Sexual afterglow couple in bed
Shutterstock / Pressmaster

सिर्फ़ सेक्स ही नहीं, उसकी ख़ुशी भी रिश्ते को मज़बूत बनाती है

द्वारा Sarah Moses जून 5, 02:26 बजे
क्या सेक्स करने के कुछ दिनों बाद तक आपका मिज़ाज खुशनुमा रहता है? यही है सेक्स उपरान्त सुहानुभूतिI हाल के शोध से पता चला है सेक्स सुहानुभूति आपके संबंधों के लिए क्यों इतनी महत्वपूर्ण हैI

रिसर्च ने यह तो बार-बार हमें बताया है कि सेक्स रिश्तों के लिए अच्छा हैI लेकिन ज़रूरी नहीं कि हर रिश्ते में सेक्स के बाद वाली खुशी एक हफ़्ते से ज़्यादा तक रहेI लेकिन हाँ, अगर आप अपने यौन जीवन से संतुष्ट हैं तो ज़रूर वो ख़ुशी ज़्यादा समय तक रह सकती हैI

जब भी सेक्स जीवन में संतुष्टि पर शोध की गयी है तो एक मुद्दे को हमेशा उपेक्षित किया गया है और वो यह कि सम्भोग के बाद उसकी ख़ुशी कितनी देर तक रहती हैI सेक्स के बाद की खुशी अधिकतर एक हफ़्ते से अधिक नहीं रहती और इसका एक कारण हो सकता है सेक्स उपरान्त सुहानुभूति जो लोगों के अंदर कई दिनों तक रहती हैI

इस बात ने अमरीकी शोधकर्ताओं के एक समूह को सोचने के लिए मजबूर कर दिया थाI संभोग के बाद यौन संतोष कितने समय तक रहता है, इसने उनकी उत्सुकता को आसमान तक पहुंचा दिया थाI वो यह जानने में भी रुचि रखते थे कि अधिक सेक्स सुहानुभूति वाले जोड़े क्या अपने रिश्तों में औरों की तुलना में अधिक खुश थेI

जैविक बदलाव

शोधकर्ताओं ने अपने दो अध्ययनों के लिए 400 से अधिक नवविवाहों से बात कीI सबसे पहले उन्हें एक सर्वे भरने के लिए कहा गया जिससे यह पता चले कि वे अपने सम्बन्ध में कितने संतुष्ट हैं। इसके बाद अगले चौदह दिनों तक उन्हें एक डायरी में प्रविष्टियां भरने को कहा गया जिसमे उन्हें बताना था कि उन्होंने पूरे दिन क्या कियाI इसमें अपनी पत्नी या पति के साथ सेक्स करना भी शामिल थाI प्रत्येक दिन उनको बताना था कि वे अपने पति या पत्नी और रिश्ते के साथ कितने संतुष्ट हैं और अपने सेक्स जीवन के साथ भी- अगर वे संभोग नहीं करते थे तो भी इस बारे में बताना था। लगभग चार-छः महीनों के बाद, अध्ययन के अंत में, प्रतिभागियों ने एक बार फ़िर उसी सर्वे को दोबारा भराI

परिणामों से पता चला कि यह ख़ुशी सेक्स के दो दिनों तक रहती हैI पूर्व में हुई शोध ने दर्शाया था कि यौन संबंध के बाद शरीर में कुछ जैविक बदलाव होते हैं जिन्हें हम यौन संतुष्टि के रूप में देखते हैं I यह बदलाव सेक्स के बाद कुछ दिनों तक रह सकते हैं और इन्हे ही सेक्स सुहानुभूति का नाम दिया गया हैI

रिश्ते में मज़बूती

वैसे तो यह बदलाव होना एक अच्छी बात है क्यूंकि यह जितने प्रबल होते हैं, उतने ही आप अपने रिश्ते से संतुष्ट होंगे, ऐसा पता चला उस अध्ययन सेI असलियत तो यह है कि संभोग के बाद उन दो दिनों के दौरान एक व्यक्ति जितना अधिक अपने आपको यौन रूप से संतुष्ट महसूस करता है, उसके दाम्पत्य जीवन में उतनी ही चमक रहती हैI शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन की समाप्ति के अंत में भी यही बात दुहराई कि परिणामों को देखकर यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि लम्बे समय तक साथ रहने वाले युगलों का सम्बन्ध सेक्स सुहानुभूति से और प्रगाढ़ होता हैI

सन्दर्भ: क्वान्टिफिइंग द सेक्शुअल आफ्टरग्लो : द लिंगरिंग बेनिफिट्स ऑफ़ सेक्स एंड देयर  इम्प्लिकेशन्स फॉर पेअर-बोंडेड रिलेशनशिप्सI साइकोलॉजिकल साइंसI (2017) 28(5):587-98.

सेक्स और रिश्तो से जुड़े सवाल आपको परेशान कर रहे हैं? हमारे फोरम चर्चा मंच का हिस्सा बनें, अभी इसी वक़्तI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>