Shutterstock /Vladimir Gjorgiev

महिलाओं को कितने लम्बे शिश्न अच्छे लगते हैं?

Submitted by Sarah Moses on शुक्र, 04/28/2017 - 12:13 बजे
क्या महिलाएं चाहती हैं कि उनके साथी का शिश्न लंबा हो? एक नयी रिसर्च जिसमें थ्रीडी मॉडल्स का इस्तेमाल किया गया है, ने महिलाओं की शिश्न को लेकर प्राथमिकता के ऊपर कुछ प्रकाश डाला है, आइये इस बारे में और जानेंI

 

लिंग (शिश्न) की लम्बाई और आकार ऐसा विषय है जिसे लेकर कई पुरुष बैचैन रहते हैंI वो यह नहीं समझ पाते कि दरअसल सेक्स के दौरान उनके खराब प्रदर्शन की वजह -- उनके शिश्न का आकार नहीं बल्कि उनका यह फिज़ूल चिंता करना हैI रिसर्च से पता चला है कि जो पुरुष अपने शिश्न को लेकर खुश/संतुष्ट नहीं होते उनके यौन स्वास्थ्य में ज़्यादा समस्याएं होती हैंI

पुरुष की चिंता का कारण असल में उनका शिश्न नहीं होता, बल्कि वो इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि उनकी साथी उनके शिश्न के बारे में क्या सोचती हैI शायद यही कारण हे कि "एक महिला को शिश्न में क्या चाहिए" कई अध्ययनों का मुख्य विषय रह चुका हैI लेकिन शोधकर्ताओं के महिलाओं की लिंग वरीयताओं को देखने के तरीके को पूरी तरह सटीक नहीं कहा जा सकता था, कम से कम अब तकI

उदाहरण के तौर पर, वे महिलाओं से पूछते थे कि वो कैसा शिश्न चाहती हैं- छोटा, मध्यम या बड़ा, जैसे कि शिश्न के यही तीन प्रकार होते हैंI या फ़िर वो उन्हें टूडी (2D) आकार वाले चित्र दिखा कर पूछते थे कि इनमे सबसे अच्छा कौनसा लगाI यहां यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि अधिकतर शिश्न (उनके चित्र) शिथिल अवस्था में होते थे जिनसे यह पता लगना मुश्किल था कि वो सख्त होकर कैसे दिखेंगेI

देखकर और छूकर

अमरीकी शोधकर्ताओं का एक समूह इसमें परिवर्तन चाहता थाI उनका मानना था कि अगर इस बारे में अचूक जानकारी मिल जाए तो उससे पुरुषों के अंदर का डर ख़त्म करने में बेहद मदद मिल सकती हैI शोधकर्ता जानते थे कि वस्तुओं- खासकर शिश्नों के आकार के बारे में सही निर्णय देख कर और छू कर ही लिया जा सकता हैI इसके लिए उन्होंने शिष्नों के 3डी मॉडल के चित्र विषमलैंगिक महिलाओं को दिखा कर उनकी राय पूछीI उन्हें बताना था कि अगर वो किसी गंभीर रिश्ते में होंगी तो कैसा शिश्न पसंद करेंगी और एक रात के रिश्ते के लिए कैसा?

महिलाओं ने आमतौर पर औसत से कुछ लम्बे शिश्नों को पसंद कियाI लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि आपके लिए 'औसत' क्या है और यह एक पेचीदा सवाल है क्यूंकि शिश्न के विभिन्न आकार और प्रकार हो सकते हैंI प्राकृतिक रूप से योनि की बनावट ऐसी है कि वो हर तरह के शिश्न के साथ तालमेल बना सकती हैI लंबवत्त शिश्न की लम्बाई 7 से लेकर 17 सेंटीमीटर के बीच होती हैI जाहिर है जब विविधता इतनी ज़्यादा होगी तो अलग-अलग अध्ययनों के हिसाब से औसत भी अलग होगी, लेकिन आम तौर औसत 12 या 13 सेंटीमीटर की मानी गयी हैI

हालांकि, इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने एक अमरीकी शिश्न की औसतन लम्बाई को 15.2 सेमी और परिधि को 12.7 सेमी पर लगाया। यहाँ यह महत्त्वपूर्ण है कि बात अमरीकी शिश्नों की हो रही है क्यूंकि दुनिया भर में शिश्न के आकार अलग पाए गए हैंI भारतीय शिश्न के आकार पर मुंबई में एक अध्ययन किया गया था और तब औसत 11.5 और 12.5 सेमी के बीच निकली थीI

फ़र्क़ नहीं पड़ता

महिलाओं ने गंभीर रिश्तों की तुलना में एक रात के रिश्तों के लिए बड़े शिश्न का चुनाव कियाI महिलाओं की पसंद के आधार पर कैज़ुअल सेक्स और एक रात के रिश्तों के लिए लिंग की आदर्श लम्बाई 16.3 सेमी लम्बी थी और परिधि 12.7 सेमी थी। गंभीर रिश्तों के लिए यह संख्या 16 सेमी लम्बी और 12.2 सेमी की परिधि की थी। लेकिन इन आंकड़ों को देखकर आपको घबराने की ज़रुरत नहीं हैI

कई महिलाएं ऐसी भी थी जो इतने सारे विकल्प देखकर इतनी परेशान हो गयी कि एक भी विकल्प नहीं चुन पायी और पांच में से एक महिला का कहना था कि उन्हें अपने साथी के शिश्न के आकार से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ताI

शिश्न और महिलाएं उनके बारे में क्या सोचती हैं के ऊपर और भी कई शोध किये जा चुके हैंI इस बारे में हुई स्विस रिसर्च से यह पता चला था कि आकार से ज़्यादा महिलाएं इस बात पर ध्यान देती हैं कि शिश्न दिखने में कैसा हैI

हमारा यह वीडियो बताएगा कि एक महिला को शिश्न में क्या अच्छा लगता है और इससे जुड़ी कुछ गलत धारणाओं का अंत भी करेगाI

 

स्त्रोत: वीमेन प्रैफरेंसेज फॉर पेनिस साइज: न्यू रिसर्च मेथड यूसिंग सिलेक्शन अमंग 3डी  मॉडल्स(2015)

अपने शिश्न के आकार को लेकर रातों की नींद उड़ी हुई है? हमारे चर्चा मंच पर विशेषज्ञों से बात करेंI