Shutterstock/B-D-S Piotr Marcinski/Person in photo is a model

क्या महिलाओं को ओरल सेक्स से जल्दी ओर्गास्म होता है?

लोग अक्सर मुख मैथुन के बारे में बात करने में शर्म महसूस करते हैं। शायद इसीलिए इस से जुड़ी काफ़ी गलतफहमियां प्रचलित हैं। क्या यह सुरक्षित है? क्या इस से गर्भ ठहर सकता है? ये सब और बहुत कुछ सेक्स मिथ्य तोड़ो के आज के संस्करण में...

तो, पेश-ए-ख़िदमत है हमारी सेक्स मिथ्या तोड़ श्रंखला!

• ग़लतफ़हमी 1: मुख मैथुन सुरक्षित है।

लोगों का आमतौर पर सोचना है की मुख मैथुन से सेक्स संक्रमित रोग का खतरा नहीं है। लेकिन ये सच नहीं है। असुरक्षित मुख्मैथॊन हर्पीस, सिफलिस, गोनेरिआ, HPV  और यहाँ तक की HIV जैसे संक्रमण की वजह बन सकता है। कंडोम क उपयोग आपको इस खतरे से दूर रखने में मदद कर सकता है।

• ग़लतफ़हमी 2: मुख मैथुन  से गर्भ ठहर सकता है।

महिला के गर्भवती होने के लिए पुरुष के शुक्राणु का महिला के गर्भाशय क सम्पर्क में आना आवश्यक है। तो कहने का अर्थ ये है की मुख मैथुन से आप गर्भवती नहीं होंगी, भले ही आप वीर्य पी लें।

• ग़लतफ़हमी 3: वीर्य पीना असुरक्षित है।

वीर्य को निगलने का कोई नुकसान नहीं है यदि उस व्यक्ति को कोई संक्रमण न हो। वीर्य में अक्सर शुगर और प्रोटीन होता है जिसका अपना कोई हानिकारक प्रभाव नहीं है। लेकिन आपके लिए वीर्य को निगलना बिलकुल ज़रूरी नहीं है। यदि आपको ये पसंद नहीं, तो आप अपने साथी को बता सकती हैं।

• ग़लतफ़हमी 4: मुख मैथुन  से ओर्गास्म नहीं हो सकता।

केवल योनि या गुदा मैथुन ही ओर्गास्म का जरिया नहीं हैं। मुख मैथुन से भी ओर्गास्म संभव है। दरअसल कई सर्वे और रिसर्च ये दर्शाते हैं की महिलाओं को योनि मैथुन की अपेक्षा मुख मैथुन से आसानी से ओर्गास्म हो जाता है।
 
• ग़लतफ़हमी 5: मुख मैथुन  हमेशा अनहाईजीनिक (गन्दा) होता है।

यदि आप और आपका साथी साफ़ सफाई का ध्यान ठीक तरह से रखते हैं तो मुख मैथुन  के गन्दा होने की कोई वजह नहीं है. फिर भी दिन भर की भागदौड़ के पसीने और चिपचिपाहट को ख़तम करने के लिए आप दोनों साथ में साथ शावर ले सकते हैं, मुख मैथुन शुरू करने से पहले।

कुछ सभ्यताओं में दूसरों की अपेक्षा मुख मैथुन को लेकर अधिक खुलापन है। कुछ सभ्यता आज भी इसे अप्रकर्तिक और निकृष्ट मानती हैं। तो हो सकता है इस के बारे में आपके विचार आपकी सभ्यता पर आधारित हों, लेकिन इस श्रंखला के माध्यम से हम सिर्फ वैज्ञानिक तथ्य प्रस्तुत कर रहे हैं।

क्या आपने भी सेक्स से जुडी कोई अफवाह सुनी है? गायत्री को बताएं, और वो सच सामने लेकर आयेंगी!
 
यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

'सेक्स मिथ्या तोड़ो' के अन्य लेख

महिला और मुखमैथुन

पुरुष और मुखमैथुन

मुखमैथुन पर अन्य लेख

गायत्री परमेस्वरन एक बहु-पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और इमर्सिव मीडिया कार्यों की निर्माता हैं। वह भारत में पैदा हुई और पली-बढ़ी और वर्तमान में बर्लिन में रहती है, जहां उन्होंने NowHere Media की सह-स्थापना की - एक कहानी सुनाने वाला स्टूडियो जो समकालीन मुद्दों को एक महत्वपूर्ण लेंस के माध्यम से देखता है। उन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में लव मैटर्स वेबसाइट का संपादन भी किया। उनके बारे में यहाँ और जानें।