," डॉक्टर लान का कहना है। "हमें लगता है यह इसलिए होता है कि जननांगों के लिए नियमित रक्त संचालन अच्छा होता है - यह ऊतकों के लिए स्वस्थ्य प्रद होता है।"

घर्षण  या दबाव

यही महिलाओं पर भी लागू होता है। "सोते समय योनी पर होने वाली प्रतिक्रियाओं के अध्यन में हमें वही पुरुषों में होने वाली उत्तेजना का पैटर्न नज़र आता है।"

हालाँकि महिलाओं के जननांगों में रक्त संचार बढ़ता है, कामोन्माद के लिए थोड़े उत्तेजना की ज़रुरत होती है।

"मानो कि आप इस घटनाक्रम में एक महिला हैं। अगर आपकी संवेदनशीलता की सीमा कम है, तो आप को कामोन्माद प्राप्ति के लिए जननांगों के आसपास थोड़े घर्षण या दबाव की ज़रुरत होगी। क्यूंकि आप अर्ध-निंद्रा में होते हैं इसलिए यह स्वाभाविक भी है।"

छायाचित्रण: अल्य्स्सा एल.मिलर, सी सी लाइसेंस के तहत

क्या आपको नींद में कभी कामोन्माद हुआ है? हम जानने को इच्छुक हैं! टिप्पणी करें या फिर गोपनीय इ-मेल भेजें।

मेरी कहानी -स्वप्नदोष दुस्वप्न

स्वप्नदोष पर और जानकारी

महिलाओं के कामोन्माद पर अधिक जानकारी

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Bete yeh smajh lijiye ki nightfall ya swapndosh bohot hi common baat hain isse na hi koi kamzori aati hai aur na kisi bhi tarah ki koi smasya hoti hai. Aur adhik jankari aap yaha se haaasil kar sakte hain: https://lovematters.in/en/news/wet-dreams-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>