facts about semen

वीर्य: पांच मुख्य तथ्य

वीर्य - सुनने में किसी जादुई औषधि से कम नहीं लगता, हैं ना? देखा जाए तो कुछ मायनों में, है भी। यह सिर्फ़ पुरुषों के पास होता है और इसके बिना बच्चे नहीं पैदा किये जा सकतेI तो यह किस्से बना होता है? क्या इसे निगलना ठीक है? जानिये यह सब और बहुत कुछ हमारे आज के इस लेख मेंI
  1. यह किस काम आता है?
    इसमें कोई शक नहीं कि इसका मुख्य कार्य तो बच्चे पैदा करना ही हैI जब आप कंडोम के बिना योनि सेक्स करते हैं तो वीर्य में मौजूद छोटे-छोटे शुक्राणु (पुरुष प्रजनन कोशिकाएं) पिचकारी की फुहार की तरह योनि के अंदर पहुँच जाते हैंI वहां से वे गर्भाशय के माध्यम से फैलोपियन ट्यूब (डिम्बवाही नली) तक पहुँच जाते हैंI यह शुक्राणु महिला योनि के अंदर उन अंडो की तलाश में होते हैं जिन्हें वे उर्वर बना सकेंI अगर एक छोटे से छोटा शुक्राणु भी अंदर घुसकर अंडे को ढूंढ निकालता है तो भी उससे बच्चा हो सकता हैI

    वीर्य का उत्पादन अंडकोष में नहीं बल्कि पुरुष के अंदर मौजूद श्रोणि ग्रंथियों में होता है- अधिकतर कार्य उपजाऊ पुटिकाएं करती हैं, लेकिन इस मिश्रण में पुरस्थ ग्रंथि और बल्बोयूरेथ्रल ग्रंथियों (कूपर ग्रन्थयाँ- दो छोटी ग्रन्थियाँ जिसमें से एक-एक प्रोटेस्ट ग्रन्थि के दोनों ओर स्थित होती है) से निकला हुआ द्रव्य भी मिलता हैI देखा जाये तो अंडकोष सिर्फ़ भार बढ़ाने में अपना योगदान देता है क्योंकि शुक्राणु कुल सामग्री का केवल एक छोटा हिस्सा बनाता है।
    जब एक पुरुष को ओर्गास्म होता है तो उसकी प्रजनन प्रणाली की ट्यूब से होते हुए उसके लिंग में में से वीर्य की करीब पांच से दस फुहारें निकालती हैंI कुछ पुरुषों में यह एक झरने की तरह बाहर आता है तो कुछेक में बूँद-बूँद टपकता हैI लेकिन एक महिला के गर्भवती होने या ना होने से इस बात का कोई सम्बन्ध नहीं है कि लिंग में से वीर्य किस तरह से बाहर आया हैI

    कभी कभी नींद में ही पुरुषों का लिंग स्खलित हो जता है - इसे स्वप्नदोष कहते हैंI कुछ पुरुषों को बिना वीर्य के निकले भी ओर्गास्म का एहसास हो जाता हैI

    वीर्यपात के बारे में और पढें
  2. क्या होता है इसके अंदर?
    चलिए शुरुआत इस बात से करते हैं कि यह दिखने में कैसा होता है- यह एक सफेद, भूरे या पीले रंग का तरल पदार्थ होता है जो जेली जैसा होता हैI यह गाढ़ा या पतला हो सकता है लेकिन इस बात का इसकी प्रजनन क्षमता से कोई लेना देना नहीं है क्योंकि वो कई और चीज़ों पर निर्भर करती है जैसे आपका खान-पान, व्यायाम और यहां तक ​​कि आप किस तरह के कपड़े पहनते हैं! अगर आपका वीर्य रंग में लाल या गुलाबी लग रहा है, तो हो सकता है कि आपके वीर्य में रक्त मिश्रित हो रहा होI इसलिए परामर्श के लिए आपको अपने डॉक्टर के पास ज़रूर जाना चाहिएI

    शुक्राणुओं के अलावा वीर्य में और भी सामग्री मौजूद होती हैI अच्छी मात्रा में प्रोटीन होने के साथ-साथ इसमें फ्रुक्टोज, क्रिएटिन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी 12, जस्ता और यहां तक ​​कि क्लोरीन भी शामिल है। क्योंकि योनि के अंदर वातावरण अम्लीय होता है इसलिए वीर्य प्राकृतिक रूप से क्षारीय होता है जिससे शुक्राणु ना घिसेI
  3. मात्रा और गुणवत्ता
    औसतन एक पुरुष स्खलन के समय 2-5 मिलीलीटर वीर्य का उत्पादन का उत्पादन करता हैI 5 मिलीलीटर का मतलब हो गया एक चाय का चम्मच भर। अगर आपने लंबे समय से स्खलन नहीं किया है तो उसकी मात्रा अधिक हो सकती है लेकिन अगर आप नियमित रूप से स्खलन कर रहे हैं तो शायद एक बार में इतनी अधिक मात्रा ना निकलेंI चिंता तभी करें जब इसकी मात्रा 1.5 मिलीलीटर से कम या 5.5 मिलीलीटर से ज़्यादा होI

    स्खलन के समय कितने शुक्राणु बाहर आते हैं? बहुत ज़्यादा! विश्‍व स्वास्थ्‍य संगटन के अनुसार उपयोगी होने के लिए लगभग 40 लाख शुक्राणुओं की जरूरत होती हैI लेकिन एक बार में दो से तीन करोड़ शुक्राणुओं का बाहर आना भी सामान्य है! अगर आपके पास पर्याप्त शुक्राणु हों तो भी प्रजनन के लिए उनका पूर्ण रूप से विकसित होना और अच्छा तैराक होना ज़रूरी है - यह भी सामान्य बात है कि स्खलन के समय लगभग 25 प्रतिशत शुक्राणु मरे हुए होते हैंI

    कुछ लोगों को लगता है कि स्खलन करने से आप में कमज़ोरी आती है इसलिए शुक्राणुओं को बचा कर रखना चाहिएI लेकिन, यह एक बहुत बड़ा मिथक हैI हो सकता है कि स्खलन के बाद आपको सुस्ती आ जाये और आपके टेस्टोस्टेरोन के स्तर में कमी हो लेकिन थोड़ी देर के बाद सब सामान्य हो जाता हैI  अगर आप चाहते हैं कि आपका वीर्य प्रजनन के लिए हमेशा अच्छी हालत में हो तो उसका नियमित स्खलन ज़रूरी हैI
    गर्भधारण कैसे करें: महिलाओं और पुरुष, दोनों के लिए कुछ सुझावI
  4. खतरनाक रोग
    अपने अंदर मौजूद इन सभी गुणों और जीवन देने की क्षमताओं के बावजूद वीर्य के द्वारा एचआईवी / एड्स, क्लैमाइडिया, सूजाक, दाद, जेनिटल वार्ट्स (जननांग मस्से) और उपदंश जैसे कई यौन रोगों का संचार भी होता हैI एसटीडी या यौन संक्रामक रोग केवल योनि संभोग के माध्यम से ही नहीं बल्कि मुख मैथुन और गुदा मैथुन से भी फैल सकते हैंI और हाँ, सेक्स के बाद नहाने से भी आप यौन संक्रमण से बच नहीं पाएंगेI

    अगर आप यह निश्चित करना चाहते हैं कि आपको कभी भी कोई भी यौन संक्रमण ना हो तो उसका केवल एक ही रास्ता है- कि आप कभी भी सेक्स ना करेंI डरावना लगता है, है ना? लेकिन इसका एक बेहतर उपाय भी है - कि आप गर्भनिरोधकों का, जैसे कंडोम, का हमेशा प्रयोग करेंI

    यौन संक्रमित रोगों के बारे में और जानेंI
  5. स्वादिष्ट और पौष्टिक
    क्या वीर्य को निगला जा सकता है? जी हां बिल्कुल। यह तो निश्चित है कि इससे आपका वज़न नहीं बढ़ेगाI बल्कि यह तो प्रोटीन और विटामिन से भरा होता है तो इससे आप स्वस्थ ही होंगे! अब आप इसको निगलने के लिए तैयार हैं या नहीं यह एक अलग मामला है - और इसका निर्णय आपको लेना हैI

    लेकिन अगर आप पुरुष हैं और चाहते हैं कि आपका वीर्य स्वादिष्ट हो जाए तो वो भी संभव हैI है ना मज़ेदार बात! आपके वीर्य का मीठा या खट्टा होना इस बात पर निर्भर करेगा कि आपने क्या खाया है और कहीं आपने मदिरापान या  धूम्रपान तो नहीं किया हैI अगर आप यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि आपका वीर्य स्वादिष्ट रहे तो एक स्वस्थ जीवन शैली और खान पान का पालन करेंI कुछ अध्ययनों से यह भी संकेत मिले हैं कि अनानास खाने से वीर्य का स्वाद मीठा होता हैI

गायत्री परमेस्वरन एक बहु-पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और इमर्सिव मीडिया कार्यों की निर्माता हैं। वह भारत में पैदा हुई और पली-बढ़ी और वर्तमान में बर्लिन में रहती है, जहां उन्होंने NowHere Media की सह-स्थापना की - एक कहानी सुनाने वाला स्टूडियो जो समकालीन मुद्दों को एक महत्वपूर्ण लेंस के माध्यम से देखता है। उन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में लव मैटर्स वेबसाइट का संपादन भी किया। उनके बारे में यहाँ और जानें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Actually yeh poori tarah se na, ladki ki mahavari pe depend hota hai, yadi woh bilkul nirdharit hai ya nahin jiski vajah se bohot hi risk ka kaam bhi hai. Yadi aap bina kisi protection ke ya bina surakhsha ke sex ki soch rahe hai toh shayad aap un dino ki baat kar rahe hain jin mein bachcha rukna mushkil hai. Yeh ho toh sakta hai lekin yeh poori tarha se surakshit nahin mana jaata hai. Yadi aap pregnancy ke risk se bachna chahte hai to kisi aur tarike ke mukaable condom ka istemal hi easy aur safe tarika hai https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/resource/fertility https://lovematters.in/en/news/safe-sex-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
बेटे ये sex unsafe था इसमें pregnancy के chances हो सकते हैं। इसके लिए फौरन एक home pregnancy test लिजिए। फिर किसी विशेषज्ञ या अचछे पनजीक्रीत doctor से मिलो और देखो क्या हो सकता है। इसके ईलावा आप FPAI clinic से भी सम्पर्क कर सकते हैं जिसकी जानकारी आपको इसकी website पे मिल जाएगी। https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.ippf.org/about-us/member-associations/india https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
उतेजना होने पर लिंग से पानी निकलना तो बहुत सामान्य सी बात है. सेक्स कि भावना यदि अधिक हो तो यह होना बहुत ही सामान्य है. हाँ यह तो ज़रूर हैं कि यदि आप हर महिला या लड़की से कोई भी बात करते वक़्त उत्तेजित हो जाते हैं तो शायद आपका नज़रिया महिलाओं के प्रति बहुत एक तरफ़ा हैं… इसमें तो सुधार लाना ही चाहिए. हर महिला सेक्स की वस्तु बिलकुल नहीं! यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Dheeraj bete, jab hastmaithun se koi nuksaan hee nahi hai toh isse chhodna kyun? Hastmaithun rokne ka koi jadui nuskha toh hamare paas nhi h. Hum toh yahi keh sakte hain ki doosre kaaryon main dhyaan lagao,aisi bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain, jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Zyaada chinta mat kijiye, hastmaithun ek surakshit tareeka h khud ko antusht karne ka, aur isse koi nuksaan nhi hota.. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/masturbation-harmful https://lovematters.in/hi/news/masturbation-bad-habit https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aunty ji jo aap bol rhe ho ki hast maithun ka nukshaan nhi he to vese me b isi lat me tha pahle week me 1 baar kr leta bt abi mene khud p cotrole kr liya he bt muje nukshaan ye hua ki mere had me hair white aana start ho gye the jo abi b he in white hair ko me kese dur kr skta hu hair colour se htke ko nuskha ho to plz btaaye jisse aage se white hair nhi aaye...
Bete iske liye hastmaithun ko zimmedaar mat maaniye kyunki yeh ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere Baalon ke baare mein ek visheshagya se consult kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Sunil bete, jab hastmaithun se koi nuksaan hee nahi hai toh isse chhodna kyun? Hastmaithun rokne ka koi jadui nuskha toh hamare paas nhi h. Hum toh yahi keh sakte hain ki doosre kaaryon main dhyaan lagao,aisi bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain, jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Zyaada chinta mat kijiye, hastmaithun ek surakshit tareeka h khud ko antusht karne ka, aur isse koi nuksaan nhi hota.. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/masturbation-harmful https://lovematters.in/hi/news/masturbation-bad-habit https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi bete viryapaan se pregnancy nahi hoti hai. Lekin oral sex ya mukh maithun ka sabse ehem pehlu hai atyant saaf safai – dono partners ke liye, iska dhyaan rakhiye aur behtar hoga yadi condom ka isteml kiya jaye. All the best beta. https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-myths-busted Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kya aap mujhe ling ko lamba karne ka koi sujhaw de sakte hain mujhe halhaki mai janta hoonki yoni ke age ling ka akaar koi mayne nhi rakhta lekin aj ke jmaane mei log chote ling ko dekh mazaak uraate hai jisase mardana takat ko thes lagty hai inhi karno se mai apke saath jura hoon kyoki mujhe ek ache doctor ki tlaas hai jo ik insaan ke dukh ko samjhta ho. Mai aasha karta hoonki app mere baare mei zroor sochenge aur dost samajhkar meri help kroge. Mai apka abhaari rhunga aour reply ka intzaar krunga thanx.
Relax bete! Ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hmmm! Kya aap is bare mein abhi tak kisi doctor se millein hai? Ek visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se consult kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mobarak bete, jab hastmaithun se koi nuksaan hee nahi hai toh isse chhodna kyun? Chinta mat keejiye. Utejna hone par ling se paani nikalna yeh toh bahut common see baat hai. Sex ki bhavna yadi adhik ho to yeh hona bahut hi common hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Aunty ji aap bol rhe ho ki hast maithun se koi nukshaan nhi h to mera question apse h.d ki me bhi isi lat me pda hua tha week me 1-2 baar krta tha bt pichle 7-8 mene khud ko control kr liya he bt mere had me hast maithun se white hair aane lag gye jo black the unka colour bhi dheere2 change hoker white hone lag gya or m onth me 1 baar nightfall ki problem he to ap koi nuskha btaiye...,
Yeh samajh lijiye ki hastmaithun aur swapndosh dono hee bohot hi common baat hain insein na hi koi kamzori aati hai aur na kisi bhi tarah ki koi smasya hoti hai. Aur adhik jankari aap yaha se haaasil kar sakte hain: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/wet-dreams-top-five-facts Baalon ke baare mein ek visheshagya se consult kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Bete ise swapndosh ya nightfall kehte hain jo ki bohot common hai. Yeh koi bimaari nahi jiska ilaaj maujood ho, isse aapko koi nuksan nahi hoga so don't worry. Baaki aap yaha padh lo : https://lovematters.in/hi/news/wet-dreams-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Utejna hone par ling se paani niklna yeh toh bahut common see baat hai. Sex ki bhavna yadi adhik ho to yeh hona bahut hi common hai. Haan yeh toh zaroor hai ki yadi aap har mahila ya ladki ke paas jaate hi uttejit ho jaate hain so shayad aapka nazariya mahilaon ke prati bahut ek arfaa hai… isme toh sudhaar laana hi chahiye. Har mahila sex ki vastu bilkul nahi! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yeh MAAHAN idea kahan se aaya aapko? Bhabhi ka darja maa saman hota hai. Aise ideas kaha se aati hai? Blue films se ya chat rooms se? family ke log kya sex ke liye raazi honge? Kripya swastha chintan kijiye... Weh aur unke husband ki apni life hai, uska sammaan kijiye. Aap apni umar ke dosto se rishta jodiye, agal bagal ya apne college mein logon se dosti kijiye. Aap ke bhai par kya guzregi jab unhe pata chalega ki aap ki man mein apni bhabhi ke liye kya bhav hai? Aapke parents ko kaisa lagega? Yeh common hai ki apne se badi umar ke striya anek ladko ko aakarshit karti hai, lekin iska ye matlab nahi ki aap apni bhabhi se sambandh banane ki sochien. https://lovematters.in/en/news/turned-older-women-normal Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Yaad rakhiye chahe ling ka Sirf thode se samay ke liye yoni mein pravesh hua hao, bina condom ke wo unsafe hai kyunki pregnant hone ke liye ek shuranu bhi kaafi hota hai. Ab jaldi se ek home pregnancy test lo ya Phoren kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo, aur dekho kya ho sakta hai. Madad ke liye Yeh bhi padho: https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Utejna hone par yoni se paani niklna yeh toh bahut common see baat hai. Sex ki bhavna yadi adhik ho to yeh hona bahut hi common hai. Isse pregnancy ka kuchh lena dena nahi hain. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Relax, beta. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. Jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hello, Ankush beta. Iske liye hastmaithun zimmedaar nahi. Hastmaithun ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Relax, virya ka gadha-mota hone se koi sambandh nahi hain. Zara yeh padho: https://lovematters.in/en/resource/ejaculation https://lovematters.in/en/news/semen-top-five-facts https://lovematters.in/en/news/watery-semen-dont-blame-masturbation Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
It is very common, Vijay bete! Koi jaldi nahi hai! Apna pura time lo har baat ko achhe se samjho! Mentally, physically, aur emotionally bhi. Is website pe bahut see jaan kari de gayee hai use padh lo… aur us vyakti ka intezaar karo jo ki aapke is darr ko samjhe bhi aur mitane mein bhi madad kare. Hum humeshan yahan hai aapke liye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Utejna hone par ling se paani niklna yeh toh bahut common see baat hai. Sex ki bhavna yadi adhik ho to yeh hona bahut hi common hai. Haan yeh toh zaroor hai ki yadi aap har mahila ya ladki se koi bhi baat karte waqt uttejit ho jaatey hain so shayad aapka nazariya mahilaon ke prati bahut ek arfaa hai… isme toh sudhaar laana hi chahiye. Har mahila sex ki vastu bilkul nahi! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Vivek beta sex ki ichha hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Akash bete, hastmaithun kewal ek safe/surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hain, jinmein aap samya bitaa sakte hain. Jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhi padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/en/news/i-could-masturbate-anytime-anywhere Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>