शटरस्टॉक/Sasun Bughdaryan

क्या हस्तमैथुन करने से मुहासे होते हैं?

चलिए, इस हफ्ते के मिथ्या तोड़ो संस्करण में हस्तमैथुन से जुड़े कुछ मिथ्यों पर से पर्दा उठाते हैंI क्या इससे मुहांसे निकलते हैं? क्या लड़कियां हस्तमैथुन करती हैं? क्या इसे करने से आप गर्भवती हो सकते हैं? इन सवालों के जवाब जानने के लिए आगे पढ़ें...

तो पेश-ए-खिदमत है - सेक्स मिथ्या तोड़ श्रंखला!

इस हफ्ते, हम हस्तमैथुन से जुडे मिथ्या तोड़ेंगे। क्या इससे आपको मुहासे होते हैं? क्या लड़कियां भी हस्तमैथुन करती हैं? क्या हस्तमैथुन करने से आप गर्भवती हो सकते हैं? ये सब और बहुत कुछ। तो पढ़िए...

मिथ्या 1 : हस्तमैथुन से तबियत ख़राब

कुछ लोग मानते हैं की हस्तमैथुन से मुहासे होते हैं, तो कुछ ये मानते हैं की इससे आप अंधे या और गंजे हो जाते हैं और आपकी हथेलियों पर बाल भी उग जाते हैं। यह लिस्ट बहुत लम्बी है...खैर, इसमें से कुछ भी सच नहीं है। हस्तमैथुन ना ही आपको अँधा करता है और ना ही गंजा, और ना ही इससे आपको मुहासे होते हैं।. असल में, एक रिसर्च के अनुसार हस्तमैथुन आपका स्ट्रेस (चिंता) कम करने में मदद कर सकता है, आपको मूड सही कर सकता है, और आपको अच्छी सेहत भी दे सकता है।

हालाँकि, यह बहुत आम नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को हस्तमैथुन की आदत हो जाती है। वो इतना ज्यादा हस्तमैथुन करने लगते हैं (मतलब दिन में कई बार) की वो दिन में कुछ और कर ही नहीं पाते। अगर आप भी कुछ ऐसा कर रहे हैं तो चिंता ना करिए, क्यूंकि इसका इलाज है. अपने डॉक्टर (विशेषज्ञ) से जल्द मिले।

मिथ्या 2 : महिलाएं हस्तमैथुन नहीं करती

चलिए सीधी बात पर आते हैं. हमारा समाज पुरुषों के सेक्स क्रिया को लेकर ज़्यादा मंज़ूरी देता है, लेकिन महिलाओं के लिए इसे अधिकार की तरह कम देखा जाता है। और इसलिए शायद हमें यह बताया जाता है की महिलाएं हस्तमैथुन नहीं करती या कर सकती। लेकिन यह सच नहीं है। दोनों महिला और पुरुष के लिए हस्तमैथुन करना बिलकुल प्राकृतिक  और नार्मल है।

 

मिथ्या 3 : रिश्ते में लोग हस्तमैथुन नहीं करते

जी हाँ, चाहे लोग रिश्ते में हों या अकेले, लोग हस्तमैथुन करते हैं। जो लोग रिश्ते में होते हैं वो भी हस्तमैथुन करते हैं, और इसका मतलब यह नहीं की वो अपने साथी के साथ सेक्स करना पसंद नहीं करते। वो हस्तमैथुन तब करते है जब उनके साथी साथ नहीं होते। और शायद इसलिए क्यूंकि उनका मन हो, और फिर, अपने आप को सुख देना का मज़ा भी तो अलग है। और ये असल सेक्स की रिहर्सल भी तो है!

मिथ्या 4 : हस्तमैथुन आपको नापंसुक और अनुर्वर बनता है

अपने शायद सुना हो की पुरुष ज़्यादा हस्तमैथुन से अपने सारे शुक्राणु ख़त्म कर देते हैं और वो नपुंसक हो जाते हैं। अरे यह कोई जादू-मंतर थोड़ी ना है। क्यूंकि जब तक किसी भी पुरुष के पास स्वस्थ्य सेक्स अंग है, तब तक शुक्राणु लगातार बनते रहते हैं, चाहे वो हस्तमैथुन करे या नहीं। यही बात महिलाओं पर भी लागू होती है - हस्तमैथुन से महिलाओं की उर्वरता पर कोई असर नहीं पड़ता और अंडे बनते रहते हैं।

 

सच तो यह है की जो लडके अपनी साथी को गर्भवती करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए शुक्राणु लगातार बनाते रहना बहुत अच्छा है! पुराने शुक्राणु जो शायद आपने बाहर नहीं निकले हैं उनका एक दम अति-उतम होना मुश्किल है।

 

मिथ्या 5: हस्तमैथुन से यौन रोग संक्रमण होता है

इसका उल्टा, असला में! अकेले अपने आप को स्वयं सुख देना तो सबसे सुरक्षित तरीका है सेक्स करने का! जब तक आप अपने सेक्स खिलोने किसी के साथ बाँट नहीं रहे और सेक्स खिलोनो का इस्तेमाल सही और साफ़ ढंग से कर रहे हैं, तो किसी भी तरह का यौन रोग संक्रमण होने की संभावना बहुत ही कम है। आखिर, अपने आप को अपने से ही संक्रमण थोड़ी ना होगा!

मिथ्या 6: हस्तमैथुन से गर्भधारण

अगर कोई महिला हस्तमैथुन करती है, तो वो गर्भवती नहीं हो सकती। गर्भवती होने के लिए पुरुष के शुक्राणु का महिला के अंडकोष में पहुचना ज़रूरी होता है। तो अगर आप अपने साथी के साथ मिलकर हस्तमैथुन कर रहे हैं तो ध्यान रखिये की उनका शुक्राणु आपकी योनि में और अंडकोष में ना जाये। और नहीं जायेगा तो गर्भवती होना का कोई डर ही नहीं।

 

मिथ्या 7: महिलाएं हस्तमैथुन से अपना कौमार्य खोती हैं

'कौमार्य खोने' का मतलब है पहली बार सेक्स करना. चाहे आप अपनी योनि के अन्दर ऊँगली या कुछ और भी डाले, और चाहे आप अपनी झिल्ली (हाएमन) का खीचाव करें या नहीं, अगर अपने सिर्फ हस्तमैथुन किया है तो आप अभी भी वर्जिन हैं।

मिथ्या 8: महिलाओं के लिए हस्तमैथुन का मतलब है डिलडो का इस्तेमाल

लोगों को अधिकतर लगता है की अगर महिलाएं हस्तमैथुन करती हैं तो इसका मतलब है योनि के अन्दर डिलडो (लिंग के आकर का सेक्स खिलौना) डालना या ऐसा कुछ भी डालना। हाँ, शायद कुछ महिलाएं यह पसंद करती हैं। लेकिन अधिकांश महिलाएं अपने आप को अपनी उँगलियों के इस्तेमाल से या वाइब्रेटर के इस्तेमाल से ठीठीनी को रगड़कर ही ओर्गास्म प्राप्त कर लेती हैं।

अपने सेक्स से जुडी कौन सी मिथ्या सुनी है? हमें बताइए और हम उस मिथ्या को अपनी इस श्रंखला में तोडने की कोशिश करेंगे।
 
यहाँ लिखिए या फेसबुक पर हो रही चर्चा में भाग लीजिये!

हस्तमैथुन पर अन्य लेख

हस्तमैथुन पर अधिक जानकारी

गायत्री परमेस्वरन एक बहु-पुरस्कार विजेता लेखक, निर्देशक और इमर्सिव मीडिया कार्यों की निर्माता हैं। वह भारत में पैदा हुई और पली-बढ़ी और वर्तमान में बर्लिन में रहती है, जहां उन्होंने NowHere Media की सह-स्थापना की - एक कहानी सुनाने वाला स्टूडियो जो समकालीन मुद्दों को एक महत्वपूर्ण लेंस के माध्यम से देखता है। उन्होंने अपने शुरुआती वर्षों में लव मैटर्स वेबसाइट का संपादन भी किया। उनके बारे में यहाँ और जानें।