Feeling sad after sex
Shutterstock / NotarYES

जब सेक्स आपको उदास कर दे

द्वारा Sarah Moses दिसंबर 2, 10:42 पूर्वान्ह
क्या कभी सेक्स के बाद आपकी आँखों में आँसू आए हैं? हाल ही कि एक ऑस्ट्रेलियन रिसर्च से पता चलता है कि कुछ महिलाओं के लिए सेक्स उदासी लेकर आता है।

अभी-अभी आपने अपने साथी के साथ ज़बरदस्त सेक्स किया है। आप दोनो कई सालों से साथ हैं और एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और यद्यपि आपने इस शारीरिक मिलन का भरपूर आनंद उठाया लेकिन इसके ख़त्म होने के बाद ना जाने आप क्यूँ एक अजीब सी मायूसी महसूस करती हैं। हालाँकि मायूसी का ये दौर शायद आधे घंटे तक ही चलता हो लेकिन यह आपके साथी को भी परेशान कर जाता है। आख़िरकार सेक्स से आपको ख़ुशी मिलनी चाहिएI क्या आपके साथी ने कुछ ग़लत कर दिया?

इस परिस्थिति को मेडिकल जगत में 'पोस्ट-कोईटल डिसफ़ोरया' कहा जाता है। यानि सेक्स के बाद मायूसी, उदासी या अपने साथी से नाराज़गी महसूस करना।

'ख़ालीपन'

लेकिन अधिकतर महिलाएँ तो सेक्स के उपरांत इसके आनंद के समुन्दर में डूबी महसूस करती हैं, है ना? ऑस्ट्रेलिया के मनोवैज्ञानिक डॉक्टर रॉबर्ट स्क़वेटज़ेर को तब बहुत जिज्ञासा हुई जब उनके पास आने वाली बहुत सी महिलाओं ने बताया कि उन्हें सेक्स के बाद रोना आता है। इन महिलाओं ने इस भाव को 'अंदर से खोखला महसूस करना' या 'किसी चीज़ की कमी खलने' जैसा बताया।

तो आख़िर यह सेक्स के बाद की उदासी कितनी आम है? कुछ ही लोगों ने इसके बारे में बताया http://facebook.com/lovematters.indiaथा। इसलिए डॉक्टर स्कवेटजेर ने तय किया कि वो ख़ुद ही आगे बढ़ कर इस विषय के बारे में और जानकारी अर्जित करेंगे। अपने दो साथियों के साथ उन्होंने इस सम्बंध में यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली 195 महिलाओं से सेक्स और प्रेम सम्बन्धों से जुड़ी एक प्रश्नावली भरवायी। उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने जीवन में कभी सेक्स के उपरांत उदासी, नीरसता आदि को महसूस किया है।

समस्या आप नहीं- पोस्ट-कोईटल डिसफ़ोरिया है

रिसर्च के परिणाम से पता चला की लगभग आधी महिलायें सेक्स के बाद की इस मनोदशा का अनुभव कभी ना कभी कर चुकी हैं। 46 प्रतिशत ने माना कि सेक्स के बाद की उदासी उन्होंने कभी ना कभी महसूस की है। और हर बीस में से एक महिला के साथ यह मनोदशा पिछले चार हफ़्तों में हुई है। जब डॉक्टर स्कवेटजेर ने इन महिलाओं के बाक़ी उत्तरों पर नज़र डाली तो उन्होंने पाया कि इनमें से काफ़ी महिलाएँ वो हैं जिन्हें सेक्स से सम्बंधित कोई समस्या है या रह चुकी है, जैसे सेक्स इच्छा में कमी या सेक्स उत्तेजन में कठिनाई। लेकिन इन दोनों बातों को जोड़ने के लिए इस सम्बंध में और अध्यन की ज़रूरत है

रिसर्च के परिणाम ने यह भी उजागर किया कि सेक्स के बाद की इस उदासी का इन महिलाओं और उनके साथी के बीच के रिश्ते के प्रकार का कोई असर नहीं था। जिन्होंने इस मनोदशा का सामना किया था, उनमें से कुछ गम्भीर दीर्घकालिक रिश्तों में थीं जबकि कुछ अनौपचारिक रिश्तों में।

भावनात्मक ग़ुबार

सेक्स के बाद कुछ महिलाओं के आँसुओं और उदासी की आख़िर क्या वजह है? वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब पाने का प्रयास कर रहे हैं...इसके एक से अधिक कारण हो सकते हैं, जैविक या मनोवैज्ञानिक। संभव है कि इसके पीछे सेक्स के दौरान प्रवाहित होने वाले हार्मोंस एक कारण हों। एक महत्वपूर्ण तथ्य यह भी है कि सेक्स के बाद भावनाओं का ग़ुबार निकलता है और शायद यही इस निराशा की वजह हो।

शोधकर्ताओं के लिए यह जानना ज़रूरी है कि यह परिस्थिति हर उम्र और परिवेश की महिलाओं की सच्चाई है। तो यदि आप सेक्स के बाद अपनी आँखें नम पाती हैं, तो ध्यान रहे कि यह सामान्य बात है। और पुरुष यह ना सोचें कि उनकी साथी उनके ख़राब प्रदर्शन पर आँसू बहा रही है।

सन्दर्भ: पोस्ट-कोईटल डिसफ़ोरिया: प्रेवालेन्स एंड साइकोलॉजिकल कोरिलेट्स (2015), रोबर्ट डी शेवटज़र पीएचडी, जेसिका ओ'ब्रिएन एम ए एंड एंड्रिया बुर्री पीएचडी; द प्रेवालेन्स एंड कोरिलेट्स ऑफ़ पोस्ट-कोईटल डिसफ़ोरिया इन वोमन (2011), ब्रायन स. बर्ड, रोबर्ट डी. शेवटज़र, डोनाल्ड स. स्ट्रॉसबर्ग

क्या सेक्स के बाद आप भी ऐसा कुछ महसूस करते हैं? अपने अनुभव नीचे लिखकर या फेसबुक के ज़रिये हमें बताएंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>