Penis: top five facts
Volodymyr Leshchenko/Shutterstock

लिंग: पांच बड़े तथ्य

लिंग बहुत सारे आकार और साइज़ के होते हैं: सीधा, टेढ़ा, मोटा, पतला, लम्बा, खतना करा हुआ और बिना खतना...लेकिन इसमें से नोर्मल क्या है?

और क्या आप सचः क्या हम किसी पुरुष की नाक देखकर उसके लिंग की लम्बाई का पता लगा सकते हैं? क्या सभी पुरुषों के लिंग एक ही तरह से तना हुआ होता है? और वीर्यपात क्या होता है?  जानिए इस सभी सवालों के जवाब हमारे 'पांच बड़े तथ्य' श्रंखला में।

दुनिया भर में 'साइज़'

चलिए, बात करते हैं साइज़ की। जब लिंग तना हुआ नहीं होता, तो उसकी नोर्मल लम्बाई होती है - 6 से 13 सेंटीमीटर। जब लिंग तना हुआ होता है, तो उसका साइज़ होता है 7 से 17 सेंटीमीटर के बीच। लम्बे लिंग के मुकाबले, छोटे लिंग अधिकतर तना हुआ होने पर ज़्यादा लम्बे हो जाते हैं। आपके लिंग का साइज़ आपकी प्रजातीय वर्ग और नस्ल पर भी निर्भर करता है। अफ्रीका के वंशज के लिंग यूरोप के पुरुषों के मुकाबले ज्यादा लम्बे और मोटे होते हैं। अगर आप एशियाई नसल के हैं, तो आपका थोड़ा छोटा और पतला लिंग हो सकता है, ऐसा वर्ल्ड हेल्थ ओर्गनइजेशन (WHO ) का कहना है।
लिंग के आकार और लम्बाई पर और जानकारी...

जैसी नाक, वैसा लिंग?

तो क्या आप वाकई किसी पुरुष की नाक देखकर यह बता सकते हैं की उसका लिंग कितना बड़ा है? या उसके पैर देखकर? अगर वाकई आप किसी पुरुष के लिंग का नाप जानने की इच्छा रखते हैं तो उसकी हथेली पर नज़र डालिए। जितनी बड़ी रिंग फिंगर (अनामिका) होती है, उतना ही बड़ा उसका लिंग होने की संभव है, ऐसा दक्षिण कोरिंया में करे गए एक शोध में पाया गया।

जितना ज़्यादा टेस्टास्टरोन (वृषण) किसी पुरुष को मिली होगी, जब वो अपनी माँ के गर्भ में था, उतनी बड़ी ही उस पुरुष की रिंग फिंगर होती ही। लेकिन इसका असर उसके लिंग के साइज़ पर भी पड़ता है।
लम्बी रिंग फिंगर (अनामिका), लम्बा लिंग पर और जानकारी

लेकिन...क्या वाकई साइज़ से फर्क पड़ता है?

तो अब आप शायद अपनी उँगलियों को देखकर सोच रहे होंगे की क्या सच में साइज़ से कोई फ़र्क पड़ता है। ऐसा पाया गया है की लिंग की मोटाई अपने साथी को संतुष्ट करने के लिए ज़्यादा ज़रूरी होती है, क्यूंकि इस से योनी में ज़्यादा उतेजना होती है।

और लिंग के साइज़ को एक तरफ कर दे तो, महिलाएं एक स्थायी रिश्ता और अपने साथी की बाकि शारीरिक चीज़ों को भी - जैसे बालों को, संतुष्ट सेक्स का ज़रूरी हिस्सा मानती हैं! क्या साइज़ से फ़र्क पड़ता है? - और जानकारी 

उतेजित होकर तन जाना

जब आप कामुकता से उतेजित होते हैं, आपका लिंग तन जाता है और बड़ा भी हो जाता है - इसको इरेक्शन कहते हैं। पुरुषों के लिए अनचाहे भी और स्वाभाविक तौर से भी इरेक्शन होना, यानी लिंग का तन जाना बहुत आम है। शायद यह थोडा शर्मनाक लगे, लेकिन यह बिलकुल नोर्मल है। यह रात में भी हो सकता है, कभी कभी रात में तीन से पांच बार तक!
लिंग के तन जाने पर और जानकारी

शुक्राणु और वीर्यपात

जब आप बहुत उतेजित हो जाते हैं, तब आपको ओर्गास्म (चरम आनंद) और वीर्यपात हो सकता है। इसका मतलब है की एक चिपचिपा, सफ़ेद रंग का वीर्य लिंग से बाहर आता है। यह हस्तमैथुन और सेक्स के दौरान भी होता है। और आपके सोते हुए भी, जिसको स्वप्नदोष बोलते है। हस्तमैथुन की तरह, स्वप्नदोष भी बिलकुल नोर्मल है और इस से कोई नुकसान  नहीं होता - सिर्फ यह की आप जब उठते हैं तो चिपचिपा लगता है!

जैसे जैसे उम्र बढती है, उतना ही ज़्यादा शुक्राणु आपका शरीर बनाने लगता है। तो जब पहली बात आपका वीर्यपात होता है, तो बहुत थोड़े शुक्राणु बाहर निकलते हैं। कुछ सालों के बाद तो कुछ 900 मिलियन शुक्राणु हर वीर्यपात पर बाहर निकलते हैं।

वीर्यपात पर और जानकारी

फोटो: Elmo H. Love  CC लाईसेन्स के अधीन

लिंग पर और जानकारी

लिंग पर और लेख 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Sumit beta hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Pichle 3 saal ae mera lund kaffi patla ho gaya hai, or virya bhi paani jaisa ho gaya hai, virya ko gada karne ke liye or lund ko mota karane ka upaye batye meri umar 34 hai ya dir kisi doctor ko dikhau kuch samjh nahi aa raha, jise mera shadi ka sukhi jeevan acche ae gujre, muje please give me answar
Relax bête! Aap khud yeh nirnay lein ki aapka ling patla hai yeh utna uchit nahi hoga. Aur ling ka size badhane ka koi bhi tarika mojjud nahi hai. Ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes Aur virya ka gadha-mota hone se koi sambandh nahi hai zara yeh padho: https://lovematters.in/hi/resource/ejaculation lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/is-masturbation-making-my-semen-watery https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/semen-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>