Shutterstock/MilanMarkovic78

सुबह -सुबह लिंग उत्तेजना

Submitted by Sarah Moses on शनि, 12/06/2014 - 01:16 पूर्वान्ह
आधी रात को बिना वजह के लिंग उत्तेजन से परेशान एक व्यक्ति ने आखिर इस बारे में डॉक्टर से परामर्श लेने का फैसला कियाI

अच्छी खबर ये है कि डॉक्टर ने उसकी इस समस्या का निवारण कर दियाI उसे इसके बाद काफी रहत मिली उस दर्द भरे अनावश्यक उत्तेजन से- 35 वर्षीया ब्राज़ील का यह व्यक्ति रात के दौरान तीन से चार बार लिंग उत्तेजन और दर्द के कारण उठ जाता था, लगभग हर रातI

और दिलचस्प बात ये है कि समस्या सिर्फ रात की थी, दिन के दौरान सब सामान्य थाI उसने डॉक्टर का बताया की दिन में उन्हें सामान्य उत्तेजन होता रहा है और उनका सेक्स जीवन भी सामान्य और संतुष्टि से भरा ही हैI

तो इस रात की उलझन की वजह क्या थी? डॉक्टर्स भी इस बारे में पक्के तौर से नहीं कह सकतेI उन्होंने उसकी मांसपेशियों को आराम देने के लिए जो दवाएं दी, उनके असर से ये व्यक्ति अब रातों को आराम से सो ज़रूर सकता हैI

सख्त सुबह

जी हाँ, 'सख्त सुबह' जैसा भी कुछ होता हैI सुबह उठने पर पुरुषों के लिंग का सख्त होना एक सामान्य प्रक्रिया हैI और यह कोई मुश्किल समस्या नहीं है, खासकर जब सुबह उठ कर सेक्स कर पाने का विकल्प हो तोI और अगर ना हो तो, हस्तमैथुन का विकल्प तो हमेशा ही है!

सेक्स कल्पनाएँ

कुछ महिलाओं को अपने पुरुष पार्टनर के सुबह कि इस 'कठोर अवस्था' से तकलीफ होती हैI उन्हें ये चिंता सताती है कि क्या उनका पार्टनर रात भर सिर्फ सेक्स के सपने देखता है? कहीं किसी और के बारे में कल्पनाएँ तो नहीं करता? लेकिन सच बात ये है की ये 'कठोरता' एकदम सामान्य हैI वैज्ञानिक अभी भी इसका कारण तो नहीं जानतेI इस उत्तेजन की वजह दिमाग भी चलने वाली सेक्स कल्पनाएँ हो सकती हैं, लेकिन हमेशा ऐसा ही हो, ये ज़रूरी नहींI इसलिए अगर कोई पुरुष ये कहता है की उसे बिलकुल अंदाज़ा नहीं की उसने रात को क्या सपना देखा, और सुबह उसका लिंग उत्तेजित था, तो ये संभव है कि वो सच बोल रहा होI

एक और सिद्धांत ये भी दर्शाता है कि इस परिस्थिति के पीछे न्यूरॉन्स नामक सेल हो सकते हैंI जब एक प्रकार के न्यूरॉन सक्रिय हों, तो लिंग उत्तेजित नहीं होता लेकिन नींद के दौरान वो अपना काम बंद कर देते हैं जिसके फलस्वरूप रात के दौरान अनियंत्रित रूप से लिंग उत्तेजित हो जाता हैI

क्या आपको भी रात के कष्टदायक लिंग उत्तेजना का अनुभव हुआ है? क्या सुबह उठने पर आप भी अपने लिंग को सख्त पाते हैं? यहाँ अपनी राय लिखें या फेसबुक पर इस चर्चा में हिस्सा लेंI