Zaroor condom pack illustration (detail), DKT International

गर्भनिरोधन में कामुकता का अंश

Submitted by Nikoleta Popko… on बुध, 09/26/2012 - 04:00 पूर्वान्ह
डरावनी चेतावनियाँ दिखाने की  बजाय गर्भनिरोधन को  आकर्षक बनाना अधिक कारगर सिद्ध होता है, परिवार नियोजन  संस्था DKT  इंटरनेशनल का मानना  है।

आज लव मैटर्स DKT के साथ अपनी साझदारी की शुरुवात कर रहा है। तो क्यूँ ख़ास है DKT ? इस साल की शुरुवात में हमने बात की थी DKT के वाइस प्रेसिडेंट च्रिस  पुरड्य से।

"कंडोम सेक्स को बढ़ावा नहीं देते," उन्होंने हमें बताया. "क्या छाते बारिश को बढ़ावा देते हैं?"

“यह  आश्चर्य  की  बात  है  कि  निजी  कंपनियां  होटल,  कपड़ों  से  लेकर  साबुन  तक,  लगभग  हर  चीज़  के  प्रचार  में  सेक्स  का  इस्तेमाल  करती  हैं- जबकि  हम  परिवार  नियोजन  और  चिकित्सा  सम्बन्धी  प्रचार  हेतु  इसका  विपरीत  करते  हैं,” च्रिस  पुरड्य ने  लव  मैटर्स  को  बताया।

“महिलाएं  भी  इस  तरह  एक  दूसरे  से  बात  नहीं  करतीं, ‘तो? कल  रात  तुम्हारा  प्रजनन  स्वस्थ  कैसा  रहा?- बल्कि  वो  पूछती  हैं- ‘ कल  रात  सम्भोग  कैसा  रहा’,” उन्होंने  कहा।

अमरीका  में  स्थित  DKT  3  महाद्वीपों  के18  देशों  में  लगभग  2  करोड़  युगलों  तक  अपने  उत्पात  और  सेवाएं  पहुंचती  है।

सफलता  का  मूल  मंत्र

इस  लाभ  निरपेक्ष  संस्था  ने  भारत  भर  में  वर्ष  2010 में  सामाजिक  प्रचार  के  ज़रिये  लाखों  गर्भ  निरोधक  उत्पाद  पहुंचाए।  इतना  ही  नहीं, बीते  वर्ष  में  उनकी  बिक्री  77 फ़ीसदी  तक  बढ़  गयी, तो  आखिर  उनकी  सफलता  का  राज़  क्या  है?

“हमने  अपने  उत्पादों  के  प्रचार  के  लिए  कभी  भी  HIV  एड्स  या  सेक्स  संक्रमित  रोगों  के  डर  का  उपयोग  नहीं  किया,” च्रिस  पुरड्य  बताते  हैं।“ हम  सेक्स  के  बारे  में  सकारात्मक  हैं।  हम  सेक्स  की  अच्छी  तस्वीर  प्रस्तुत  करते  हैं। इसका  नकारात्मक  दृष्टिकोण  हो  सकता  है  थोडे  समय  के  लिए  असरदार  हो, लेकिन  आगे  चलकर  वो  इतना  उपयोगी  साबित  नहीं  होता।”

भावनाओं  की  समझ
यह  ज़रूरी  है  कि  आप  अपने  ग्राहकों  से  कामुकता  के  बारे  में  इमानदारी  और  खुलेपन  के  साथ  बात  करें, च्रिस  का  कहना  है।  DKT  का  मानना  है कि परिवार नियोजन का अर्थ  सिर्फ IUD लगाना  नहीं,  बल्कि  इससे  जुडी  भावनाओं  और  महिला  अधिकारों  की  समझ  रखना  भी  है।यह  एक  पूरा  पैकेज  है।

DKT  ने  लाखों  गर्भनिरोधक  सस्ते  दामो  पर  छोटी  दुकानों, क्लिनिक, स्टोर्स, डोक्टरों  के  माध्यम  से  मुहैया  कराये। 70 फीसदी  ग्राहक  ऐसे  स्थानों  पर  थे  जहाँ  उनकी  मासिक  आय  बहुत  ही  कम  थी।

बाकि  30  फ़ीसदी  का  ज़िम्मा  अंतर्राष्ट्रीय  संगठनों  जैसे  की  ब्रिटिश, डच  और  जर्मन  सरकार  या  विश्वव्यापी  संगठनों  ने  लिया  जिन्हें  DKT  के  काम  पर  भरोसा  था।

कम  कीमत

लेकिन  असल  में  गर्भ  निरोधन  के  उपायों  का  सस्ता  होना  ज़रूरी  हैं। DKT  के  अनुसार  एक  युगल  को  गर्भ  निरोधन  उत्पादों  पर  अपनी  आय  का  0.25  प्रतिशत  हिस्सा  खर्च  करना  चाहिए, उससे  अधिक  नहीं।  “और  हमने  हमेशा  उत्तम  क्वालिटी  सस्ते  दामों  में  मुहैया  करायी   है।

भारत  में  DKT  ‘ज़रूर’ और  ‘xxx’  नाम  से  कंडोम  बेचते  हैं। ‘ज़रूर’ की  कीमत  2 रूपए  है  और  ‘xxx’ की  कीमत  उसे  थोड़ी अधिक  8  रूपए  है।  9  कंडोम  के  पॉकेट  जो  अलग-अलग  स्वादों  में  उपलब्ध  है और बेहतर  सेक्स  की  सलाह  के  साथ  आता  है।

प्रतिबन्ध

'XXX' के  टीवी  विज्ञापनों  पर  शुरुआत  में  अश्लील  मानते  हुए  रोक  लगा  दी  गयी  थी।  बाद  में  इस  निषेध  को  हटाकर  इन  विज्ञापनों  को  रात  10 बजे  बाद  ही  दिखाने  की  इजाज़त  मिली  थी  क्यूंकि  प्राधिकरण  की  राय  में  ये  मुख मैथुन  को  बढ़ावा  दे  रहे  थे।

“लेकिन  कंडोम  सेक्स  को  बढ़ावा  नहीं  देते- उसी  तरह  जैसे  छाता  बारिश  को  बढ़ावा  नहीं  देता,” च्रिस  का  कहना  है। “युवा  लोग  सिर्फ  इसलिए  सम्भोग  करना  शुरू  नहीं  करेंगे  क्यूंकि  बाज़ार  में  कंडोम  उपलब्ध  हैं, बल्कि  इसलिए करेंगे  क्यूंकि  वो  सम्भोग  करना  चाहते  हैं!”

फोटो:  ज़रूर कंडोम  के  पैकेट  की  तस्वीर, DKT  इंटरनेशनल 

क्या  आप  मानते  हैं  कि  गर्भ  निरोधक  उपलब्ध  होने  से  सम्भोग  को  बढ़ावा  मिलता  है।

गर्भ  निरोधन  के  बारे  में  और  जानकारी।