Open relationship
Shutterstock/Omer N Raja

अपने देवर के साथ सेक्स

जब देवी का पति विदेश गया हुआ था तो उसके देवर ने उसे अपने दिल की बातें बताईI पढ़िए रिश्तों की पेचीदगी, ज़बरदस्त सेक्स और अपराधबोध से भरी यह कहानीI

देवी 31 वर्षीय गृहणी हैं जो अहमदाबाद में रहती हैंI

नयी शुरुआत

मेरे ग्रेजुएट होते ही मेरे घरवालों ने मेरे लिए लड़का ढूंढना शुरू कर दियाI मेरे माँ-पिता का पूरा समय अब रिश्तेदारों के साथ लंबे फ़ोन कॉल में, होने वाले दूल्हे की तसवीरें देखने में और हर समय घर को सजा-धजा के रखने में बीतता थाI मैं जवान और परेशान होने के साथ-साथ इस सबके लिए तैयार भी नहीं थी लेकिन उनको रोकना मेरे बस में नहीं थाI मैं उन्हें हमेशा खुश देखती थी और उन्होंने मुझे बताया की यह सब हमारे परिवार की भलाई के लिए ही हैI मेरे हामी भरते ही सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि कुछ पता ही नहीं चलाI छह महीने के भीतर मेरी सगाई हो गयी और सगाई के तीन महीने के अंदर शादीI

वो एक अरैंजड मेर्रिज थीI मेरे माता-पिता और मेरे पति के माता-पिता बरसो से एक दूसरे को जानते थेI मेरे लिए सब कुछ नया था- नया घर, नए लोग और नए रिश्तेI शुरुआत में मुझे इस नए वातावरण में अपने आपको ढालने में दिक्कत ज़रूर हुई थी लेकिन उस दौरान मेरे पति ने मेरा भरपूर साथ दियाI वो हमेशा मेरे आस-पास ही रहते थे और मेरी हर समस्या का समाधान उनके पास होता थाI

हमारी शादी के दो महीने बाद मेरे पति कनाडा चले गए, जहाँ पर वो एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में कार्यरत थेI बात तो यही हुई थी कि हम दोनों साथ जाएंगे लेकिन फ़िर यह निर्णय हुआ कि मैं कुछ दिन यही उनके परिवार के साथ बिताऊंI

अकेलेपन से निपटना

उनके जाने के एक महीने के बाद मुझे अकेलापन काटने दौड़ने लगाI मैं दुखी और निराश रहने लगी थीI मैं पूरे दिन बैचैन रहती थी और अपने आपको व्यस्त रखने के तरीके सोचती रहती थीI फ़िर मैंने उनके परिवार के साथ ज़्यादा वक़्त बिताना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे मुझे उन लोगों के साथ मज़ा आने लग गया, मैं भी सब की चहेती बन गयी थीI

अब समय आसानी से गुज़र जाता थाI मैं पूरे दिन घर के काम करती, अपने परिवार वालो की देखभाल करती और जब भी समय मिलता एक नयी भाषा सीखने की कोशिश करतीI एक साल के बाद मेरे पति को कुछ दिनों की छुट्टी मिली और उन्होंने फैसला किया कि वो सारा वक़्त मेरे साथ बिताएंगेI

हम कई जगह घूमने गए और उनके कई रिश्तेदारों से भी मिलेI हम उनके बड़े भाई से भी मिले जो हमारे घर के पास ही रहता थाI

अजीब लगाव

उनका भाई सिंगल होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी थाI पुराने और वर्तमान रिश्तों को लेकर मेरी उनसे लंबी बातचीत हुईI वो मुझ में कुछ ख़ास दिलचस्पी दिखा रहे थे और जानना चाहते थे कि जब मेरे पति बाहर होते हैं तो मैं कैसे अपने आपको व्यस्त रखती हूँI मुझे शुरू में अजीब तो लगा था लेकिन उनका इस तरह मेरी ओर ध्यान देना मुझे अच्छा भी लग रहा थाI

मेरे पति के जाने के बाद उनके भाई मुझसे फ़िर मिलने आयेI मैं घर पर अकेली थी लेकिन उन्होंने कहा कि वो कुछ महत्त्वपूर्ण बात करना चाहते हैंI

चाय की चुस्कियां लेते हुए उन्होंने मुझे बताया कि वे मुझसे प्यार करने लगे हैंI वो मेरे साथ रिश्ता शुरू करना चाहते थेI उन्होंने तो यह भी कहा कि मैं अपने पति को छोड़ दूं और उनके साथ एक नयी ज़िन्दगी की शुरुआत करूँI

सही या गलत?

सच कहूँ तो यह सुनकर मेरे पैरों तले ज़मीन खिसक गयी थीI मुझे यह उम्मीद बिलकुल नहीं थी कि वो कुछ ऐसा कहेंगे, लेकिन मैं उन्हें मना भी नहीं कर पायीI अगले कुछ दिनों तक वे लगातार मुझे फ़ोन करके मिलने बुलाते रहेI मैं उनकी तरफ़ आकर्षित ज़रूर थी लेकिन अपनी शादीशुदा ज़िन्दगी में किसी भी तरह का कोई बवाल नहीं चाहती थीI उन्होंने मुझे विश्वास दिलाया कि वो यह बात किसी को नहीं बताएँगेI

अब हम नियमित रूप से मिलने लगेI कभी उनके घर पर या हमारे घर पर, जब भी मैं अकेली होती थीI साथ समय बिताने से हम शारीरिक और भावात्मक रूप एक दूसरे के बेहद करीब आ चुके थेI वो मेरी हर बात ध्यान से सुनते और मुझे यह एहसास दिलाते कि मैं कितनी ख़ास हूँI मुझे इस बात का भी पछतावा था कि मैं अपने पति को धोखा दे रही हूँI मुझे हमेशा इस बात का डर लगा रहता था कि अगर किसी को हमारे बारे में पता चल गया तो मुझे क्या-क्या झेलना पड़ेगाI

आज हम दोनों को डेट करते हुए तीन साल हो गए हैंI हम अक्सर मिलते हैं और सेक्स को लेकर हमारे बीच में ज़बरदस्त तालमेल हैI मेरे पति और उनके परिवार को इस रिश्ते के बारे में कुछ नहीं पताI जब भी मेरे पति वापस आते हैं तो मैं उनके भाई से बातचीत बिलकुल बंद कर देती हूँI मैं अपने पति से प्यार करती हूँ और उन्हें खोना नहीं चाहती लेकिन जब वो दूर होते हैं तो मुझे उनके भाई का साथ भी अच्छा लगता हैI

क्या आप भी किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो सामान परिस्थिति में हो? हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बन अपने सवाल और दुविधाएं आप हमसे पूछ सकते हैं या फ़िर फेसबुक के ज़रिये भी हमसे संपर्क कर सकते हैंI

     

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Dekhiye bête pyaar ya sex ke liye kuchh rishto mein bilkul hi manahi hai, jinme family sex bhi shamil hai, samajik roop ya kisi bhi nazar se family sex ki permission nahi hai! Family relations mein ya nazidiki rishetdaar ke beech sex humesha ek bahut hee pecheeda mamaala hai - kai samuday mein bahut galat mana jata hai , bilkul asweekar hai - amamaneeya hai. Yeh idea ki family ka koi vyakti sex ke liye ready ho sakta hai, tayayr ho jayega, hum usse ""pata "" leynge - is me ek satta hai ek power ki jhalk jo ki kisi bhi soorat mein niyamit nahin hai. So zara relax kijiye puttar!! https://lovematters.in/en/news/should-i-try-sex-older-woman https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aapki bhabhi yani aapke bhai ki patni, hai na bete! Unka aapke bhai se rishta hai. Yeh sochiye ki jab aapke bhai ko yeh baat pata chalegi toh unhe kaisa mahsus hoga? Kal ko koi bhee baat bahar aati hai toh aapke liye pariwarik, samajik bahut saari pareshaniyan khadi ho sakti hain. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Aapki bhabhi aapke bhai ki patni hain bete! Unka aapke bhai se rishta hai. Yeh sochiye ki jab aapke bhai ko yeh baat pata chalegi toh unhe kaisa mahsus hoga? Kal ko koi bhee baat bahar aati hai toh aapke liye pariwarik, samajik bahut saari pareshaniyan khadi ho sakti hain. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bete aapki bhabhi yani aapke bhai ki patni, hai na! Unka aapke bhai se rishta hai. Yeh sochiye ki jab aapke bhai ko yeh baat pata chalegi toh unhe kaisa mahsus hoga? Kal ko koi bhee baat bahar aati hai toh aapke liye pariwarik, samajik bahut saari pareshaniyan khadi ho sakti hain. Kripya apni bhabhi ka samman kijiye aur apna chintan swasth kijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bishmil beta apne se umar mein badi mahila ke saath sambadh ke bare mein bahut se log sochtey hain. Lekin apki is soch ke karan kahin aap kisi badi musibat mein na padd jaye isliye zara aap swayum chintan kar leejiye aur soch leejiye. Jara yeh writup bhi padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal https://lovematters.in/hi/making-love/should-i-sleep-with-my-neighbourhood-bhaabhi Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete! kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi aap dono ki sahmati hai toh koi samasya ho ye zaruri nahi hai. Is baaray mein yaha padhein: https://lovematters.in/hi/resource/making-love Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bete! kisi bhi sexual activity mein ek cheez bohot hi important hai woh hai dono logo ki sehmati. Yadi aap dono ki sahmati hai toh kar sakte hain. https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>