Woman with her lover
MaxFX

क्या अच्छे सेक्स के लिए प्यार करना ज़रूरी है?

द्वारा Sarah Moses जनवरी 24, 03:11 बजे
क्या सेक्स का बेहतर लुत्फ़ उठाने के लिए प्यार में होना ज़रूरी है? या फिर केवल एक रात का अनौपचारिक सेक्स भी उतना ही मसालेदार हो सकता है?

हाल में हुई अमरीकी रिसर्च प्यार और सेक्स के बीच की इस कड़ी का खुलासा करती है।

सेक्स को भावनात्मक और शारीरिक रूप से क्या बेहतर बनाता है? बैडरूम में नए प्रयोग, आनन्दायक संवेदनाओं पर अधिक ध्यान, सेक्स के बाद का प्यार भरा आलिंगन, सेक्स से जुडी पसंद और नापसंद के बारे में बातचीत, रिसर्च के अनुसार ये सभी चीज़ें सेक्स को बेहतर बनाती हैं।

लेकिन आप किस प्रकार के सम्बन्ध में हैं? क्या अपने साथी के साथ गहरा प्यार आपके सेक्स को प्रभावित कर सकता है? यही बात अमरीकी शोधकर्ता डॉ बेथ मोंटेमरो जानना चाहते थे।

शारीरिक आनंद

और इस सवाल का जवाब जानने के लिए खुद किसी महिला से पूछने से अच्छा तरीका भला और क्या हो सकता है? तो इसलिए उन्होंने 20 से 68 वर्ष की 100 महिलाओं से इस बारे में कुछ सवाल किये। क्या गहरा प्यार सेक्स के अनुभव को प्रभावित करता है?

करीब आधे से ज़्यादा महिलाओं का कहना था कि उनकी राय में मज़ेदार सेक्स के लिए प्यार बहुत महत्वपूर्ण नहीं था। उनके अनुसार अनौपचारिक सेक्स भी उतना ही लाजवाब हो सकता है। लेकिन जब दीर्घकालीन सेक्स संबंधों की बात आई तो 80 फीसदी महिलाओं ने माना की प्यार का होना सेक्स को प्रभावित करता है।

 

अनौपचारिक सेक्स के प्रति नज़रिया

तो आखिर गहरे प्यार का बेहतर सेक्स पर प्रभाव क्यों होता है? एक वजह है क्योंकि जब रिश्ते का आधार प्यार और भरोसा हो, तो सेक्स ज़्यादा सहज हो जाता है।

लेकिन एक और महत्वपूर्ण कारण है समाज और मीडिया में प्रचलित पारंपरिक विचारधारा जो महिलाओं के मामले में सेक्स को हमेशा प्यार से जोड़ती हुई नज़र आती हैं। ये आम सोच है की पुरुषों का अनौपचारिक सेक्स का लुत्फ़ उठाके अलविदा कह देना सामान्य सी बात है जबकि महिलाएं सेक्स का मज़ा सिर्फ तभी उठाती हैं जब वो उस व्यक्ति से प्यार करती हों।

"जहाँ एक ओर मीडिया बेशक अनौपचारिक सेक्स को कोई असामान्य बात न मानती हो, वहीँ फिल्मों और टेलीविज़न पर रिश्तों से बाहर शारीरक सम्बन्ध बनाने वाली महिलाओं को निसंदेह रूप से गलत माना जाता है," डॉ मोंटेमरो बताती हैं।

स्रोत: Penn State University

महिलाओं, क्या आपको सेक्स का मज़ा लेने के लिए सच्चे प्यार की ज़रूरत होती है? आपके विचार हमें यहाँ या फेसबुक पर अवश्य बताएं।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>