masturbation man
© Love Matters | Rita Lino

लड़के हस्तमैथुन कैसे करते हैं?

कई लड़के हस्तमैथुन करते हैं। जब आप हस्तमैथुन करते हैं तो अपने लिंग को हाथ में या उंगलियों के बीच पकड़कर उसे आगे-पीछे हिलाते हैं।

अपने लिंग को हाथ में या उंगलियों के बीच पकड़ें। लिंग को आगे-पीछे करें। जब उत्तेजना महसूस होने लगे तो गति और दबाव को बढ़ाते-घटाते रहें, जब तक कि आपको और्गैज़्म या चरम आनंद न महसूस हो जाए। 

हस्तमैथुन सबसे आसान और सबसे सुरक्षित तरीका भी है सेक्स करने का। यह अपने शरीर को जानने का सबसे अच्छा तरीका भी है और अपनी पसंद और नापसंद जानने का भी। इसके ज़रिये आप अपने साथी को यह भी बता सकते हैं की आपको सेक्स में क्या पसंद आता है और क्या नहीं। और चाहे हस्तमैथुन के बारे में आपने कुछ भी सुना हो, सचाई यह है की इसको लेकर शर्मनाक महसूस करने वाली कोई बात नहीं!

यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और आपकी कामुक ज़रूरतों को पूरा करने का सुरक्षित तरीका भी, चाहे आपका साथी हो या नहीं। और अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो भी आप अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए हस्तमैथुन कर सकते हैं। आप यह खुद महसूस करेंगे की हस्तमैथुन आपको कितना आराम देगा और आपका मूड भी खुशहाल करेगा।

हस्तमैथुन करने के कई तरीके हैं:

  • आप अपने लिंग-मुंड को आगे-पीछे हलके हाथ से या ज़ोर से सहला सकते हैं।
  • आप अपनी पूरी हथेली या केवल दो उंगलियों की सहायता से लिंग को अधिक या कम दूरी तक आगे-पीछे कर सकते हैं।
  • अपने हाथ या उंगलियों को आसानी से आगे-पीछे करने के लिए थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग कर सकते हैं।

क्या खतना हुआ है?

यदि आपका खतना हुआ है, तो आपके लिंग की आगे की चमड़ी नहीं होती और लिंग-मुंड हमेशा खुला रहता है।

इससे कभी-कभार आपका लिंग-मुंड कम संवेदनशील हो जाता है। हस्तमैथुन करते समय थूक या चिकनाई युक्त पदार्थ का प्रयोग करने से इसे अधिक चिकना बनाया जा सकता है।

अधिक उत्तेजना के लिए आप लिंग-मुंड के नीचे के घेरे को भी सहला सकते हैं।

कल्पना करना

हस्तमैथुन करते समय आपको उत्तेजित करने वाली बातों के बारे में कल्पना करना अच्छा लग सकता है।

आप अपने पहने हुए कपड़ों से लेकर किसी खास व्यक्ति के बारे में या किसी रोमांचक कहानी के बारे में सोच सकते हैं।

आप उन बातों की कल्पना भी कर सकते हैं जिन्हें आप वास्तव में अपने जीवन में कभी करना भी न चाहते हों।

हस्तमैथुन से जुड़े मिथक 

हस्तमैथुन को लेकर बहुत सारे मिथ्या है। लेकिन हमारा विश्वास करिए - हस्तमैथुन से आप ना तो अंधे होते हैं, ना पतले होते हैं और ना ही कमज़ोर महसूस करते हैं। जी हाँ, आप पागल भी नहीं होंगे! पेट में दर्द भी नहीं और ना ही बुखार। इस से आपकी प्रजनन श्रमता पर कोई असर भी नहीं पड़ता। और हाँ, हस्तमैथुन की कोई उम्र रेखा नहीं है। आप जब तक चाहे हस्तमैथुन कर सकते हैं और चाहे जितना भी, चाहे आप शादीशुदा हों या किसी रिश्ते में भी हों!

हस्तमैथुन के दौरान कल्पना करने में भी कोई बुराई नहीं है। आप हस्तमैथुन के दौरान उन चीज़ों के बारे में भी सोच सकते हैं जो शायद आप असल ज़िन्दगी में नहीं करते। यह भी बिलकुल नोर्मल है!

कुछ लोग मानते हैं की हस्तमैथुन से मुहासे होते हैं, तो कुछ ये मानते हैं की इससे आप अंधे या और गंजे हो जाते हैं और आपकी हथेलियों पर बाल भी उग जाते हैं। यह लिस्ट बहुत लम्बी है...खैर, इसमें से कुछ भी सच नहीं है। हस्तमैथुन ना ही आपको अँधा करता है और ना ही गंजा, और ना ही इससे आपको मुहासे होते हैं।. असल में, हस्तमैथुन आपका स्ट्रेस (चिंता) कम करने में मदद कर सकता है, आपको मूड सही कर सकता है, और आपको अच्छी सेहत भी दे सकता है।

हालाँकि, यह बहुत आम नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को हस्तमैथुन की आदत हो जाती है। वो इतना ज्यादा हस्तमैथुन करने लगते हैं (मतलब दिन में कई बार) की वो दिन में कुछ और कर ही नहीं पाते। अगर आप भी कुछ ऐसा कर रहे हैं तो चिंता ना करिए, क्यूंकि इसका इलाज है. अपने डॉक्टर (विशेषज्ञ) से जल्द मिले।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
anti ji me jab 7 year ka tha to mene hastmatun karne lag gaya our jab me 15 se 18 sal ka hua to me din me 2 se 3 bar tak hasmathun kar leta tha our aaj me 21 sal ka hu our me din me ek bar bhi hastmathun kar ta hu to dusari bar kar ne ka man nahi karta h our pat ke dono tarf pen hota h plz me bhut paresan hu muje eske bareme bataye na Plz
तुषार बेटे इस स्किन को नहाते समय हलके से पीछे कर के सॉफ करना होता है जिससे की वहां साफ़- सफाई बनी रहे, यदि ऐसा करते में कोई ज्यादा तकलीफ़ या ब्लड आ रहा है तो एक डॉक्टर से मिल लीजिये! इसके बारे में और ज़्यादा यहा पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/penis https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक होगी, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी.ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activities सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
आँटी जी मैं20साल का हूँऔर मैंहस्थमैंथुन करता हूँमुझे आपकी सलाह कि जरुरत है, समस्या _लिंग काफी हाड नही होता है ,वीर्य पतला पानी जैसा निकलता है, मुझे वीर्यगाडा और लिंग मजबूत करने कि उपाय बताये मैंआपका आभारी रहुँगा !
Aunti ji pardam mera ak dost hai mai use bhut chahta hu sayd jaan se bhi jyada wo roj hustmathun krta hai hai or khud ka viray pee jata hai aisha wo abhi kuch mhino se kr ra hai kyaa issey wo bimar ya koi nuksan fayda ho sakta hai plz aunty ji argent hai jldi bta dijiye
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>