Shutterstock/BLACKDAY/Persons in photo are models.

एक रात के रिश्ते: क्या करें और क्या नहीं करें

Submitted by Stephanie Haase on गुरु, 12/20/2012 - 01:01 बजे
एक रात का रिश्ता- एक अजनबी के साथ बिना भावनाओं के शारीरिक रिश्ता, मदहोशी की बस वो एक रात: शायद अकेलेपन को दूर करने के लिए शायद ये रात मदद कर सकती है। लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है।

ताकि इसे एक रोमांच की तरह याद रखा जा सके नाकि एक भयानक सपने की तरह! पढ़िए की ऐसी रात में क्या करना है और क्या नहीं।

क्या करें...

इमानदारी
 
इस तरह की रात मज़ेदार हो सकती है अगर आप दोनों को सिर्फ शारीरक आनंद की तलाश में हैं तो। शुरुवात से ही अपना पक्ष साफ़ रखें, अपने मन में और अपने एक कुछ पल के साथी के मन में भी। अगली सुबह इस बारे में बात करने का इंतज़ार न करें। तब तक देर हो चुकी होगी। यदि आप हाल ही में किसी रिश्ते से बहार निकले हैं और आपका दिल टूटा हुआ है, तो हो सकता है सोचने में ये अनौपचारिक सेक्स मज़ेदार लगे लेकिन असल में शायद ऐसा ना हो। अगर आप संदेह में हों तो ज़रा सोच लें, की कल सुबह आपको कैसा महसूस होगा जब वो व्यक्ति जाते समय सिर्फ और सिर्फ अलविदा कहेगा। अगर आपको लगता है की आपको दुःख होगा तो रिश्ते में बंधकर ही ये सब करना बेहतर है।

सुरक्षित रहे

कंडोम का प्रयोग निहायत ही ज़रूरी है! चाहे महिला ने गर्भ निरोधक टेबलेट का प्रयोग किया हो तो भी। सेक्स संक्रमित रोगों से बचने का ये एक मात्र उपाय है। अगर ईमानदारी से बात की जाये तो ज़्यादा सम्भावना इस बात की है की जिस व्यक्ति के साथ आप अनौपचारिक सहेज सेक्स कर रहे हैं, वो पहली बार सेक्स नहीं करा रहा/रही होगा। और आप बिलकुल नहीं चाहेंगे के मज़े के कुछ पल आपको संक्रमित कर के हस्पताल पहुंचा दें।

सूचना

ध्यान रहे की आपने अपने किसी नज़दीकी दोस्त को ये ज़रूर बताया हो की आप कहाँ हैं। किसी अजनबी के साथ गायब हो जाना शायद बहुत अच्छा आईडिया नहीं है। तो बेहतर है की कोई ये जनता हो की आप सलामत हैं।

बाहर निकलने का द्वार
 
अपने इस साथी को शुरू में ही बता दें की आपको सुबह मीटिंग के लिए जल्दी निकलना है। इस तरह आप ये सुनिश्चित कर पायंगे की सुबह अलविदा कहने के लिए आपको सही पल का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। दबे पांव निकलना अच्छा तरीका नहीं है। क्या पता आपको पलट के दरवाज़ा खुलवाने के लिए आना पड़ जाये।
 
और अगर आपको सुबह लगे की आप और वक़्त गुज़ारना चाहते हैं, तो आप कह सकते हैं की मीटिंग कैंसिल हो गयी है, या फिर आप फोन नंबर आदान प्रदान कर सकते हैं।

क्या नहीं करें..

अधिक शराब
 
जहाँ ऐसी अनौपचारिक रातों की चर्चा होती है, वहां शराब होना आम बात है। लेकिन नशे में ऐसे व्यक्ति के साथ शारीरिक रिश्ता न बना लें जिसे आप जानते न हों। क्यूंकि अगली सुबह ये काफी अटपटा लगेगा। जो व्यक्ति रात को शराब के नशे में आपको आकर्षक लग रहा था, ज़रूरी नहीं की वो सुबह भी उतना ही अच्छा लगे।

ये भी आवश्यक है आप नशे में निर्णय न लें। क्यूंकि नशे की हालत में आप ऐसे कदम उठा सकते हैं, जिस पर आपको बाद में पश्चताप हो सकता है। जैसे की बिना कंडोम के सेक्स, जोकि बिलकुल नहीं होना चाहिए!

अफ़सोस

लगभग आधी प्रतिशत एक रात के रिश्ते से गुजरी महिलाओं ने इसके बारे में बहुत पछतावा महसूस किया। उन्हें खुद के बारे में बहुत बुरा लगा की वो इतनी आसानी से ऐसा कदम उठा गयी. जबकि अफ़सोस करने वाले पुरुषों की संख्या सिर्फ 20 प्रतिशत थी।

लेकिन महिलाओं को भी पछतावा महसूस नहीं करना चाहिए। लेकिन शायद उन्हें कुदरत ने ही ऐसा बनाया है। तो बुरा महसूस न करें। लेकिन अगली बार ऐसा करने से पहले अछि तरह सोच लें की क्या इस से आपको वाकई ख़ुशी मिलेगी? क्या आपको इसी की तलाश है?
साथ ही शोधकर्ताओं का कहना है की महिलाएं ऐसे रिश्ते सिर्फ आकर्षक महसूस करने के लिए बना लेती हैं।

सामान भूलना

ध्यान रखें की आप अपनी कोई चीज़ उस जगह न भूल जायें। वापस लौट कर अपना पर्स या कपडे ढूँढने आना पड़ा तो आपको अटपटा लगेगा।

और फिर से मिलने का बहाना बनाने के लिए जानबूझ कर भी कोई सामान न छोडें। बजाई इसके, यदि आप फिर से मिलने के इच्छुक हैं तो अपना नंबर छोड़ दें।
 
फोटो: सीन नेल

आप इस लिस्ट में क्या जोड़ना चाहेंगे? यहाँ बताइए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में हिस्सा लीजिये।

 सुरक्षित सेक्स पर अधिक जानकारी