Loving couple
© Love Matters

पहली बार के सेक्स को क्या बेहतर बनाता है?

द्वारा Sarah Moses जनवरी 16, 08:41 बजे
एक गम्भीर प्यार भरा रिश्ता पहली बार के सेक्स को आनंददायक बनाने में काफी हद तक महत्वपूर्ण हो सकता है, ऐसा शोधकर्ताओं का मानना है।

'मेरा स्वस्थ्य, मेरा चुनाव' श्रंखला के अंतर्गत पेश है ये लेख।

इस हफ्ते का विषय है पहली बार सेक्स

अपनी वर्जिनटी (कुंवारापन) खोना एक महत्व्पूर्ण पड़ाव होता है। वैज्ञानिक अब ये जानने में लगे हैं की इस एहसास को बेहतर बनाने के पीछे कौनसे कारण होते हैं, किशोरावस्था के सेक्स के दूसरे नकारात्मक पहलुओं के अलावा, जैसे की प्रेग्नेंसी और सेक्स संक्रमित रोग का खतरा।

आपके लिए सकारत्मक क्या है?

आपके लिए पहली बार के अच्छे सेक्स के क्या मायने हैं? शारीरिक आनंद? ऐसे व्यक्ति का साथ जो आपको अच्छा महसूस कराये? अच्छे सेक्स का एहसास बहुत सी चीज़ों पर निर्भर करता है, और इस से पहले की शोधकर्ता इस पर और अध्ययन करते उन्होंने सोचा की आखिर वो क्या बात है जो वर्जिनिटी खोने के एहसास को स्वस्थ बनती है।

शोधकर्ताओं के एक ग्रुप के अनुसार यह सिर्फ रिस्क रहित, यानि बिना जोखिम वाले सेक्स से कहीं ज़यादा है। ये एहसास पारस्परिक, और आदरपूर्वक होना चाहिए। उनके अध्यन के अनुसार करीब 300 अमरीकी विद्यार्थियों ने अपने पहले अनुभव के बारे में इस सर्वे में बताया। एक दूसरा सर्वे 2000 विद्यार्थियों पर किया गया और शोधकर्ताओं ने शारीरिक और मानसिक दोनों मापदंडों पर पहले बार के सेक्स का आंकलन किया।

पहले अनुभव के बारे में जानना इसलिए आवश्यक है क्यूंकि इसका प्रभाव आपके आगे के सेक्स जीवन पर पड़ता है और लव मैटर्स ने उम्र के महत्व और संतुष्टि के स्तर पर कई लेख पेश किये हैं।

प्यार भरा रिश्ता

यह कोई आश्चर्य की बात नहीं की पहले अनुभव का अच्छा या बुरा होना आपके साथी के साथ आपके रिश्ते की गहरायी पर करता है। युवा व्यस्क जो लम्बे और गहरे रिश्ते के बाद अपने साथी के साथ ये पहला अनुभव करते हैं, उनके लिए ये एहसास ज़यादा सुखद और संतुष्टिदायक होता है बजाय उनके जो किसी अजनबी के साथ लापरवाह (केशुअल) सेक्स कर लेते हैं। और यह बात महिलाओं के मामले में ज़यादा सटीक है। जब किसी महिला का पहला अनुभव अपने भरोसेमंद साथी के साथ हो तो वो मानसिक रूप से सशक्त और संतुष्ट महसूस करती है।

इस ख़ास पल के लिए अगर तैयारी पहले से की जाये तो और अच्छा है। ऐसा अचानक हो जाने पर शायद एहसास उतना अच्छा न हो। और यह तथ्य महिला और पुरुष दोनों के लिए सत्य है। दरअसल दोनों रिसर्च दर्शाती हैं की पहले सेक्स अनुभव को बेहतर बनाने में गहरे और गम्भीर रिश्ते का रोल महत्वपूर्ण है और हमारी सलाह भी सभी युवाओं को यही रहती है की वो ये कदम उस व्यक्ति के साथ ही उठाएं जिस से उनका प्यार का रिश्ता गहरा और विश्वसनीय हो।

शारीरक संतुष्टि

एक अध्यन से ये भी पता चला की अपने शरीर को लेकर आत्मविश्वास होने से भी एहसास सुखद हो जाता है। महिलाओं के लिए खासकर शरीर के आकर्षक होने का आत्मविश्वास अहम् होता है। युवा व्यस्कों को अपने शरीर को स्वस्थ रूप से स्वीकारने के बारे में सोचना ज़रूरी है, और इसका एक हिस्सा है अपने शरीर के आकार को पहचानना और गर्व से स्वीकारना है, ऐसा शोधकर्ताओं का मानना है।

हम आपके पहली बार के सेक्स अनुभव के बारे में जानना चाहेंगे। और उससे जुडी आपकी आशाएं और इच्छाएं भी। यहाँ बताइये या फेसबुक पर हो रही चर्चा में भाग लीजिये। 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>