And-One

घनी दाढ़ी, हल्की दाढ़ी या चिकना चेहरा: क्या ज़्यादा हॉट है?

Submitted by Sarah on बुध, 07/25/2018 - 12:43 बजे
चाहे बात रणवीर सिंह सरीखी मोटी मूंछो की हो या रणवीर कपूर की हलकी दाढ़ी की, पुरुषों को क्या ज़्यादा हॉट बनाता है यह सबका पसंदीदा विषय हैI क्यों महिलाओ को कुछ ख़ास तरह के रूप पसंद आते है?

कुछ अमरीकी शोधकर्ताओं ने इस महत्त्वपूर्ण विषय के बारे में और जानकारी ढूंढने का निश्चय कियाI क्या लड़कियों को दाढ़ी वाले लड़के भाते है या फिर चॉकलेटी लड़के? क्या उनकी पसंद हमेशा एक जैसी रहती है या फिर समय के साथ बदलती रहती है?

शोधकर्ताओं ने अलग अलग नस्ल के करीब 1450 लड़कियों और 210 लड़को को इकट्ठा कियाI उन्हें अलग-अलग पुरुषों की भिन्न प्रकार की तसवीरें दिखाई गयीI हर फ़ोटो में उनके रूप अलग थे - किसी में चिकना चेहरा, किसी में हल्की दाढ़ी तो किसी में घनी दाढ़ीI उसके बाद सहभागियों को उन सभी पुरुषों का आकलन करने को कहा गयाI

आप खुद भी कर के देखिये -  ऊपर एक ही मॉडल की अलग-अलग फ़ोटो हैI हर फ़ोटो में उसका रूप अलग हैI आपको कौनसा रूप ज़्यादा पसंद आया? पूरी शेव, हलकी दाढ़ी या फिर भरपूर दाढ़ी?

शेव करें या नहीं?

रिसर्च की माने तो आजकल की स्त्रियों को चिकने चेहरों वाले लड़के ज़्यादा पसंद नहीं आतेI शायद यही कारण था कि बच्चो की शक्ल वाले लड़को को सबसे कम अंक मिलेI हलकी दाढ़ी वाले पुरुषों को सबसे ज़्यादा पसंद किया गया, पूरी दाढ़ी वाले पुरुषों से भी ज़्यादाI

चौंकाने वाली बात यह थी कि रिसर्च के अनुसार, औरतों की तुलना में मर्द चिकने चेहरों के पक्ष में ज़्यादा निकलेI शायद यही बात थी कि जब उन्हें अपने साथियो का आकलन करने को कहा गया तो उन्होंने उन  पुरुषों को ज़्यादा अंक दिए जिन्होंने शेव करी हुई थीI

 

तो मतलब पुरुषों को अपने यौनाकर्षण को चरम सीमा तक पहुँचाने के लिए रेज़र का त्याग कर पूरी दाढ़ी रख लेनी चाहिए? शायद यह उतना आसान नहीं है...

 

बदलता फैशन

किसी भी सभ्यता में एक लड़का या लड़की का आकर्षण सिर्फ़ उनकी खुद की शारीरिक बनावट पर नहीं निर्भर करता, बल्कि इस बात पर भी निर्भर करता है कि उनकी तुलना में बाकी लोग कैसे  दिखते हैI दाढ़ी के बाल भी कोई अपवाद नहीं हैI बात अगर लड़को की हो रही हो तो आप कौनसा स्टाइल चुनते हो इससे ज़्यादा महत्त्वपूर्ण यह है कि आप बाकियों की तुलना में कितने अलग दिखते होI

शोध के अनुसार औरतों को दाढ़ी वाले पुरुष तब ज़्यादा पसंद आते है जब ऐसे पुरुष कम दिखते है, उसी प्रकार जब दाढ़ी वाले फैशन की भेड़चाल हो जाएगी तब शायद उन्हें चिकने चेहरे वाले पुरुष या हलकी दाढ़ी वाले पुरुष पसंद आएंगेI

शोधकर्ताओं का मानना है कि यही कारण है कि कुछ स्टाइल - जैसे हिप्पी दाढ़ी रखने का फैशन आता जाता रहता हैI आदमियों को अपनी दाढ़ी कुछ इस तरह रखनी चाहिए जिससे वो बाकियों से अलग दिखेI वो सर्वोत्तम फ़िल्मी सितारे जैसे ह्रितिक रोशन की तरह हलकी दाढ़ी भी रख सकते हैI औरतों को यह कुछ समय तक अच्छा ज़रूर लग सकता है लेकिन जैसे-जैसे बाकी पुरुष भी इसकी नक़ल करनी शुरू करेंगे, इसका नयापन ख़त्म हो जायेगा और किसी नए स्टाइल का जन्म होगा - यह राय है शोधकर्ताओं कीI

यह आलेख पहली बार 9 अगस्त, 2015 को प्रकाशित हुआ था

स्त्रोत : नेगेटिव फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट प्रेफेरेंसिस एंड वेरिएशन इन मेल फेशियल हेयर, जानिफ ज़ेडजे, ब्रुक्स आरसी, डिक्सन बीजे. चित्र इस निबंध में से लिए गए हैI     

आपको क्या ज़्यादा अच्छा लगता है - पूरी शेव, हलकी दाढ़ी या पूरी दाढ़ी? नीचे टिप्पणी छोड़े या फेसबुक के ज़रिये हमे बताएंI