Dancing guys, one cool, one nerdy
Shutterstock / v.s.anandhakrishna

कामुक नृत्य मुद्राएं और उनके फायदे

द्वारा Sarah Moses मार्च 22, 05:08 बजे
क्यू महिलाएं ह्रितिक रोशन और रणबीर कपूर के प्रति आकर्षित होती है? वो दिखने में सुन्दर है इसमें कोई दो राय नहीं है लेकिन सिर्फ यही एक कारण नहीं है।

वो दोनों एक उतकृष्ट नर्तक है और यह बात उन्हें और ज़्यादा मादक बनाती है। विज्ञान ने इस बात पर भी प्रकाश डाला है कि क्यूँ कुछ पुरुष औरो की तुलना में बेहतर नाचते है ।

एक प्रेमकथा के अंदर नृत्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका है और यह बात ना सिर्फ भारत, बल्कि दुनिया के कई देशो में पायी गयी है। ज़रा याद कीजिये हमारी शादियों में प्रचालित बल्ले बल्ले और भांगड़ा, बीते समय के सुपरस्टार शम्मी कपूर के ऊपर फिल्माए हुए थिरकते हुए गीत या फिर आज के ज़माने के सितारे शाहिद कपूर के ज़बरदस्त हिट्स। मान गए ना, कि संगीत और नाच आमोद-प्रमोद का एक अभिन्न अंग है।

नृत्य शैली कोई भी हो, यह तो निश्चित है की जो पुरुष नाचना जानते है उनमे कुछ अलग ही बात नज़र आती है। लेकिन ऐसा क्या है जो अच्छे नर्तकों को बाक़ी पुरुषो से अलग करता है? यही ढूँढने निकले , यूरोप के कुछ शोधकर्ता।

तेज़ पैर और बड़े पांव

शोधकर्ताओं ने 18 से 35 साल से बीच के 19 पुरुषो का चयन किया। उनका आकलन करने के लिए 40 साल से कम की महिलाओ को बुलाया गया। सभी पुरुषो को एक धुन पर 30 सेकंड नृत्य करने के लिए कहा गया। हर व्यक्ति को एक अलग रूप दिया गया जिस से यह सुनिश्चित हो गया कि उनका मूल्यांकन उनकी वेशभूषा या उनके नयन नक़्श के अधार पर न हो। उनके वीडियो महिलाओ को दिखाए गए जिन्होंने पुरुषो को उनके नृत्य कौशल के आधार पर उनका आकलन किया।

परिणामो का विशलेषण दो मूल-भूत बातो के आधार पर किया गया। एक तो यह कि कौन कितनी तेज़ धुनों पर थिरक सकता है और दूसरा यह कि किसने कितनी बार अपनी शैली बदली या फिर कौन एक ही चाल पर अटका रहा। इस बात पर भी गौर किया गया कि नाचते हुए कौनसा अंग कितना महत्वपूर्ण  है।

परिणामो ने दर्शाया कि जो पुरुष अपने ऊपरी शरीर को ज़्यादा विविधता से हिलाने में सक्षम थे ज़्यादा बढ़िया आँका गया। बड़ी बड़ी हरकतें को भी काफी पसंद किया गया। तो अगर आप भांगड़ा कर सकते है तो फिर क्या कहने।

पर यह कहना गलत होगा की बात सिर्फ ऊपरी हिस्सों तक ही सीमित है। क्योंकि तेज़ी से थिरकना और तरह तरह के ट्विस्टस करने को भी महिलाओ ने अत्यंत कामुक होने का दर्ज़ा दिया। शायद यही कारण है कि प्रभुदेवा इतने बड़े सुपरस्टार है।

कामुक नृत्य कैसे करें

क्या है वो जो महिलाओ को एक अच्छे नर्तक की तरफ आकर्षित करता है? शोधकर्ताओं की माने तो डांस फ्लोर पर कौशल न सिर्फ मर्दानगी दर्शाता है बल्कि यह महिलाओ में उस पुरुष के प्रति लालसा भी पैदा करता है।

यह बात बहुत महत्तवपूर्ण है की एक नर प्रेमालाप के दौरान कैसा व्यवहार करता है। कई पशु प्रजातियों ,खासकर पक्षियो में यह पाया गया है कि अगर आप अपने शरीर कि हरकतों ने मादा में आकर्षण नहीं उत्पन्न किया तो वो ज़्यादा दिन आपके पास नहीं टिकने वाली।

तो दोस्तों अगर आप। नृत्य शैली को बेहतर बनाना चाहते है तो  नाचते हुए सर, गर्दन और सीने द्वारा की गयी हरकतों को लगातार बदलना होगा। एक ही तरह की हरकतों को बार करना बहुत ही उबाऊ साबित होगा। ज़्यादा मुश्किल नहीं है बस अगली बार किसी बॉलीवुड गाने पर नाचते हुए इन बातो पर ध्यान रखे :

अपने पैरो को जितना तेज़ी से हो सके थिरकाइये और ऊपरी हिस्से से भांगड़ा और बल्ले बल्ले जैसी बड़ी बड़ी हरकतें करें। हो सकता है कि पार्टी में नाचते हुए आप अकेले हो लेकिन इस बात  की पूरी संभावना है कि घर जाते हुए आप। अकेले न हो। अगर ऐसा हुआ तो लवमैटर्स को बताना न भूलें।

Source: Male dance moves that catch a woman's eye, Nick Neave, Kristofor McCarty, Jeanette Freynik, Nicholas Caplan, Johannes Hönekopp and Bernhard Fink
Image: Shutterstock - v.s.anandhakrishna / Stuart Jenner - Love Matters

आपकी नज़र में कौनसे मूव्स ज़्यादा कामुक होते है? नीचे दिए गए बॉक्स में सुझाव हमें ज़रूर बताएं या फिर फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>