Men who use Viagra recreationally had the worst sex life

वियाग्रा लेने वाले हो जाएं सावधान, उत्तेजित होने में हो सकती है समस्या

जो पुरुष सेक्स के आनंद को बढ़ाने के लिए डॉक्टर के निर्देश के बिना वियाग्रा लेते हैं, उन्हें भविष्य में उत्तेजित होने में परेशानी हो सकती है। अधिक मज़ा पाने के लिए वियाग्रा या इसके जैसी अन्य गोलियों का सेवन पुरुषों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और उनके आत्मविश्वास को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिसके कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन (स्तंभन दोष) की समस्या हो सकती है।

बिना डॉक्टर की सलाह लिए

हाल ही में अमेरिका में एक विश्वविद्यालय के 1207 विद्यार्थियों पर किए गए एक सर्वे के अनुसार, जो पुरुष अपने इरेक्शन को बेहतर बनाने के लिए वियाग्रा या ऐसी अन्य दवाइयां लेते हैं, वे वास्तव में ख़ुद के लिए ही चीज़ों को बदतर बना देते हैं।

शोधकर्ताओं ने छात्रों से पूछा कि क्या उन्होंने कभी इरेक्टाइल डिसफंक्शन वाली दवाओं का उपयोग किया है। उन्होंने यही सवाल उन छात्रों से भी पूछा जो डॉक्टर के निर्देश के बिना शौकिया ही इन दवाओं का सेवन करते थे।  इनमें से 72 पुरुषों ने बताया कि वे डॉक्टर की सलाह के बिना इन दवाओं का सेवन करते हैं। तब शोधकर्ताओं ने इन पुरुषों के सेक्स लाइफ की तुलना उन पुरुषों से की जो दवाओं का सेवन नहीं करते थे और जो डॉक्टर से सलाह लेकर दवाओं का सेवन करते थे।

कम यौन संतुष्टि

शोधकर्ताओं ने पाया कि लिंग के उत्तेजित होने में दिक्कत होने के कारण शौकिया तौर पर वियाग्रा लेने वाले लोग गोलियों का सेवन बंद कर चुके थे। इसके बज़ाय वे शायद इरेक्शन को लंबे समय तक बनाए रखने और सेक्स को बेहतर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे थे।

लेकिन बेहतर सेक्स के बज़ाय, जो पुरुष वियाग्रा का इस्तेमाल शौकिया तौर पर करते थे, वे अपनी सेक्स लाइफ से सबसे कम खुश थे। भले ही शारीरिक रूप से उन्हें लिंग क्व सख्त होने या लम्बे समय तक खड़ा रहने जैसी कोई समस्या नहीं थी, लेकिन ये पुरुष डॉक्टर की सलाह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवा लेने वाले और किसी भी तरह की गोलियों का सेवन न करने वाले पुरुषों की अपेक्षा बिस्तर पर कम संतुष्ट थे।

आत्मविश्वास घटता है

शौकिया तौर पर दवाएं लेने वाले लोगों के यौन जीवन में तो कोई सुधार हुआ नहीं हुआ बल्कि लिंग की उत्तेजना को लेकर उनके आत्मविश्वास में भी कोई खासी बढ़ोतरी नहीं हुईI वास्तव में जो पुरुष मौज मस्ती के उद्देश्य से गोलियां ले रहे थे उनमें अपने लिंग की उत्तेजना क्षमता पर उन लोगों की तुलना में कम भरोसा था जो सेक्स से पहले किसी तरह की गोलियां नहीं लेते हैं।

शोधकर्ताओं ने पाया कि मौज मस्ती के उद्देश्य से जिन लोगों ने जितनी अधिक गोलियों का इस्तेमाल किया, उनका दवाइयों के बिना उत्तेजित होने का आत्मविश्वास उतना ही ज्यादा घटा। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दवाएं हद से ज़्यादा लोगों के उम्मीद का कारण बन गईं और प्रत्येक व्यक्ति सामान्य से ज्यादा यानि लंबे समय तक और तेजी से उत्तेजित होने की उम्मीद रखने लगा।

यदि किसी व्यक्ति का लिंग ठीक से उत्तेजित नहीं होता है तो उसका आत्मविश्वास गिर जाता है। आत्मविश्वास कमजोर पड़ने के कारण वह दवाएं लिए बिना यौन संबंध बनाने को लेकर चिंतित रहता है। जिसके कारण उसे इरेक्ट होने में अधिक मुश्किल होती है, शोधकर्ताओं ने इसे साइकोजेनिक इरेक्टाइल डिसफंक्शन या इरेक्शन की समस्या का नाम दिया है जो वास्तव में सभी पुरुषों के दिमाग में होती हैं।

क्या आप भी अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं? नीचे टिप्पणी करें या हमारे फेसबुक पेज पर लव मैटर्स (एलएम) के साथ उसे साझा करें।


 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
बेटे कही आप किसी tension, pressure में तो नहीं है ना? ये समझ लिजिए कि किसी भी sexual activity या लिंग में तनाव के लिए बिल्कुल तनाव मुक्त होना ज़रूरी है. जिस बारे में और यहा पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-have-erection-problems-what-are-your-tips-auntyji यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bete yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? Yeh samjh lijiye ki sex karney ke liye ya ling me tanav aane ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
फोरप्ले करते हुये समय बहुत निकल जाता हैं। तो लिंग ढीला हो जाता है। सेक्स करने में आंनद बहुत आता है पर निराश होना पड़ता है। उस धीलेपन की वजह से मुझे ये गोली लेनी पड़ती है। मेरी शादी को 17 साल हो गए है। 50mg की एक गोली को 4 से 5 बार में इस्तेमाल करता हूं,ताकि कुछ समय बीता सकु, पर निराश हूं, क्योंकि ये शोभनीय नहीं है पर फिर भी लेनी पड़ती है। आप उचित मार्ग दर्शन करे।
बेटे ये तो आप जानते ही हैं ना ये बहुत ही dangerous और इसके side effects हो सकते हैं। और साथ ही इस पर एक बार यदि निर्भर हो गय, सो इसके बिना कर नहीं पाएगें जब कोई बीमारी या कमी हो तो बात भी है – वो भी doctor की सलाह से वरना नहीं sex में और अपने partner में रूचि बडाओ और sex को enjoy करो, safe रहो. और कही आप किसी tension, pressure में तो नहीं है ना? ये समझ लिजिए कि sex करने के लिए बिल्कुल तनाव मुक्त होना ज़रूरी है. जिस बारे में और यहा पढ़ लो: https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-have-erection-problems-what-are-your-tips-auntyji यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Baat size ki nahin hai - style ki hai Vikash beta, ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activitys sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Mam meri 2014me train se gir kr accident ho gyi thi aur mai 1 saal tak kome me tha frr jab utha to maine 2017 me 2 br viagra dawa li tb wo apni effect mje dikhayi par maine kisi doctor se salah nahi li thi use khane ki par man brain me water clot hone ki wjh se 2018 k august me frr se meri operation hui aur dono time mje bht high dose ki dawa khilayi gyi thi par mam paresan mai is bt se hu ki 2019ki march tak mri dawa band ho gyi aur abhi 10 din phle maine viagra 100 mg ki daww li aur mam maine ye dkha ki uska kch effect ni hua mujh par aur dawa lene k bd sex kr k aaya to headache bhi ho ri thi aur mai roz masturbate bhi krta aur mam mri vision bhi left eye ki kam ho gyi hai ab mam mje smjh ni aa rha mai kya kru ghr me kisiko bta ni skta aur doctor k pass jaunga to paise lgnge jo hai ni mre pss utne aur jab jab maine sex ki hai without condom ki hai ek bhabhi jii ke sath to mam mje kuch smjh ni aa rha mai kya kru ye high dose ki dawa k power k karan viagra effect ni kiya ya koi aur problem hai aur 1 br sperm nikalne k bd dubara khada hne me bhi bht time leta 2 ghante mam mai kya kru aap mje kch advice do
Beta - aap baar baar apne aap dawa kyun le rahe hain? Beta yeh high dose low dose ki baat nahin - yeh kuch aur health ka mammla hai - pelase apne doctor se poochiye. Plus viagra lene ki vajeh bhi to honi chahiye na? Please apne aap ko dawa daru mat deejiye. Yaad rakhiye ki stress aur darr sex karne ke bahut aade aata hai. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>