masturbation man
© Love Matters | Rita Lino

लड़के हस्तमैथुन कैसे करते हैं?

कई लड़के हस्तमैथुन करते हैं। जब आप हस्तमैथुन करते हैं तो अपने लिंग को हाथ में या उंगलियों के बीच पकड़कर उसे आगे-पीछे हिलाते हैं।

अपने लिंग को हाथ में या उंगलियों के बीच पकड़ें। लिंग को आगे-पीछे करें। जब उत्तेजना महसूस होने लगे तो गति और दबाव को बढ़ाते-घटाते रहें, जब तक कि आपको और्गैज़्म या चरम आनंद न महसूस हो जाए। 

हस्तमैथुन सबसे आसान और सबसे सुरक्षित तरीका भी है सेक्स करने का। यह अपने शरीर को जानने का सबसे अच्छा तरीका भी है और अपनी पसंद और नापसंद जानने का भी। इसके ज़रिये आप अपने साथी को यह भी बता सकते हैं की आपको सेक्स में क्या पसंद आता है और क्या नहीं। और चाहे हस्तमैथुन के बारे में आपने कुछ भी सुना हो, सचाई यह है की इसको लेकर शर्मनाक महसूस करने वाली कोई बात नहीं!

यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और आपकी कामुक ज़रूरतों को पूरा करने का सुरक्षित तरीका भी, चाहे आपका साथी हो या नहीं। और अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो भी आप अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए हस्तमैथुन कर सकते हैं। आप यह खुद महसूस करेंगे की हस्तमैथुन आपको कितना आराम देगा और आपका मूड भी खुशहाल करेगा।

हस्तमैथुन करने के कई तरीके हैं:

  • आप अपने लिंग-मुंड को आगे-पीछे हलके हाथ से या ज़ोर से सहला सकते हैं।
  • आप अपनी पूरी हथेली या केवल दो उंगलियों की सहायता से लिंग को अधिक या कम दूरी तक आगे-पीछे कर सकते हैं।
  • अपने हाथ या उंगलियों को आसानी से आगे-पीछे करने के लिए थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग कर सकते हैं।

क्या खतना हुआ है?

यदि आपका खतना हुआ है, तो आपके लिंग की आगे की चमड़ी नहीं होती और लिंग-मुंड हमेशा खुला रहता है।

इससे कभी-कभार आपका लिंग-मुंड कम संवेदनशील हो जाता है। हस्तमैथुन करते समय थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग करने से इसे अधिक चिकना बनाया जा सकता है।

अधिक उत्तेजना के लिए आप लिंग-मुंड के नीचे के घेरे को भी सहला सकते हैं।

कल्पना करना

हस्तमैथुन करते समय आपको उत्तेजित करने वाली बातों के बारे में कल्पना करना अच्छा लग सकता है।

आप अपने पहने हुए कपड़ों से लेकर किसी खास व्यक्ति के बारे में या किसी रोमांचक कहानी के बारे में सोच सकते हैं।

आप उन बातों की कल्पना भी कर सकते हैं जिन्हें आप वास्तव में अपने जीवन में कभी करना भी न चाहते हों।

हस्तमैथुन से जुड़े मिथक 

हस्तमैथुन को लेकर बहुत सारे मिथ्या है। लेकिन हमारा विश्वास करिए - हस्तमैथुन से आप ना तो अंधे होते हैं, ना पतले होते हैं और ना ही कमज़ोर महसूस करते हैं। जी हाँ, आप पागल भी नहीं होंगे! पेट में दर्द भी नहीं और ना ही बुखार। इस से आपकी प्रजनन श्रमता पर कोई असर भी नहीं पड़ता। और हाँ, हस्तमैथुन की कोई उम्र रेखा नहीं है। आप जब तक चाहे हस्तमैथुन कर सकते हैं और चाहे जितना भी, चाहे आप शादीशुदा हों या किसी रिश्ते में भी हों!

हस्तमैथुन के दौरान कल्पना करने में भी कोई बुराई नहीं है। आप हस्तमैथुन के दौरान उन चीज़ों के बारे में भी सोच सकते हैं जो शायद आप असल ज़िन्दगी में नहीं करते। यह भी बिलकुल नोर्मल है!

कुछ लोग मानते हैं की हस्तमैथुन से मुहासे होते हैं, तो कुछ ये मानते हैं की इससे आप अंधे या और गंजे हो जाते हैं और आपकी हथेलियों पर बाल भी उग जाते हैं। यह लिस्ट बहुत लम्बी है...खैर, इसमें से कुछ भी सच नहीं है। हस्तमैथुन ना ही आपको अँधा करता है और ना ही गंजा, और ना ही इससे आपको मुहासे होते हैं।. असल में, हस्तमैथुन आपका स्ट्रेस (चिंता) कम करने में मदद कर सकता है, आपको मूड सही कर सकता है, और आपको अच्छी सेहत भी दे सकता है।

हालाँकि, यह बहुत आम नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को हस्तमैथुन की आदत हो जाती है। वो इतना ज्यादा हस्तमैथुन करने लगते हैं (मतलब दिन में कई बार) की वो दिन में कुछ और कर ही नहीं पाते। अगर आप भी कुछ ऐसा कर रहे हैं तो चिंता ना करिए, क्यूंकि इसका इलाज है. अपने डॉक्टर (विशेषज्ञ) से जल्द मिले।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
aunty ji main hastmaithun jan karta hun to roj veer nahi nikalta hun. Qki main hamesa hastmainthun apne bed per hin karta hun, Jab skhalan honewala rahta hain to andkosh ke niche wali nas ko daba deta hun to mera veer andar hin rah jata hai. ye main bahut dinon se karta aaraha hun KRIPYA IS BARE MAIN KUCH BATAYEN per kabhi kabhi veer nikal deta hun
Aunty ji mera naam rahul he or mera age 21 years he.me job bhi apni gf k saat sex korta hu to use satisfaction nhi de pata hu.jiyada se jiyada 4/5 minute me hi mera virge nikol ata he.plz aunty ji mujhe kuch tips dijiye jiss me apni sex time bada saku plz
aunty main karib 19 Saal se hastmaithun kar raha hoon abhi meri ummar 35 Saal hai main deen main 8 Ya 10 Baar karata hoon khabhi kabhi 3ya 4r baar Aadhe ghante main kar leta hoon abhi mera ling tide viry bahar aate vakt hi hota hai aur kuchh secand bad murja jata hai virya bhi jaldi bahar aata hai kya yeh napunsakta hai ? abhi meri shadi hone wali hai mujhe bivi ko kahi time tak sex karna hai kya woh ho payega ? ling tide hone ke baad upper ki taraf nahi chad pata hai jaise ki sex film main dikhata hai ? agar mujmain napunsakta hai to isase nijat pane ka upay bataiye
आंटी जी ,मैं दिन में 2-3 बार हस्तमैथुन करता हु । क्या इससे कोई प्रॉब्लम भी आएगी? जहा तक मुझे पता है की हस्तमैथुन करने से कोई समस्या नही आती है तो क्या आप मुझे एकबात बता सकते है की हफ्ते में कितनी बार हस्तमैथुन किया जाये ताकि किसी भी तरह का कोई दिक्कत नही हो।
Mem mene buchpan se hi muth marna suru kar diya tha or lagbhag 20 sal tak kiya ab nai karta hu likin ab jab apne girl frnd se sex karta hu to to suruat m hi nikal jata hai.kya muth marne ki bajha se hua ye sab.or kya muth marne bajha se ling ki lambai m bhee koi fark padta kyu ki mera ling bahut hi chota or patal hai.ling ko bada or mota karne ka koi gharelu upaye bataye,,.please
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>