शोधकर्ताओं हमेशा इन कारणों की खोज में लगे रहते हैं कि हम अजीब हरकतें क्यों करते हैंI यहां हम आपको सेक्स और विज्ञान से जुड़ी नवीनतम जानकारी के बारे में बताएँगे और समझायेंगेI
यदि आपको लिंग के उत्तेजन की समस्या है तो ज़रूरी नहीं की दवाइयाँ इकलौता इलाज है- जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव भी इस समस्या को हल कर आपको फिर से फॉर्म में ला सकने में सक्षम हैं, हाल में हुई एक ऑस्ट्रेलियाई रिसर्च के अनुसार।
जो लोग सेक्स के दौरान अपने पार्टनर के शरीर की गंध को सही से महसूस कर पाते हैं, वे ज़्यादा उत्तेजित होते हैं और उनका सेक्स का अनुभव भी काफ़ी मज़ेदार होता है।
क्या आप अपने साथी से छुप कर पॉर्न देखते हैं? उनके साथ क्यूँ नहीं देखते? हाल ही में की गयी एक रिसर्च के अनुसार यह आप दोनों के रिश्ते को बेहतर बना सकता हैI
कितना समय लगता है दो लोगों को सेक्स करने में? यह इस पर निर्भर करता है कि आप किसके साथ सेक्स कर रहे हैं I विज्ञान के द्वारा पता लगा है कि सेक्स करने की अवधि जोड़े दर जोड़े अलग होती है I
क्या आप अपने से ज़्यादा अपनी गर्लफ्रेंड की ज़रूरतों का ख्याल रखते हैं, और वो भी सिर्फ़ इसलिए क्योंकि आप यह सोचते हैं कि आपको कोई दूसरी नहीं मिल पाएगी? वास्तव में अपनी इच्छाओं से समझौता करने की आदत आपके रिश्तों और आपके ऊपर गहरा प्रभाव डाल सकती है। इस लेख में हम इससे बचने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं।
क्या आप इस सर्दी में अपने शरीर की बढ़ी हुई चर्बी को कम करने के बारे में सोच रहे हैं? अगर हां, तो हम यहां आपको वज़न घटाने का मज़ेदार तरीका बताने जा रहे हैं। बस इस बार अपने पार्टनर को गाजर के हलवे से दूर रखें। विश्वास नहीं हो रहा है तो पढ़िए वैज्ञानिकों का क्या कहना है।
सेक्स और कंडोम एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों से ही हमें सेक्स का पर्याप्त आनंद मिलता है। यदि कंडोम लगाकर सेक्स करने से आपको मज़ा नहीं आ रहा है तो जानें कि विज्ञान इस बारे में क्या कहता है?
जब प्यार और रिश्तों की बात आती है तो क्या आप बता सकते हैं कि लड़के और लड़कियां अपने यौन जीवन को रंगीन बनाने और एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जताने के लिए कौन से आम तरीके अपनाते हैं? इस विषय पर अमेरिका में किए गए एक अध्ययन में रोचक निष्कर्ष सामने आये हैं। जानने के लिए नीचे पढ़ें।
आमतौर पर अच्छे सेक्स का मतलब ओर्गास्म होता है। लेकिन यदि आपको संभोग के दौरान इसकी अनुभूति नहीं होती है तो इस लेख में पढ़ें कि महिलाओं के चरम सुख के बारे में विज्ञान क्या कहता हैI संकेत- चरम सुख पाने के लिए विषमलिंगी महिलाएं समलैंगिक महिलाओं के कुछ तरीकों को आज़मा सकती हैं।
जो पुरुष सेक्स के आनंद को बढ़ाने के लिए डॉक्टर के निर्देश के बिना वियाग्रा लेते हैं, उन्हें भविष्य में उत्तेजित होने में परेशानी हो सकती है। अधिक मज़ा पाने के लिए वियाग्रा या इसके जैसी अन्य गोलियों का सेवन पुरुषों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है और उनके आत्मविश्वास को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिसके कारण इरेक्टाइल डिसफंक्शन (स्तंभन दोष) की समस्या हो सकती है।
आप अपने बालों में मांग बाईं तरफ निकालते हैं या दाईं? जो भी हो आज हमारे वैज्ञानिक आपको यह बताने जा रहे हैं कि बालों को किस तरह से संवारने पर आप ज्यादा आकर्षक दिखेंगे।