HIV
© Love Matters

एचआईवी

  एचआईवी, ह्यूमन इम्यूनोडेफिसिएन्सी वायरस का संक्षिप्त रूप है, जिसके कारण एड्स होता है।

एड्स, अक्वायर्ड इम्यून डिफिसियेंसी सिन्ड्रोम का संक्षिप्त रूप है।

चित्रः लाल फीता (रेड रिबन), एचआईवी पॉजि़टिव और एड्स से पीडि़त व्यक्तियों के साथ

एकजुटता का प्रतीक है।

एचआईवी कैसे होता है?

आपको, संक्रमित शारीरिक द्रव जैसे कि वीर्यपात से पहले निकलने वाले स्राव, वीर्य, योनि से निकलने वाले स्राव, मां के दूध और खून के संपर्क में आने से एचआईवी हो सकता है।

एचआईवी, यौनिक और गैर-यौनिक दोनों ही प्रकार की गतिविधियों से हो सकता है।

यौनिक गतिविधियों में, असुरक्षित मुख, योनि और गुदा मैथुन करना शामिल है। असुरक्षित मुख मैथुन करने की तुलना में असुरक्षित गुदा और योनि मैथुन करने से एचआईवी संक्रमण होने का जोखिम काफी अधिक होता है।

गैर यौनिक गतिविधियों में संक्रमित सिरिंज या सूई का आदान प्रदान, दूषित रक्त चढ़ाना और ’एचआईवी पॉजि़टिव महिला से स्तनपान शामिल है। एचआईवी जन्म के समय संक्रमित माँ से बच्चे को भी हो सकता है।

साथ-साथ खाना खाने, पानी पीने या मच्छर के काटने से आपको एचआईवी नहीं हो सकता है।

इन कुछ बीमारियों के होने पर आपको एचआईवी होने का जोखिम बढ़ सकता हैः

  • गोनोरिया
  • क्लैमिडिया
  • सिफि़लिस
  • जेनिटल हर्पीज़
  • ट्राइकोमोनिएसिस
  • बैक्टीरियल वेजिनोसिस

एचआईवी से आप कैसे बच सकते हैं?

चूंकि एचआईवी सेक्स, सूई के आदान-प्रदान प्रयोग और मां से उसके होने वाले बच्चे को हो सकता है, अतः अपने-आप को एचआईवी से किए जाने वाले बचाव को तीन वर्गों में बांटा गया हैः

एचआईवी के यौनिक संचरण से बचने के लिए
1. हमेशा कंडोम का प्रयोग करें।
पुरुष या महिला कंडोम का प्रयोग, आपको एचआईवी के जोखिम को कम करता है।

2. एक साथी या कम साथियों से यौन संबंध बनाएं।
एक साथी या कम साथियों से यौन संबंध बनाना, आपको एचआईवी या दूसरे यौनसंचारित रोगों के संक्रमण के संपर्क में आने के जोखिम को कम कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप एचआईवी संक्रमण का जोखिम घट सकता है।

3. पुरुष खतना
यदि आप पुरुष हैं तो खतना कराने पर विचार करें। अस्पताल या क्लीनिक में पुरुष खतना कराने से महिलाओं से होने वाले एचआईवी के जोखिम में 50 प्रतिशत की कमी देखी गई है। इसकी तुलना में महिलाओं का खतना या महिला जननांग का परिच्छेदन करवाने पर एचआईवी संक्रमण से कोई बचाव नहीं देखा गया।

4. यदि आपको असामान्य रूप से स्राव होता है, घाव हैं या पेशाब करते समय दर्द होता है तो यौनसंचारित रोगों की जांच कराएं। इन लक्षणों से पता चलता है कि कुछ न कुछ गड़बड़ है। देखा गया है कि क्लैमिडिया, गोनोरिया, सिफि़लिस, जेनिटल हर्पीज़, ट्राइकोमोनियासिस और बैक्टीरियल वेजिनोसिस, इन सभी से आपको एचआईवी से संक्रमित होने और फैलाने (किसी दूसरे को संक्रमित करने) का जोखिम बढ़ जाता है। इसलिए यदि आपको इनके लक्षण दिखते हैं तो इनकी जांच कराएं। साथ ही अपने साथी को इनके बारे में बताएं जिससे वह भी जांच करा सकें और इलाज करा सकें।

5. अपने साथी के साथ एचआईवी की जांच कराएं।

6. जब भी आप किसी नए साथी से यौन संबंध बनाने वाले हैं, तो असुरक्षित सेक्स करने से पहले जांच कराएं। हो सकता है कि आप या आपके  साथी एचआईवी से संक्रमित हों, जिसका उन्हें पता न हो।

एचआईवी के रक्त संचरण से बचने के लिए
1. जीवाणुरहित सूइयों का प्रयोग करें।
जब भी आपको खून चढ़ाने की ज़रूरत पड़े तो यह सुनिष्चित कर लें कि नई जीवाणुरहित सूइयों का प्रयोग किया जाता है। यही बात दवा या नषे की सुइयों पर भी लागू होती है- सूइयों का आदान-प्रदान न करें, जब भी आप सूई लगाते हैं तो नई सूई का प्रयोग करें। यही बात गोदने (टैटू बनवाने), शरीर के किसी अंग में छेद करने और एक्यूपंक्चर भी लागू होती है।

2. यह सुनिश्चित कर लें कि आप हर बार जांचा गया सुरक्षित खून चढ़वाते हैं।
एचआईवी, सिफि़लिस और हेपिटाइटिस-बी सभी रोग खून चढ़ाने से लगते हैं। इसलिए यह ज़रूरी हो जाता है कि आप यह सुनिश्चित कर लें कि जो भी खून आपको चढ़ाया जाता है, वह जांचा हुआ है, खासकर उन देशों में जहां एचआईवी आम है।

मां से बच्चे को होने वाले एचआईवी से बचने के लिए
1. गर्भावस्था और प्रसव के दौरान एंटीरेट्रोवायरल दवाएं लें।
यदि आप एचआईवी पॉजि़टिव हैं और गर्भवती हैं तो अपने बच्चे को एचआईवी होने से बचाने के लिए गर्भावस्था और प्रसव के दौरान एंटीरेट्रोवायरल दवाएं लें।

2. सीज़ेरियन (ऑपरेशन से प्रसव)
यदि आप एचआईवी पॉजि़टिव हैं और गर्भवती हैं तो सीज़ेरियन पर विचार करें। इससे आपके होने वाले बच्चे को एचआईवी होने की संभावना कम हो जाती है।

3. यदि संभव हो तो स्तनपान न कराएं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन एचआईवी पॉजि़टिव माताओं को अपने बच्चों को मां के दूध के विकल्प के प्रयोग करने की सलाह देता है।

किंतु यदि आप ऐसी जगह रहती हैं जहां सुरक्षित पीने का पानी उपलब्ध नहीं है और आप रोज़ पानी नहीं उबाल सकतीं तो आप दूध के विकल्प का प्रयोग नहीं भी करने की सोच सकती हैं। असुरक्षित पीने के पानी से जानलेवा बीमारियां होने का जोखिम स्तनपान कराने से होने वाले एचआईवी संक्रमण पर भारी पड़ सकता है। इन बातों के बारे में अपने डाक्टर से सलाह लें।

 

एचआईवी के लक्षण क्या हैं?

एचआईवी के शुरुआती लक्षण, आम सर्दी-ज़ुकाम या फ्लू जैसे हो सकते हैं, इसीलिए अधिकांश लोगों को पता नहीं चल पाता कि वे एचआईवी से संक्रमित हो गए है।

यदि आपको असुरक्षित सेक्स करने के तीन से छह हफ्तों बाद बुखार, सिर दर्द, छाले, दस्त या गला खराब होता है, तो अच्छा रहेगा यदि आप एचआईवी की जांच करा लें। लेकिन समस्या यही है कि अधिकांश लोग इन्हें पहले एचआईवी संक्रमण के लक्षण नहीं समझते।
 
बिना इलाज किए, ये फ्लू जैसे लक्षण अपने-आप चले जाते हैं। किंतु यदि आप एचआईवी से संक्रमित हैं तो संक्रमण दूर नहीं होता। बल्कि आठ से दस वर्षों में यह संक्रमण धीरे-धीरे आपकी रोग प्रतिरोधी क्षमता को नष्ट कर देता है। और आप एचआईवी संक्रमण की दूसरी अवस्था, जिसे एड्स भी कहते हैं, में चले जाते हैं।
 
एचआईवी संक्रमण या एड्स की बाद की अवस्थाएं
अक्सर गंभीर रूप से बीमार होने में एचआईवी से संक्रमित होने के बाद आठ से दस वर्ष लग सकते हैं। क्योंकि तब तक एचआईवी आपकी रोग-प्रतिरोधी क्षमता को यहां तक नष्ट कर चुका होता है कि आपका शरीर दूसरे तरह के संक्रमणों से नहीं लड़ पाता है।

चित्रः कापोसीज़ सारकोमा

एचआईवी संक्रमण एवं एड्स के बाद के लक्षणः

  • वजन बहुत अधिक कम हो जाना
  • भूख न लगना
  • लगातार दस्त
  • त्वचा का कैंसर
  • दिमागी बुखार (मेनेन्जाइटिस)

आपको एचआईवी संक्रमण हुआ है कि नहीं, इसका निश्चित रूप से पता करने का एकमात्र तरीका, इसकी जांच करना है।

 

एचआईवी की जांच कैसे कराएं?

आम तौर पर आपके असुरक्षित सेक्स करने, जीवाणुरहित किए बिना सूई का प्रयोग करने या संदेहास्पद खून चढ़वाने के बाद एचआईवी जांच कराने के लिए स्वास्थ्य सेवा प्रदाता (डॉक्टर) तीन महीने इंतज़ार करने के लिए कहेंगे।

यदि आप एचआईवी की जांच कराना चाहते हैं, तो टेस्ट से पहले और बाद में डाक्टर को परामर्श या बातचीत करनी चाहिए।

विन्डो पीरियड
एचआईवी टेस्ट, एचआईवी संक्रमण के प्रति आपके शरीर की रोग-प्रतिरोधी प्रणाली की क्षमता का आकलन करता है। वह इस बात का आकलन करता है कि आपके शरीर ने एचआईवी ऐंटीबॉडीज़ पैदा किए हैं कि नहीं। यदि आपका टेस्ट एचआईवी पॉजि़टिव आता है तो इसका अर्थ है कि आपके खून में एचआईवी ऐंटीबॉडीज़ मौजूद हैं।

आम तौर पर एचआईवी ऐंटीबॉडीज़ बनने में दो महीने लग जाते हैं। इसलिए आश्वस्त होने के लिए एचआईवी टेस्ट कराने से पहले डाक्टर आपको तीन महीने इंतज़ार करने के लिए कहते हैं- इस अवधि को विन्डो पीरियड कहा जाता है।
जब आप इस अवधि से पहले टेस्ट करवाते हैं तो आपका टेस्ट एचआईवी निगेटिव आ सकता है, जबकि सच्चाई यह है कि आपको एचआईवी होता है।

इसे फाल्स निगेटिव कहते हैं।

विभिन्न प्रकार के एचआईवी टेस्ट
आपके निवास स्थान के अनुसार कुछ अलग-अलग तरह के एचआईवी टेस्ट उपलब्ध हैं- खून, पेशाब या मुंह की जांच (हालांकि आखिरी के दोनों टेस्ट अभी तक भारत में आम उपलब्ध नहीं हैं)। आपके डाक्टर खून का सैम्पल ले सकते हैं, पेशाब का सैम्पल देने को कह सकते हैं अथवा आपके मसूढ़ों से पोंछकर थूक का सैम्पल ले सकते हैं।

खून या थूक की जांच की तुलना में पेशाब की जांच एचआईवी का पता लगाने के लिए कम विश्वसनीय होती है।

आपके एचआईवी टेस्ट का नतीजा कब मिलता है?
आपके टेस्ट के नतीजे की इंतज़ार अवधि टेस्ट के प्रकार पर निर्भर करती है। आम तौर पर मानक एचआईवी टेस्ट का नतीजा आने में दो हफ्ते तक लग जाते हैं। हालांकि यदि आपका षीघ्र एचआईवी टेस्ट किया जाना है तो आपके नतीजे एक घंटे में भी मिल जाते हैं

एचआईवी से छुटकारा कैसे पाएं?

एचआईवी संक्रमण लाइलाज है। इसके लिए कोई टीका नहीं है।

बिना किसी इलाज के यदि स्वस्थ जीवन-षैली अपनाई जाए तो संक्रमित व्यक्ति संक्रमण होने के बाद औसतन 10 वर्ष जीवित रह सकते हंै।

आज उपलब्ध एचआईवी दवाओं के प्रयोग से आप स्वस्थ रह सकते हैं और किसी एड्स के लक्षण बिना इस अवधि को बढ़ा सकते हैं। इन दवाओं को एंटीरिट्रोवायरल्स, एआरवी या एचआईवी एंटीवायरल दवाएं कहा जाता है। ये आपके षरीर में वायरस को बढ़ने से रोकती हैं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Aapko essa kyu lag raha hai ki aapko HIV hai kya ye sirf isliye hai ki aapko bhook nahi lag rahi? Waise toh HIV ke koi apne lakshan nahi hai, lekin kuch samay baad isse judhe hui beemariyo ke kuch lakshan aa sakte hai. Chahe toh aap yeh padh ke dekh leejiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Beta yeh infection bhi ho sakta hai aur saaf safai ki kami bhi. Iss skin ko nahate samay halka sa piche kar ke saaf karna hota hai jisse ki waha safai bani rahe, magar essi stithi mein kisi anye samasya aur yon rog se bachne ke liye ek panjikrit doctor se milna aniwarye hai. Aur jyada yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/penis Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Ji nahi bete! Pregnant hone ke liye purush ke shukranu ka mahila ki yoni mein jaakar dimb ko nishchit karna bohot zaruri hai. jo ki sirf Yoni Maitun ke dwara ho sakta hai. Aur Oral sex karne mein koi samsya nahi hai, agar saaf-safai ka poora dhyan rakha gaya ho. Aur behtar hoga yadi condom ka istemaal kiya jae, yeh bhi samjh lo ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabar ki marzi ka hona behad zaruri hai. So yadi woh aisa karne se inkaar kar bhi rahi hai toh apko unki ichha ka samaan karana chahiye,isliye zara isse dhyan hata kar apne rishte mein aur sundar chize dhundhiye aur rishte ko aur sundar bannaiye.Ok? https://lovematters.in/hi/news/oral-sex-dos-and-donts-0 https://lovematters.in/hi/resource/fertility Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbatinghttps://lovematters.in/hi/resource/hiv Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Mam maine 25 dec 2016 kounsafe sex kia tha aur maine 9 Feb ko hiv tricot test karvaya Negative aaya kya ab mujhr second test ki. Jarurt hai mann mae ghagrht si ho rhi hai au Aur pait mae acidity lag rhi hai aur bukh vni lag rhi hai
Beta Waise toh HIV ke koi apne lakshan nahi hai, lekin kuch samay baad isse judhe hui beemariyo ke kuch lakshan aa sakte hai. Aur acidity aur bhukh naa lagne ke kai kaaran ho sakte hai. JAha tak test ki baat hai, unsafe sex ke teen mahino ke baad aap test le sakte hai aur agar aapne test ke baad apne koi unsafe sex nahi kiya ho toh aap iss test ko final maan sakte hai. Hum umeed karte hain ki aap yeh test kisi panjikrit lab se karwayage. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Hello aunty me Gopi mai 28 sal ka ladka hu muze kisi ladki ya shadishuda aurat se jisake do tin bache hai us ladies vyakti se sambandh banana hai to Mai kya Karu??? Meri shadi nahi hue hai mera dusare sawal ye hai ki muze Joe ladki ya koe shadishuda aurat ladies multi hi nahi to Mai mere gol takiye ke saath sex karta hu to plz AAP muze bataye ki Mai kya Karu & JB bhi mai zhad jatahu Naa to uasake bad kuch kaam karne ka mood hi nhi rahtA, aur me bohot hi weekends feel karta hu , bad me vitamin ki Goli khaye to thoda aram milati hai , mai Abhi tak ek bhi aurat sex naha kiya hu Mera sawal aapse ye hai ki Mai JB hi takiye ke saath sex karta hu na to usake do tin din bad muze chamar aana ghabrahat aana aur mujhe me chale aur chehre pe pimples aate hai aur week Ness bohot hota hai aur kisi ne muze bat ya hai ki AAP bohot sex karoge to jaldi mar jaoge, Maine ek bar HIV AIDS test karwaya that to report normal aai, so plz aapse nivedan hai ki AAP muze and kare...Is vishay ke bare me aur Sarah hi ye bhi bataye ki without condom agar sex Kru vo bhi meri patni Ko aur us married ladies Ko plz tell me... HIV ki sambhavna jitni pratibha dikhai deti hai.... Aur agar Aisa koe hai married ladies jo sex Karna Chaganti hai to Mai tayar hu kyoki mai Abhi tak sirf filmomehi dekhata aaya hu real life me nahi so plz jawab dijiye aunty me 26 sal ka ladaka hu.... Plz plz plz me aapka ans ke waiting me hu plz muze margdarshan kare....
Beta pehle toh aap ye jaanle ki apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochte hai. Lekin aapki iss soch ke kaaran kahi aap kisi badi musibat mein naa padh jaye, isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lo: https://lovematters.in/hi/news/should-i-try-sex-older-woman Aur aap jo takiye ke saath karte hai usse cmmonly hastmaithun kaha jata hai, Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apne aap ko santusht karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Aur isse karne ka har insaan ka alag alag tareeka ho sakta hai, bus yeh dyaan rakhiye ki koi dard ya chot naa aajaye. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Isse koi kamzori, pimples ya ghabrahat nahi aati hai, yeh mythya hai, inke anye kaaran bhi ho sakte hai. Iske liye aap ek panjikrit doctor se mil sakte hai, yeh uchit rahega. Aur yaad rakhiye porn ka maksad keval manuranjan tak seemit hai aur isse asal jeevan par laagu karne ki koshish naa karre. Aur rahi baat kisi mahila ke tyaar hone ki toh Kya dosti, pyaar, izzat- yeh sab kuch nahi? Kya ladkiya aapki nazar mein kuch nahi? Aur yadi aap essa sochte hai toh shayad aapka nazariya mahilao ke prati bahut ek tarfaa hai… isme toh sudhaar laana hi chahiye. Koi b mahila sex ki vastu bilkul nahi! Apne aas-paas ki mahilao ko respect dijiye jese aap apne ghar ki mahila ko dete hai. https://lovematters.in/hi/news/how-do-i-get-girlfriend Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Unsafe sex ke teen mahino ke baad aap test le sakte hai aur agar aapne test ke baad apne koi unsafe sex nahi kiya ho toh aap iss test ko final maan sakte hai. Hum umeed karte hain ki aap yeh test kisi panjikrit lab se karwayage. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi unme se kisi bhi viykati ko HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai.. Aur yadi unmein se kisi ko bhi HIV nhai hai toh yeh nahi ho SAKTA! lekin phir bhi kisi bhi doubt mein se rehne se achha hai ki ek HIV test zarrur kar lein. Saath hi sex mein Jo bhi karein, SAFE karein. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi unme se kisi bhi viykati ko HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai.. Aur yadi unmein se kisi ko bhi HIV nhai hai toh yeh nahi ho SAKTA! lekin phir bhi kisi bhi doubt mein se rehne se achha hai ki ek HIV test zarrur kar lein. Saath hi sex mein Jo bhi karein, SAFE karein. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
If the person you are having sex with, is HIV positive, then there can be a possibility of you contacting HIV. Around the worst, most cases of HIV are spread through unprotected sex. But HIV can be contacted through other ways, too. Read about this in detail here: https://lovematters.in/en/resource/hiv If you would like to join in on a further discussion on this topic, join our discussion board, "Just Ask” https://lovematters.in/en/forum
Yadi unme se kisi bhi viykati ko HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai.. Aur yadi unmein se kisi ko bhi HIV nhai hai toh yeh nahi ho SAKTA! lekin phir bhi kisi bhi doubt mein se rehne se achha hai ki ek HIV test zarrur kar lein. Saath hi sex mein Jo bhi karein, SAFE karein. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mam me km se km 2 saal se sex kr rahu or ye kaam me 2 ,3 ladies k sath kr Chuka hu bina condoms ke ......... Or mane kbhi koi test bhi nhi kre nhi krwaye or muje mare kmar me chote chote pimples hore hAi to ap btA skthe Hai ye Kyu hore hAi .. Or muje koi or tarika ho hiv test krwane ka
Yeh ek myth hain, beta. Aisa kuchh nahi hota hain. Yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
कितने लड़को क साथ सेक्स करने से एड्स हो जाता है अगर 20 लोगो क साथ या 30 लोगो क साथ बिना सेफ्टी के सएक्स किया तो ओय एड्स हो जाएगा
HIV होने के लिए कोई कोटा नहीं पूरा करना होता, बेटा. यदि जिस व्यक्ति के साथ आप unsafe sex सेक्स कर रहे हैं उसे HIV है तो HIV होने की संभावना है. दुनिया भर में सबसे अधिक HIV cases, सेक्स के ज़रिए हुए हैं.लेकिन HIV और भी कई असुरक्षित कारणों से होता है.So! ज़रा डीटेल में यह नीचे दिया हुआ लिंक पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/hiv यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Rupesh beta, yadi unme se kisi bhi viykati ko HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai.. Aur yadi unmein se kisi ko bhi HIV nhai hai toh yeh nahi ho SAKTA! lekin phir bhi kisi bhi doubt mein se rehne se achha hai ki ek HIV test zarrur kar lein. Saath hi sex mein Jo bhi karein, SAFE karein. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Madam ji mene abhi abhi ek ladki ke sath sex kiya he Jo ki call girl he Mene sex karte samay protection use to kiya he but Kuch der ke liye suruwat me protection nahi lagaya tha. Fir jb me sex fast krne laga tb mene apne ling ko bahar nikal kr protection laga liya fir sex kiya Ap mujhe bata sakti hai ki yese sex karne me koi problem hoti he ya nahi
Akshay beta, yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Beta yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Beta yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yadi in six months ke baad apne koi unsafe sex nahi kiya hao toh aap is test ko final maan sakte hain. Hum umeed karte hain ki apne yeh test kisi panjikrit lab se karwaya hai. https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Beta period ke samay sex karte hue sankraman se bachne ke liye condom ka istemaal karne ki salaah di jaati hain. Yadi jis viykati ke saath aap unsafe sex kar rahe hain use HIV hai toh HIV hone ki sambhavna hai. Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Nilesh beta, ise hastmaithun kehte hain. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. Jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere . Duniya bhar mein sabse adhik HIV casess, sex ke zariye hue hain.Lekin HIV aur bhi kai asurakshit karano se hota hai.So! Zara detail mein yeh niche diya hua link padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/hiv Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>