Making love
© Love Matters

औरत से प्यार कैसे करना चाहिए

जब आप सेक्स करते हैं, एक दूसरे को स्पर्श करते हैं, सहलाते हैं तो आपको यौन उत्तेजना महसूस होती हैI शायद आपका आर्गैज़्म भी हो जाएI सेक्स करने के कई तरीके हैं - चाहे आपने कपडे पहने हो या ना पहने हों, सेक्स तो हों ही जाएगा!

किसी लड़की का हस्तमैथुन करना

लड़की के हस्तमैथुन करने को फिंगरिंग भी कहा जाता है। जब आप किसी लड़की का हस्तमैथुन करते हैं तो आप उनकी टिठनी और आस-पास के स्थानः भगोष्ठ  और योनि द्वार को छूते-सहलाते हैं।  ऐसा करने से लड़की को यौन उत्तेजना हो सकती है और वह चरम आनंद (आर्गैज़्म) महसूस कर सकती है।

इसे कैसे किया जाता है?
प्रत्येक लड़की के लिए यह अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है और अलग-अलग समय पर भी इसके तरीके अलग हो सकते हैं।

  • आप, टिठनी और आस-पास, उसके बगल में - या उसके ठीक ऊपर सहला सकते हैं।
  • आप तेज़ी से या धीर-धीरे, ज़ोर से या कोमलता से सहला सकते हैं।
  • आप एक या अधिक उंगलियां लड़की की योनि में भी डाल सकते हैं।

अपनी गर्लफ्रेन्ड से पूछें कि उन्हें क्या अच्छा लगता है। आप उनसे अपने हाथ को उस स्थान पर ले जाने के लिए कह सकते हैं। या फिर आपको खुद ही बताएं कि उन्हें क्या अच्छा लगता है और किस तरह से उत्तेजना महसूस होती है।

हाव-भाव

उनके हाव-भाव पर नज़र रखें। आपके छूने पर वह कैसे प्रतिक्रिया करती हैं?

 

क्या उनकी योनि में गीलापन आ रहा है? क्या वह गहरी सांस ले रहीं हैं या सिसकारियां भर रही हैं? क्या उनका शरीर कसमसा रहा है?

यदि ऐसा होता है तो आप सही दिशा में जा रहे हैं! उनकी सांसों को भी सुनें, क्या यह तेज़ हो रही हैं?

 

यह भी इस बात का संकेत है कि वह उत्तेजित हो रही हैं!
अपनी उंगलियों के अलावा, आप अपने मुंह का भी प्रयोग कर सकते हैं।

’लड़की का मुख मैथुन करना‘ भाग देखें। ऐसा तभी करें, जब आप स्वयं इसे करने के लिए तैयार हैं- केवल इसलिए नहीं कि आपके साथी इसकी पहल करते हैं और आप मना नहीं कर पाते हैं!

लड़की पर मुख मैथुन करना

जब आप किसी लड़की के टिठनी और योनि को अपनी जीभ और होठों से सहलाकर उत्तेजित करते हैं तो उनका मुख मैथुन करना कहते हैं।  कुछ लोग इसे ‘गोईंग डाउन ऑन ए गर्ल’ यानी लड़की पे नीचे जाना भी कहते हैं। कई लड़कियों को ऐसा करने से यौन उत्तेजना महसूस होती है और वे चरम आनंद (आर्गैज़्म) महसूस कर सकती हैं।यदि आपने ऐसा कभी नहीं किया है, तो आप अकेले ऐसे व्यक्ति नहीं हैं।

इसे कैसे किया जाता है? 

मुख मैथुन करने के कई तरीके हैं। प्रत्येक लड़की के लिए यह अलग-अलग तरीके से किया जा सकता है और अलग-अलग समय पर भी इसके तरीके अलग-अलग हो सकते हैं।

  • आप, टिठनी के आस-पास, या उनके ऊपर जीभ से सहला सकते हैं।
  • आप, भगोष्ठ या योनि के अंदर जीभ फिरा सकते हैं।
  • आप तेज़ी से या धीरे-धीरे, ज़ोर से या कोमलता से जीभ फिरा सकते हैं।

अपनी गर्लफ्रेंड से पूछें कि उन्हें क्या अच्छा लगता है। उनके बारे में जानना ज़रूरी है जिससे आप उन्हें वास्तविक आनंद दे सकें। आप ऐसा करते हुए उनके हाव-भाव पर नज़र रखें। क्या उनकी योनि में गीलापन आ रहा है और वह सिसकारियां ले रही हैं? यदि ऐसा है तो आप सही दिशा में जा रहे हैं।

यदि आप ऐसा करना ज़ारी नहीं रख सकते हैं या आपके जबड़े दुखने लगते हैं, तो थोड़ी देर रुक जाएं या स्थिति बदल लें अथवा कुछ देर के लिए अपनी उंगलियों से काम चलाएं।

यदि आपको मुख मैथुन करने का इरादा नहीं है, यदि आप नहीं चाहते हैं तो ऐसा करने की कोई ज़रूरत नहीं है। क्या आप इसका अनुभव लेना चाहते हैं? सबसे पहले साथ-साथ नहाएं, जिससे आप अच्छा और साफ़-सुथरा महसूस कर सकें। साथ ही आप नहाते हुए यौन क्रिया शुरू कर सकते हैं!

कई लड़कियों को मुख मैथुन करने से चरम आनंद महसूस हो जाता है, लेकिन प्रत्येक लड़की के साथ ऐसा नहीं होता। चाहे उन्हें चरम आनंद महसूस न भी हो, फिर भी उनके लिए मुख मैथुन बहुत आनंददायी अनुभव हो सकता है।

 उन्नत मुख मैथुन 

अपने हाथ एवं जीभ का साथ-साथ प्रयोग करें। उदाहरण के तौर पर, अपनी जीभ से उनकी टिठनी को सहलाते समय आप, अपनी एक उंगली उनकी योनि में डालकर आगे-पीछे, धीरे-धीरे हिला सकते हैं, उसके बाद गति में कुछ तेज़ी ला सकते हैं। कई लड़कियों को आपके द्वारा ऐसा करते समय हाथ और जीभ की अदला-बदली अच्छी लगती है।

आप अलग-अलग स्थितियों में मुख मैथुन कर सकते हैं। लड़की पीठ के बल लेट सकती है और आप उनकी टांगो के बीच लेट सकते हैं- हालांकि आपकी गर्दन के लिए यह सर्वोत्तम स्थिति नहीं है। आप भी लेट सकते हैं और वह आपके चेहरे पर बैठ सकती हैं। वह किसी मेज पर या कुर्सी के किनारे भी बैठ सकती हैं और आप उनकी टांगों के बीच उनके सामने बैठ सकते हैं। संक्षेप में कहा जाए...........तो आप अपनी कल्पना का प्रयोग करें।

लड़की के साथ संभोग करना

संभोग करना- सीधी सपाट भाषा में इसे मैथुन या संभोग करना कहते हैं- जब कोई लड़का तनाव में आए हुए लिंग को  लड़की की योनि में प्रवेश करते हैं। अधिकांश युवा पहले दूसरे तरीकों से यौन क्रिया करते हैं। इसलिए ऐसा न सोचें कि आपको सीधे संभोग ही करना होगा।

किसी लड़की के साथ सेक्स कैसे करें
आरंभ में ही सीधे संभोग करना शुरू न करें। धीरे-धीरे आगे बढ़ें, सुनिश्चित कर लें कि आप दोनों वास्तव में संभोग के लिए तैयार हो चुके हैं।धीरे-धीरे एक-दूसरे के कपड़े उतारें, एक-दूसरे के शरीर पर चुंबन लें और सहलाएं, एक-दूसरे की प्रशंसा करें। पहले उनके पेट, स्तनों, जांघों के निचले हिस्सों को सहलाएं।रोमांच बढ़ाने के लिए पहले उनकी टांगों के बीच उनके भगोष्ठ को थोड़ी देर के लिए छूएं, जैसे कि यह अचानक हो गया हो।

टिठनी
टिठनी को उंगली या जीभ से सहलाएं। ऐसा आप, संभोग से पहले, संभोग के दौरान और संभोग के बाद भी कर सकते हैं।अधिकांश लड़कियों को चरम आनंद तभी महसूस होता है जब टिठनी में यौन उत्तेजना आती है, संभोग से नहीं। क्योंकि टिठनी योनि के अंदर नहीं होती बल्कि इसके बाहर और सामने होती है।

जी-स्पॉट

कुछ लड़कियों में जी-स्पॉट भी मौज़ूद होता है। यह, योनि के तीन-पांच सें.मी. अंदर सामने वाली सतह पर सिक्के के आकार का एक क्षेत्र होता हैकुछ लड़कियों के लिए इसका कोई खास महत्व नहीं होता, लेकिन दूसरों के लिए यह विशेष संवेदनशील होता है।सेक्स करना तभी शुरू करें जब लड़की की योनि में पूरी तरह गीलापन आ चुका हो अन्यथा यह उनके लिए कष्टदायक होता है।

 

संभोग के दौरान दर्द महसूस होना 

कुछ लड़कियों को संभोग करते समय दर्द महसूस होता है। किस कारण दर्द होता है?पहली बार उन्हें दर्द हो सकता है क्योंकि कौमार्य झिल्ली पर दबाव पड सकता है।

यदि योनि में पूरी तरह गीलापन नहीं आया है तो भी दर्द हो सकता है। संभोग करने से पहले धीरे-धीरे आगे बढ़ें, सावधानी बरतें और सौम्य बने रहें। संभोग तभी शुरू करें जब उनकी योनि में अच्छी तरह गीलापन आ जाए और यदि ज़रूरत पड़े तो चिकनाईयुक्त पदार्थ का प्रयोग करें।

यदि संभोग करते समय उन्हें दर्द महसूस होता हो तो ऐसा उनके तनाव में होने के कारण हो सकता है। अर्थात् उनके पेड़ू के सतह की मांसपेशियां पूरी तरह ढीली नहीं हुई हैं।उन्हें सहज होने तथा उत्तेजित होने के लिए कुछ समय दें। संभोग करने की ज़ल्दी न करें। उनसे पूछें कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Ling ke size ki sahi jaankari yaha se hasil kar sakte hai aap: https://lovematters.in/hi/resource/penis-shapes-and-sizes Suno 18 saal se kam umar ki mahila ke saath kiya gaya sex chahe wo uski marzi se hi kyun naa kiya gaya ho, RAPE ki category mein aata hai. Isliye essi baato ka vichar karne wale viyakti ko netik-anetik baton ka vichar karna chahiye samjhe? Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
maine pehli bar sex kiya apni gf ke sth to usse bahut pain hua aur blade nikla aur aap btayi kyi nikla... but ab wo sex ke liye redy nahi hothi aisa kyu ap mujhe btayi mai mere bahut mnnae ke bad wo manti hai...mai sex karte smy thodi der bad phir mn ht jata....aap mujhe kuch aisa btayu jisse mai long time tk sex kar saku
Beta, jaldi aana koi badi baat nahi, dont worry. Sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, toh sheeghr patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein partner par focus badhaye yani ki foreplay; pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaien karna jo aap niche diye gaye link par jaake padh sakte hai, apne partner kee uttejna badhane ke liye, yeh sab activities karna sabse zaroori hain. Iske elava, partner ke saath sex karne se pehle ek baar hastmaithun kar sakte hai, utne samay pehle jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi aapki iss samasya ko sujhane mein madad kar sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Aap iss baare mein humse vristaar mein charcha humare discussion board "just poocho" par aakar humse kar sakte hai. https://lovematters.in/hi/forum
Bete sex ki ichchha hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/women-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Relax, beta. Jaldi viryapaat hone se koi baat nahin, don’t worry. Toh sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lo- usko time de do. Aur yadi shareer mein uttejna adhik ho, sex ki bhavna zyada hogi toh sheegra hi patan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisi stithi mein, partner par focus badhana, foreplay, yaani bete ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaen karna , jinse dono ko anand mile, apne partner ki uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hast maithun kar saktey hain, utne samay pehle jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
बेटा ऐसा होना बहुत ही common हैं पर हम आपकी इसमें कोई सहायता नहीं कर सकते! लेकिन आप हस्तमैथुन try कर सकते क्योंकि हस्तमैथुन एक safe/सुरक्षित तरीका है अपनी सन्तुष्टि करने का: https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/women-masturbating और बेटे अभी तो हमने ठीक कर दिया है, please सही language का इस्तेमाल किजिए. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Beta aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta aisa hona bohot hi common hai par hum aapki ismein koi sahayata nahi kar saktay! Lekin aap hastmethun try kar saktay hain kyunki Hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
For a good sex, it needs to perform those actions in sex, so that both partners enjoy it. So, understand your partner's body - give her time. Increasing focus on the partner, foreplay that both partners enjoy, means doing many different actions before entering, increasing the excitement of your partner, all these activities are most important. Read here: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms If you would like to join in on a further discussion on this topic, join our discussion board, "Just Ask” https://lovematters.in/en/forum
Praveen beta ek achhe sex ke liye zaruri hai ki sex mein woh activities ki jayein jisse dono hee partners ko ananad mile. Isliye apni partner ki body ko samjh lijiye- usko time dijiye. partner par focus badhana, foreplay , yaani ki pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Yeh links bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/news/how-can-i-please-my-wife-bed https://lovematters.in/hi/resource/her-orgasms https://lovematters.in/en/making-love/orgasms/his-orgasms Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Amit bete aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Hmmm! Beta yeh samjh lijiye ki kisi bhi sexual activity ke liye dono partners ki barabr ki marzi ka hona behad zaruri hai. So yadi aapko aisa karna pasand nahi hai toh aap inkaar kar dijiye aur unhe samjha deejiye ki aapko yeh theek nahin lag raha. Aapka saathi hone ke naate unka aapki marzi ka samman karna anivarya hai. Ok? https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-ecstasy-or-disgust Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rakesh bête hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>