Worried couple in bed
Elnur/Shutterstock

जवानी में सेक्स आसान है? एक बार फ़िर सोच लेंI

द्वारा Sarah Moses अगस्त 22, 12:21 बजे
क्या यह सोच कर आपकी रातों की नींद हराम होती है कि आपका सेक्स जीवन उतना अच्छा नहीं है जितना होना चाहिए? अगर सेक्स की चिंता सताती है तो घबराएं नहीं, क्यूंकि आप अकेले नहीं हैंI हालिया हुए एक अध्ययन से पता चला है कि अधिकांश युवा वयस्कों को सेक्स सम्बंधित कोई ना कोई समस्या हैI

आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करते हुए तीन महीने हो गए हैंI लेकिन आपको लग रहा है कि चीज़ें वैसी नहीं हैं जैसी होनी चाहिएI ऐसा नहीं है कि आपके साथी को कोई लिंग समस्या है बस कई बार वो उतना देर नहीं रुक पाता जितना कि आप चाहती हैंI लेकिन आपकी समस्या बिलकुल अलग हैI आपको कभी अच्छा ही नहीं लगताI असल में आपके लिए यह हमेशा कष्टदायक हैI और आपको कभी भी ओर्गास्म नहीं हुआ है - और हुआ भी हो तो कम से कम आपको तो पता नहीं चलाI

यह जानकर अच्छा लगेगा... कि आप अकेले नहीं है

वास्तव में किशोर और युवा वयस्कों में सेक्स सम्बंधित समस्याएं बहुत आम हैंI लेकिन अभी तक हुए इस आयु वर्ग के अधिकांश अध्ययनों ने अवांछित गर्भधारण और एसटीडी जैसी चीजों पर ही ध्यान केंद्रित किया है।

उन्नत शिश्न से लेकर ओर्गास्म तक

यही कारण है कि कनाडाई शोधकर्ताओं के एक समूह ने इस अध्ययन में भाग लेने के लिए 16 से 21 वर्ष की आयु के 400 से अधिक छात्रों को इक्कठा किया। शुरुआत में, और फ़िर दो साल तक, हर छह महीने में छात्रों ने अपने यौन जीवन के बारे में ऑनलाइन सर्वेक्षण भराI

शोधकर्ताओं ने उन लोगों से सिर्फ़ 'शीघ्र स्खलन' जैसी युवाओं की आम समस्याओं के बारे में ही नहीं पूछाI बल्कि, उनके सवाल उन समस्याओं के बारे में भी थे जिन्हें आप 30 से ऊपर के वयस्कों के साथ जोड़ते हैंI जैसे लिंग को उन्नत करने में परेशानी या ज़्यादा देर तक टिके रहने की समस्याएंI इसी दौरान लड़कियों ने लुब्रिकेशन, ओर्गास्म और संभोग के दौरान दर्द जैसी समस्याओं के बारे में अपने विचार व्यक्त कियेI

अधिकांश युवाओं के लिए सेक्स पूरी तरह से संतोषजनक नहीं है

सर्वेक्षण ने दर्शाया कि लगभग 80 प्रतिशत लोगों ने हाल ही में सेक्स के दौरान कुछ समस्या का सामना किया थाI और लगभग आधे लोगों के लिए, यह मुद्दा तनावपूर्ण थाI

शोधकर्ताओं ने जाना कि एक चीज है जिससे फ़र्क़ पड़ता है - यौन आत्मसम्मान। वे लड़के-लडकियां जो सेक्स के दौरान अपने प्रदर्शन और वे कैसे दिखते हैं, इस बारे में निश्चिन्त रहते हैं, यौन समस्याओं से भी उनका सामना कम ही होता हैI

सबसे आम समस्याएं

पुरुषों के लिए, एक सामान्य चिंता है ... अनुमान लगाएं। आप सोच रहे होंगे कि शायद सेक्स नहीं मिलना? चलिए सोचने का एक मौक़ा और देते हैं! दरअसल, सेक्स के लिए कम इच्छा होना सबसे आम समस्या है! सेक्स के दौरान पूर्ण संतुष्टि ना हो पाना भी लड़को में एक आम समस्या हैI असल में, अध्ययन में भाग लेने वाले लगभग आधे लोगों ने यौन संतुष्टि की कमी या कम कामेच्छा का अनुभव किया था। उन्नत शिश्न से जुड़ी समस्याएं - जैसे लम्बे समय तक टिके रहना - भी लगभग आधे लोगों के लिए परेशानी से कम नहीं थीI

दूसरी ओर, महिलाओं के लिए सबसे बड़ी समस्या थी ओर्गास्म तक नहीं पहुँच पानाI लगभग 60 प्रतिशत महिलाएं सेक्स के दौरान चरमोत्कर्ष से दूर रह जाती थीI लगभग आधी महिलाओं ने यह भी कहा कि वे संभोग के दौरान यौन संतुष्ट नहीं हैं और दर्द का अनुभव करती हैं।

सेक्स हुआ बेहतर!

महिलाओं के लिए अच्छी खबर यह है कि उम्र के साथ सेक्स बेहतर हो जाता है! जैसा कि अध्ययन आगे बढ़ा और महिलाओं ने भी और सेक्स किया उन्हें आभास होना शुरू हो गया कि उन्हें क्या पसंद है और क्या नहीं और शायद इससे उनके यौन आत्म-सम्मान में भी वृद्धि हुई - तनावपूर्ण समस्याएं धीरे-धीरे कम आम होती चली गयीI जो महिलाएं बिस्तर पर अपनी पसन्द और नापसंदियों को कहने में सहज थी

उनके साथ भी सेक्स से जुड़ी समस्याओं के कम होने की संभावना थीI

 

इसलिए यदि आप युवा हैं और जवान हैं लेकिन सेक्स की नौका कभी-कभी डगमगा जाती है तो आप अकेले नहीं है! आगे पढ़े शायद आपकी समस्याओं का समाधान है हमारे पास .....

युवा लोगों की सेक्स समस्याओं से निपटने के लिए कुछ सुझाव

सेक्स के दौरान दर्द

फोरप्ले में बहुत समय बिताएं - चूमना, सहलाना, चाटना - जिससे सेक्स से वातावरण में उत्तेजना और योनि में नमी बढ़ जाएI शायद आपको लुब्रीकेंट की ज़रुरत नहीं है लेकिन लुब्रीकेंट से मज़ा कई गुना बढ़ सकता है! यहाँ गौर करें.....फोरप्ले: माहौल को कामोत्तेजक बनाना...चिकनाई देने वाले पदार्थ: मुख्य तथ्य

ओर्गास्म नहीं हो रहे?

संभोग अद्भुत है, लेकिन वास्तव में ज्यादातर महिलाओं के लिए यह ओर्गास्म नहीं हैI वो चाहती हैं कि उनकी योनि पर और ध्यान दिया जाए - चुंबन, सहलाना, थपथपाना, चाटना और समय देना! (क्यों जल्दबाज़ी करनी है, इससे बेहतर और क्या कर सकते हैं आप?) ओर्गास्म के बारे में और जानने के लिए पढ़ेंI

 

लिंग समस्याएं?

चुप रहने से काम नहीं चलेगाI अपने साथी से बात करने की हिम्मत करेंI साथ ही साथ लिंग से ध्यान हटाकर सेक्स की अन्य मज़ेदार बातों का मज़ा उठाएं - जैसे अपने साथी को आनंद देनाI और फ़िर आप पाएंगे कि आपका लिंग भी और मज़े करना चाहता है! लिंग से जुड़ी समस्याओं के बारे में पढ़े...

शीघ्र स्खलन

ऐसा नहीं होने का बहाना करने से अच्छा है अपने साथी से बात करें। धीरे-धीरे रुक-रुक कर आगे बढ़ेंI छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें और अभ्यास के साथ आप सेक्स की अवधि ज़रूर बड़ा पाएंगेI अकाल स्खलन को दूर करने के बारे में और पढ़ें।

 

सेक्स के कारण तनाव?

इस बारे में परेशान होना ही कई समस्याओं का कारण हो सकता है। अपनी चिंताओं के बारे में अपने साथी से बात करने की हिम्मत जुटाना असल में फायदेमंद हो सकता हैI और अवांछित गर्भावस्था या एसटीडी को चिंता ना बनने दें- कंडोम और गर्भनिरोधक का उपयोग करें।

इस बात से परेशान हैं कि क्या आपको कोई चिकित्सा समस्या है?

अग्रसक्रिय बनें और डॉक्टर के पास जाने का साहस जुटाएंI।

सन्दर्भ: अ लोंगिटूडिनल स्टडी ऑफ़ प्रोब्लेम्स इन सेक्शुअल फंक्शनिंग एंड रिलेटेड सेक्शुअल डिस्ट्रेस अमंग मिडिल टू लेट एडोलैसैंट्स

यह लेख पहली बार 15 नवंबर, 2017 को प्रकाशित हुआ था। तस्वीर में व्यक्ति मॉडल हैं।

सेक्स की समस्याएं और सलाह की जरूरत है? देर ना करेंI हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनें!

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Beta jaldi hone se koi baat nahin, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , yaani bête ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activitys sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hast maithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hain na? Tension ya pressure ke karan bhee king me tanav ki kami ki samasya ho sakti hai. yeh samjh lijiey ki ling me tanav ke liey bilkul tanav mukt hona zaruri hai bête : Jis baaray mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sonu beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>