Auntyji Love Matters
Love Matters

मैं लड़कियों से बातचीत कैसे शुरू करू?

द्वारा Auntyji मार्च 1, 10:13 बजे
सवाल: ऐसा नहीं है की मैं हर लड़की के साथ इश्कबाज़ी करना चाहता हूँ, लेकिन ऐसा कई बार होता है की हम ऐसी किसी लड़की से मिलते है जो हमें बहुत आकर्षक लगती है और हम उससे बात करना चाहते है।

यही मेरी मुश्किल है - मैं पहल नहीं कर पाता हूँ। एक बार बात शुरू हो जाये तो में उसे अच्छा महसूस करा सकता हूँ क्यूंकि मेरी नियत ख़राब नहीं है (कम से कम ९०% बार तो नहीं) साहिल, दिल्ली

बबली आंटी कहती है...अरे पुत्तर, तू ना इस मुश्किल को लेकर अपनी नियत या इरादों की चिंता ना कर। ऐसी कोई अच्छी या बुरी नियत नहीं होती। ये सब दिमाग में होता है। अगर तू जोश में आगे नहीं बढ़ेगा तो अधिकतर औरतें तेरे बुरे इरादों को भी 'अच्छा' समझेंगी।  और ये सबसे आसान इशारा है लड़कियों से बातचीत शुरू करने का।

 

वैसे पुत्तर, मुझे ना बड़ी ख़ुशी हुई जानकर की तू औरतों को अच्छा और कम्फर्टबल महसूस कराना चाहता है। बड़ा अच्छा बच्चा है तू तो। सही जा रहा है पुत्तर!
लेकिन रोज़ की ये इश्कबाज़ी में कोई अच्छे एहसास को कैसे मिला सकता है? भई, औरतें, बिलकुल आप ही की तरह तवज्जो का मज़ा लेती है।

चिन्हित

मेरे कॉलेज के दिनों में, मुझे तो बहुत मज़ा आता था कम बोलने वाले लड़कों को चिढाने में। लेकिन जैसे ही उन लडको में से कोई बोल पड़ता था तो में खुद चुप हो जाती थी। क्यूंकि मुझे नहीं पाता वो मेरी इस छेड़छाड़ का क्या मतलब निकाल रहे थे।

अब क्या बोलों मैं, दुर्भाग्यवश, अपने भारत में, औरतें जो इश्कबाज़ी करती है या इश्कबाज़ी में कोई बुराई नहीं देखती, उन्हें 'आसान' का लेबल दे दिया जाता है, यानी की ऐसी लड़कियां जिनके साथ कोई भी कैसे भी रिश्ता बना सकता है।

अप्रत्यक्ष

हाँ तो समीर, तेरी मुश्किल है बातचीत कैसे शुरू की जाए. सबसे पहला नियम - किसी फिल्म या टीवी प्रोग्राम से आईडिया ना ले। भारतीय लड़की का दिमाग चकराया हुआ और डरा हुआ है और मर्दों के खिलाफ उसका प्रतिपक्ष हमेशा तैयार है।

 

तो नहीं, उसका stalkingसे और उसे परेशान करने से वो तुझसे प्यार नहीं करने लगेगी। और हाँ, ये घटिया बातों से कोई बहुत अच्छी बातचीत की शुरुआत भी नहीं होगी। उल्टा उसकी रात की नींद भी उड़ जाएगी, पर उस तरह से नहीं जैसा तूने सोचा था।

पुत्तर जी, जो चीज़ काम करती है वो है अप्रत्यक्ष सोच. क्या कुछ ऐसे दोस्त है जो तुम दोनों के दोस्त हो? उनको बोल ना की तेरे बारे में कुछ अच्छी बातें लड़की को बताये। हाँ, अगर तुझे किसी पार्टी में कोई लड़की पसंद आती है, तो उसके पास जा और बातचीत शुरू कर - इसमें कोई बुराई नहीं है।

हाव भाव की भाषा

सिर्फ इधर उधर की कुछ बातें कर बिना कोई खुल्लमखुल्ला संकेत दिए। थोडा मज़ाकिया बनने की कोशिश कर, कुछ साधारण चीज़ों के बारें बातें कर, और उसको प्रभावित करने की, ओये मेरा मतलब इम्प्रेस करने की कोशिश ना कर। जैसे है वैसे रह और एक दम से ही उस पर लाइन ना मार। कम से कम पहले आधे घंटे के लिए तो नहीं।

इस पर धयान दे की उसकी प्रतिक्रिया यानी रीऐक्शन तेरी तरफ कैसा है। उसके हाव भाव की भाषा को समझने की कोशिश कर। क्या वो लगातार तेरी तरफ देख रही है? या वो खुद तेरे साथ फ्लर्ट, मतलब इश्कबाज़ी करने की कोशिश कर रही है?

 

इसमें से चाहे कुछ भी हो, बेटा जी, किस्मत वाला तो तू ही है। अगर नहीं, तो मेरी ये सलाह है की तू पीछे हट जा। अपना बोरिया बिस्तर पैक कर और अपना जादू कहीं और जाके चला।

फोटो: बबली आंटी,thinqkreations

बबली आंटी को ईमेल भेजिए अगर आप प्यार, सेक्स, रिश्ते और इनके बीच की सभी बातों पे सलाह चाहते है तो।

और - बबली आंटी से पूछो।

पढ़िए - ऑनलाइन फ्लर्ट करने की टिप्स और flirting पर और लेख।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Is baat ko toh aap dono hi sudhaar sakte hain.. baat cheet kar ke, charcha kar ke. Lekin bete Jab ek rishta ek makaam tak ruk jaata hai, toh use phir shuru karna ya us per hee tike rehana shayad itni samjhdaari nahin. Aage badho,naye kadam uthao, naye aur purane dost dhoondho, films,music, koi hobbies. Jaise ki unhone keeya hai. Apni zindigi jeene mein utar aao. All the best. https://lovematters.in/hi/news/shes-avoiding-me-now-what https://lovematters.in/hi/news/getting-over-your-ex-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Arre, yadi koi hamare saath nahin rehna chahte toh kya hum unhe force kar sakte hain? Nahi na?!! Dekho bete, yadi who aapke saath rehna chahte hain so unhe yeh nirnay lena hai, aap unse sirf isliye haan nahi karwa sakte kyunki kewal aap unhe pyar karte hain. Thoda shaant raho aur apna chintan swasth karo. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/asavaikartai-sae-naipatanaa Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ab kya sthiti hai bete? Aur bête yani ki unki marji nahi hai, unki marji ka samman kijiye. Aur yadi koi humaare saath nahin rehana chahtey toh kyaa hum unhe force kar saktey hain? Nhain na?!! dekhiye bete Yadi who aapke saath rehna chahtey hain so unhe yeh nirnay lena hai, aap unse sirf isliye haan nahi karwa sakte kyunki kewal aap unhe pasand karte hain. Thoda shaant rahiye aur apna chintan swasth kijiye. https://lovematters.in/hi/resource/love-and-relationships https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/saying-no Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Nishan bête kyun naa aap pure pyaar aur vishwaash ke saath untak yeh baat rakhein. Lekin haan bete khud ko mentally unki HAAN aur NAA dono ke liye tyyar bhi rakhiye. All the best. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/how-to-date https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Karan bête kyun naa aap pure pyaar aur vishwaash ke saath untak yeh baat rakhein. Lekin haan bete khud ko mentally unki HAAN aur NAA dono ke liye tyyar bhi rakhiye. All the best. https://lovematters.in/hi/love-and-relationships/meeting-someone/how-to-date https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/mens-hygiene Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
हम इस विषय में आपकी कोई सहायता नहीं कर सकते हैं. कोई सवाल हो तो पूछिए. यदि किसी मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>