आपकी क्लास का एक लड़का फेसबुक पर आपके बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड की सभी तस्वीरों को लाइक किया करता है। अब आपको कितना भी यकीन दिलाने की कोशिश की जाए कि वो महज एक दोस्त है लेकिन आपको यकीन नहीं होता और अंदर ही अंदर जलन होने लगती है। ऐसा होता है ना? लव मैटर्स यहां बता रहा है कि ऐसी स्थिति से कैसे निपटें ?
किसी के प्यार में होना एक अद्भुत एहसास - लेकिन हर किसी के लिए ऐसा हो, ज़रूरी नहीं। रिश्तों में कभी-कभी कड़वाहट आ ही जाती है और फिर दुर्व्यवहार शुरू हो जाता है। ब्लैकमेलिंग भी ऐसा ही एक दुर्व्यवहार है। लव मैटर्स इंडिया यहां ब्लैकमेल और इससे निपटने के तरीके को समझने में आपकी मदद कर रहा है।
आप जानते हैं कि आपके व्यवहार, लिंग या आप कैसे दिखते हैं, के बारे में अवांछित यौन टिप्पणियां भी यौन शोषण का ही रूप हैं? हाल ही में नॉर्वीजियां में हुए एक अध्ययन ने इस तरह के गैर-शारीरिक यौन उत्पीड़न से किशोरों पर होने वाले हानिकारक प्रभावों पर प्रकाश डाला हैI
एक नए शोध के मुताबिक पति पत्नी के बीच में ‘वो’ के होने से आपके वैवाहिक जीवन में हमेशा परेशानी नहीं आती है। कई संबंध रखने वाले जोड़े भी उतना ही ख़ुश रह सकते हैं जितना कि किसी एक से संबंध रखने वाले। क्या इससे क्या आप इसे अपनी आज़ादी मानते हैं? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
मैंने एक लड़के को किस किया और यह राज़ अपनी सबसे अच्छी सहेली को बताया। अब उसने हमारे बारे में सबको बता दिया है। सब मुझे चिढ़ा रहे हैं और चालू लड़की कह रहे हैं।
कौशिकी, 18 वर्ष, बिहार
विदेशी धरती पर अजनबियों से मिलना और रोमांस करना काफी रोमांचकारी लग सकता है। इसे सही या ग़लत मानने वालों की सूची काफ़ी लंबी है। लव मैटर्स इंडिया ने अनुभवी घुमक्कड़ों से बात की, आइये जानते हैं उनकी इस बारे में क्या राय है।
नमस्ते आंटी जी, एक लड़के ने मेरे सामने प्यार का प्रस्ताव रखा है। वैसे तो मुझे वो पसंद है लेकिन वह कद में मुझसे छोटा है। उसके प्रस्ताव को स्वीकार करने में मुझे थोड़ा अज़ीब लग रहा है। क्या करुं, मदद कीजिए? सेजल, 24 वर्ष, अहमदाबाद