Maksym Yemelynov

भारत में लिंग का औसत आकार: अन्दर की कहानी

तो आखिर औसतन भारतीय लिंग का आकार कितना होता है? विश्व्यापी तुलनात्मक अध्यान से पता चला- कोई ख़ास बड़ा नहीं! कंडोम के सही साइज़ निर्धारित करने की उधेड़बुन में भारत में लिंग के सामान्य साइज़ की स्टडी सामने आई।

जर्नलिस्ट लेंदुप भूटिया ने पता लगाया की सच क्या है और इरेक्शन को कैसे मापा जाता है? लव मैटर्स ने उनसे इस स्टडी के बारे में पूछा।

लव मैटर्स: लिंग आकार की स्टडी को लगभग भुला दिया गया था। तो अचानक अब विषय फिर से कैसे उभर कर आ गया?

लेंदुप भूटिया: हाल ही में एक ब्रिटिश वेबसाइट पर रिचर्ड लीन की अंतरष्ट्रीय स्टार पर लिंग आकार पर की गयी रिसर्च ने मेरा ध्यान आकर्षित किया, जिसमे दुनिया भर के देशों में औसत लिंग के आकार की तुलनात्मक लिस्टिंग की गयी थी।
 
बरहाल, भारत का प्रदर्शन इस क्षेत्र में कुछ ख़ास इम्प्रेस्सिव नहीं था. इसी दौरान मुझे एक आर्टिकल पढने को मिला जिससे ज्ञात हुआ की लीन की रैंकिंग काफी हद तक मुंबई में किये सर्वे पर आधारित थे।
 
ये एक पुराना आर्टिकल था जिसमे इस बात का ज़िक्र था की कैसे रिसर्चेर्स को इस रिसर्च के लिए वालंटियर्स ढूँढने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। मेरे कुछ साथियों ने इस बात पर भी ध्यान आकर्षित किया की आखिर ये रिसर्च किस आधार पर की जा रही है। ये देखना भारत के परिवेश में काफी दिलचस्प होगा की लोग कैसे अपने लिंग का नाप देने खुद इन मेज़रमेंट सेंटर पर आते हैं!

लव मैटर्स: भारत में इस अध्यन के करता धर्ता डॉ आर एस शर्मा ने लिंग मेज़रमेंट की किट बनायीं। कागज़ की दो स्ट्रिप्स, एक लिंग की लम्बाई मापने के लिए और दूसरी लिंग की मोटाई मापने के लिए। और फिर उन्होंने देश भर में अपने सहयोगियों को ये किट पहुंचाई।
इस अध्यन को ख़तम करने में 5 साल लग गए जो की अपेक्षा से काफी ज्यादा थे। तो आखिर आप इतना समय लगने की क्या वजह मानते हैं?

भूटिया: वजह यही थी की मेज़रमेंट के लिए लोगों की ज़रूरत थी जो अपनी इच्छा से आकार अपना नाप दे सकें, और ऐसे लोग नहीं मिल रहे थे। इसमें सात अलग देश हिस्सा ले रहे थे, और हर देश के हर सेन्टर से कम से कम 200 लोगों का नाप मिलना ज़रूरी था। अगर ऐसे लोग मिले भी, तो बहुत से केस में माप देने के वक़्त उनका लिंग सख्त नहीं हो पाया, या माप लेने के दौरान सख्त नहीं रह पाया।
 
लव मैटर्स: मुंबई में इरेक्शन के लिए लोगों को पोर्न मैगजीन्स दी गयी। उनसे ये भी कहा गया की मदद के लिए वो अपनी पत्नी या साथी को भी ला सकते हैं। तो क्या लोग वाकई अपने साथी के साथ वहां पहुंचे?

भूटिया: जी बिलकुल. कुछ लोग पहुंचे। असल में लोगों का मिश्रण था। कुछ को पार्टनर की ज़रूरत थी, कुछ का काम सिर्फ मैगज़ीन से चल गया और कुछ को दोनों की ही ज़रूरत नहीं थी।

लव मैटर्स: चंडीगढ़ 200 लोगों के साथ इस रेस में सबसे आगे रहा- डॉ एस के सिंह सिर्फ 6  महीने में 220 लोगों के नाप ले डाले। आखिर उनकी सफलता का राज़ क्या था?

भूटिया: डॉ सिंह एक बहुत ही खुशमिजाज़ इंसान हैं। उनमे अपने इस व्यवहार के ज़रिये दूसरों को सहज महसूस करने की अद्भुत क्षमता है!

उन्होंने ज़्यादातर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को ये करने के लिए तैयार किया, उनके साथ एक भरोसा बनाकर। साथ ही साथ उन्होने सभी भागीदारों को मुफ्त हेल्थ चेक भी दिया।
 
लव मैटर्स: इस सब जद्दो जहद के बाद भी, अर्जित जानकारी के बारे में कुछ किया नहीं गया है। इस जानकारी को कहीं पब्लिश भी नहीं किया गया। सर्कार का इस बारे में क्या कहना है?

भूटिया: दरअसल सरकार का इस बारे में अभी कुछ भी कहना नहीं है। अभी ये रिपोर्ट अलमारी में रखी महज एक फाइल ही है। कुछ रिसर्चेर्स  से मुझे पता चला की इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेज गया था, लेकिन अभी ये रिपोर्ट सरकार की प्राथमिकता सूची पर नहीं है।

लव मैटर्स: अपने मुंबई के मेज़रमेंट सेंटर के डॉक्टर से बात की- लिंग की औसत लम्बाई 4.5 से 4.9 इंच और मोटाई करीब 4.3 इंच पाई गयी। लेकिन ओवरआल इंचार्ज डॉ शर्मा इस बारे में आपसे कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। ऐसा क्यूँ?

भूटिया: मैं सिर्फ अंदाज़ा ही लगा सकता हूँ। शायद वो इस बारें में ज्यादा बात नहीं करना चाहते जिससे सर्कार की छवि पर बुरा असर पड़ सकता है। मेरे और उनके इंटरव्यूज को भी काफी काट छांट कर ही प्रस्तुत किया गया था।

लव मैटर्स: तो क्या सरकार भारतीय लिंग के आकार के सच को उजागर करने से कतरा रही है? इस रिपोर्ट पर इतनी चुप्पी क्यूँ है?

भूटिया: एक बार फिर, मैं सिर्फ अंदाज़ा लगा सकता हूँ- शायद उनके लिए ये विषय कोई ख़ास ज़रूरी नहीं। एक सेन्टर के रिसर्चेर्स की भी यही राय थी।

मुंबई में रहने वाले जर्नलिस्ट लेंदुप भूटिया ने लिंग आकार पर किये गए अध्यान के विषय में ओपन मगज़ीन में लेख लिखा था।

World average erect penis length rankings
Scroll down for India!

Republic of the Congo
7.1” (18cm)
Ecuador
7” (17.8cm)
Ghana
6.8” (17.3cm)
Colombia
6.7” (17cm)
Iceland
6.5” (16.5cm)
Italy
6.2” (15.7cm)
South Africa
6” (15.2cm)
Sweden
5.9” (15cm)
Germany
5.7” (14.5cm)
UK
5.5” (14cm)
France
5.3” (13.5cm)
Russia
5.2” (13.2cm)
USA
5.1” (13cm)
Ireland
5” (12.7cm)
China
4.3” (10.9cm)
India
4” (10.2cm)
Thailand
4” (10.2cm)
South & North Korea
3.8” (9.7cm)


The figures come from British scientist Richard Lynn's comparative study on global penis sizes. Critics say the data is flawed because it has no methodology.

फोटो: Maksym Yemelynov

लिंग माप और आकार पर अधिक जानकारी

लिंग माप और आकार पर अन्य लेख

 

गायत्री परमेस्वरन एक बहु-पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और इमर्सिव मीडिया कार्यों की निर्माता हैं। वह भारत में पैदा हुई और पली-बढ़ी और वर्तमान में बर्लिन में रहती है, जहां उन्होंने NowHere Media की सह-स्थापना की - एक कहानी सुनाने वाला स्टूडियो जो समकालीन मुद्दों को एक महत्वपूर्ण लेंस के माध्यम से देखता है। उन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में लव मैटर्स वेबसाइट का संपादन भी किया। उनके बारे में यहाँ और जानें।