एक नयी महिला से सेक्स करने पर क्या होता है?
Shutterstock/LightField Studios/फोटो में मॉडल हैं

एक नयी महिला से सेक्स करने पर क्या होता है?

द्वारा Sarah Moses फरवरी 2, 10:32 पूर्वान्ह
एक अमरीकी शोध के अनुसार आपके सेक्स जीवन में किसी नयी महिला के आगमन से कई परिवर्तन होते हैंI यहाँ तक कि यह भी आप कैसे स्खलन करते हैं...

अगर बात हो एक पुरुष के ओर्गास्म की तो गौर करने की बात यह है कि एक पुरुष का चरमोत्कर्ष हर बार अलग हो सकता हैI कई बार इसमें एक महिला को हक्का-बक्का करने की क्षमता होती हैं तो वहीं कुई बार, जैसा कि आप जानते हैं, यह उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाताI कभी स्खलन जल्दी हो जाता है तो कभी इसकी शुरुआत ही नहीं हो पाती, कभी गाड़ी रूकती ही नहीं है तो कभी स्टार्ट होते ही रुक जाती हैI

ऐसा क्यों होता है इसके पीछे कई कारण छिपे हैंI एक पुरुष का ढंग से उत्तेजित नहीं हो पाना या फ़िर सेक्स के समय उसका ध्यान कहीं और होना कुछ बातें हैं जो उसके ओर्गास्म को प्रभावित करती हैंI

अश्लील वीडियो

क्या होता है जब वो एक नए प्रेमी के साथ होता है? क्या इस बात का कोई फ़र्क़ पड़ता है? सही सोच रहे हैं आप, कुछ अमरीकी शोधकर्ताओं ने आपके लिए इसका जवाब खोज निकला हैI उन्हें इस बात की जिज्ञासा थी कि एक नयी महिला के साथ होने से किसी पुरुष के स्खलन पर क्या फ़र्क़ पड़ता हैI व्यवहारिक और नैतिक सिद्धांतों की वजह से उनका उस समय उसके वीर्य को मापना असंभव था जब वो एक नयी महिला के साथ यौन क्रिया में होI लेकिन वो उन पुरुषों को पॉर्न वीडियो देखकर हस्तमैथुन करने के लिए ज़रूर कह सकते थे - आखिर विज्ञान के नाम पर इतना तो कहा ही जा सकता है!

तो उन्होंने 18 से 23 साल के बीच के 21 युवको को नियुक्त किया जिन्हें 15 दिनों तक हर दूसरे या तीसरे दिन उनके लैब में आकर हाजरी देनी थीI पहले उन्हें एक ही जोड़े के 6 अलग-अलग अश्लील वीडियो दिखाए गएI उसके बाद उन्हें एक नया वीडियो दिखाया गया जिसमें केवल महिला को बदल दिया गया थाI हर बार उनके द्वारा स्खलित किये गए वीर्य को सुरक्षित कर लिया गया था जिससे शोधकर्ता इस बात का पता लगा सके कि किसी नयी महिला के आने से ओर्गास्म पर क्या असर पड़ता हैI

शुक्राणुओं में लड़ाई

तो क्या हुआ जब पुरुषों ने एक ऐसी महिला का वीडियो देखा जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखी थी? वाह! ना सिर्फ उनका ओर्गास्म जल्दी हुआ था, बल्कि उनका वीर्य भी ज़्यादा निकला थाI और तो और इस वीर्य के शुक्राणु ज़्यादा बेहतर तैराक भी थेI

एक नयी महिला इस तरह से किसी पुरुष के वीर्य पर कैसे असर डाल सकती थी? शोधकर्ताओं की नज़र में इसे 'शुक्राणुओं के बीच युद्ध' कहा जाता हैI जब एक व्यक्ति किसी नयी महिला के साथ होता है तो उसे लगता है कि इस महिला के जीवन में कोई और पुरुष भी हो सकता हैI शायद यही वजह है कि वो ना सिर्फ़ ज़्यादा वीर्य स्खलित करता है बल्कि उसके शुक्राणु भी अच्छे तैराक निकलते हैं क्यूंकि इससे उसके दूसरे पुरुष के वीर्य को पछाड़ने के संभावना बड़ जाती हैI और ऐसा होने पर वो उस महिला के अन्डो को उर्वर करने के बाद अपने वंश को आगे बड़ा सकता हैI

यह आलेख पहली बार 30 जनवरी, 2016 को प्रकाशित हुआ था।

स्त्रोत: मेन इजेकुलेट लार्जर वॉल्यूम्स ऑफ़ सीमेन, मोर मोटाइल स्पर्म, एंड मोर क्विकली व्हेन एक्सपोज्ड टू इमेजेस ऑफ़ नावेल वीमेन (2015), पॉल एन. जोसफ, राकेश के. शर्मा, अशोक अग्रवाल, लॉरा के. सिरोट, एवोलुशनरी साइकोलॉजिकल साइंस. 1(4):195-200

ओर्गास्म के बारे में कुछ विचार रखते हैं? तो चलो इस बारे में चर्चा करते है!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>