Woman lies back and enjoys oral sex
Juice Team / Shutterstock

लड़की को ओरल सेक्स: क्या करें और क्या नहीं

अपनी प्रियतमा को एक अद्भुत ओर्गास्म देने की इच्छा रखते हैं? ज़रा नीचे की और रुख करिये, बेशक! बहुत सी महिलाओं के लिए मुख मैथुन सबसे ज़्यादा लाजवाब अनुभव होता हैI

बनिए इस कला के माहिर- पढ़िए इस विषय में हमारी कुछ 'क्या करें और क्या नहीं करें' टिप्सI

क्या करें...

  • ...स्वछता रखें

महिलाओं, जब आपका साथी आपको ये अनुभव देने को हो, तो ज़रा ये सुनिश्चित कर लें की आपने अपने अंगों को साफ़ रखा हैI इस गतिविधि से पहले स्नान कर लेना आप दोनों को बेहतर महसूस कर सकता हैI

  • ...खुलकर मज़ा लें

यदि आप अपनी साथी को मुख मैथुन देने में असहज महसूस करते हैं तो उसे बता दें, शारीरिक सुख देने के और भी बहुत से तरीके हैंI सेक्स में कोई भी चीज़ मज़बूरी समझ कर करना आप दोनों के लिए सही नहीं हैI लेकिन आप जो भी करें, उसका लुत्फ़ उठाना ज़रूरी हैI

  • ...उनके शरीर को समझिए

आपके ध्यान का मुख्य बिंदु भगशिश्न(क्लिटोरिस) होना चाहिए, जो निसंदेह महिला के शरीर का सबसे संवेदनशील भाग हैI जो लोग इसकी शुरुवात कर रहे हैं, हम उन्हें बता दें कि हो सकता है कि शुरवात में इसे ढूंढ पाना थोड़ा मुश्किल होI ये योनि के ऊपर के भाग में होता हैI

बाहर से भगशिश्न लिंग के ऊपर के भाग कि तरह हैI इसका ज़्यादातर हिस्सा अंदर छुपा हुआ होता है और लिंग के ऊपरी भाग कि ही तरह ये भी छुए जाने पर काफी संवेदनशील हो सकता है, खासकर के शुरुवात मेंI इसलिए शुरुवात ज़रा सौम्य और धीरे कीजियेI

एक और भाग है जिसके बारे में जान लेना आवश्यक है, और वो है महिला कि योनि कि खुलावट के ठीक ऊपर का भाग जोकि मूत्र मार्ग होता हैI कुछ महिलाओं को इस भाग पर छुए जाना बिलकुल नहीं सुहाता जबकि कुछ को यह पसंद होता हो सकता हैI

  • ...पहले ज़रा उन्हें तैयार करिये

सीधे ही इस गतिविधि में कूद पड़ना सही कदम नहीं हैI यदि आपकी साथी थोड़ी नर्वस है तो सभव है कि वो इसका बिलकुल मज़ा न ले पायेI इसलिए ज़रूरी है कि शुरुवात सहलाने और चूमने से की जायेI फिर धीरे धीरे जांघों के अंदरुनी हिस्से तक पहुंचे और अपनी उँगलियों से योनि को सहलाएंI जब आपको लगे की वो अब उत्तेजना की दिशा में चल पड़ी है, तो अपनी जीभ का उपयोग करने का सही समय हैI उनके शरीर की हलचल और आहों से आप उनकी उत्तेजना क अंदाज़ा लगा सकते हैंI

  • ...नए प्रयोग

कुछ महिउलाओं को जीभ की तेज और मजबूत गति पसंद हो सकती है जबकि कुछ को धीमी और सौम्यI कुछ को इसके साथ उनके निप्पल को सहलाना अच्छा लग सकता हैI मुख्य बात है कुछ नया करते रहना और शरीर के संकेतों को समझ कर उनके मुताबिक गति और तकनीक बदलते रहनाI

  • ...उँगलियों का इस्तेमाल भी

उँगलियों का सही प्रयोग इस क्रिया में और जान ला सकता हैI जब आपकी जीभ व्यस्त हो, तो अपने हाथों से आप उनके नितम्बों को हलके से दबा सकते हैं या जब उन्मी योनि में अच्छी खासी तरावट हो तो अपनी उँगलियों का जादू योनि पर भी चला सकते हैं, योनि को सहला कर, या फिर ऊँगली को धीमे से अंदर बाहर कर केI

  • ...अलग अलग मुद्रा

वो अपनी पीठ के सहारे बैठ या लेट सकती हैं और आप उनकी टांगों के बीच अपने करिश्मे को अंजाम दे सकते हैंI या उन्हें बिस्तर के कोने पर बिठा कर आप घुटनों के बल नीचे बैठ कर भी ये क्रिया कर सकते हैंI या फिर जनि मानी '69' मुद्रा, जिसके द्वारा आप दोनों एक ही समय पर एक दूसरे को मुख मैथुन का आनंद दे सकते हैंI

क्या नहीं करें...

  • ...सुरक्षा की अवहेलना

मुख मैथून के दौरान संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए इस से बचाव का तरीका अपनाना बेहद आवश्यक हैI जब भी आप ऐसा कर रहे हों, खासकर जब आओ किसी नए साथी के साथ हों तो कंडोम या 'डेंटल डैम' कहे जाने वाले लाटेकस का उपयोग करना समझदारी हैI

  • ...महिला के उत्तेजन को नज़रअंदाज़

बहुत से पुरुषों को कुछ ही मिनटों के मुखमैथुन से ओर्गास्म हो जाता हैI लेकिन महिलाओं को अक्सर इससे ज़्यादा समय लगता हैI तो जब आप इस क्रिया की शुरवात कर रहे हैं तो ये बात याद रखें और थोड़ा धीरज भी रखेंI

  • ...सब महिलाओं को एक समझना

हर महिला का शरीर, पसंद और नापसंद अलग होना संभव हैI तो अगर आपकी किसी तरकीब से आपकी पूर्व प्रेमिका मदमस्त हो जाती थी, तो ये ज़रूरी नहीं की आपकी वर्तमान की महिला साथी पर भी वो तरकीब काम कर पायेI इसलिए प्रयोग करें, संवाद करें और पता लगाएं कि उन पर कौनसा दाव काम करेगाI

  • ...ऊपरी शरीर को अनदेखा

मुखमैथुन के दौरान उनके स्तन को सहलाना या गले पर हाथ फेरना उन्हें अच्छा लगेगाI

  • ...ओर्गास्म के पल से पहले बदलाव

जब आपको लगे कि वो ओर्गास्म के करीब हैं, तो उनपर और अपने आप पर एक एहसान करिये- जो आप कर रहे हैं वो करते रहियेI यदि आप धीमी गति पर थे तो धीमे ही रहिये और अगर तेज थे तो तेजI एन मौके पर किया बदलाव सारी मेहनत को चौपट कर सकता हैI ओर्गास्म हो जाने के बाद वो आपको खुदबखुद रोक लेंगी, क्यूंकि भगशिश्न कि संवेदनशीलता ओर्गास्म के बाद बढ़ सकती हैI

 

  • ...ज़ोर से चाटना या काटना

नीचे का इलाका बहुत संवेदनशील होता है, इसलिए सरलता से और कोमलता से काम लेने में ही मज़ा हैI

  • ...ढाढी कि चुभन

इस क्रिया के दौरान संभव है कि आपकी दाढ़ी उनकी जांघों पर चुभ रही हो और उनका ध्यान भांग कर रही होI इसलिए इस बात को दिमाग में रखेंI

  • ...पोर्न वीडियो कि नक़ल

पोर्न फिल्में अक्सर हकीकत से पर होती हैं उन्हें देखकर प्रेरित होकर कुछ ऐसा न कर बैठें जो दर्द का सबब बन जायेI आप स्वाभाविक रूप से ही बेहतर कर सकते हैं!

महिलाओं- क्या आपके साथी के मुखमैथुन न करने से बात बिगड़ सकती है? पुरुषों- क्या आपको ये करना पसंद है? अपनी राय यहाँ या फेसबुक पर हमें बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Aryan bete Oral sex karnay mein koi samsya nahi maslan saaf-safai ka poora dhyan rakha gaya ho aur ismay dono partners ki barabar marzi shamil ho! Aur behtar hoga yadi condom ka isteml kiya jaye. https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-myths-busted Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete oral sex karnay mein koi samsya nahi maslan saaf-safai ka poora dhyan rakha gaya ho aur ismay dono partners ki barabar marzi shamil ho! Aur behtar hoga yadi condom ka isteml kiya jaye. https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-myths-busted Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hmmm! Beta yeh samjh lo ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabr ki marzi ka hona behad zaruri hai. So yadi woh aisa karne se inkaar kar bhi rahi hain toh apko unki ichha ka samaan karana chahiye, isliye zara is aur se dhyan hata kar apne rishte mein aur sundar chize dhundhiye aur isse aur sundar bannaiye. Ok? https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-ecstasy-or-disgust Aur abhi toh humne theek kar diya hai zara apni language ka bhee dhyaan rakhiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aisa bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aapki bhabhi yani ki aapke bhai ki patni, hai na Ankit bete! Unka aapka bhai se rishta hai, yeh sochiye ki jab aapke bhai ko yeh pata chalega toh wo kaisa mahsus karenge. Yadi yeh baat bahar aati hai to aapke liye bohot saari pariwarik aur samajik samasya ho sakti hai. Apni bhabhi ka samman kijiye aur apna chintan swashth kijiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>