Couple in bed after sex
Guryanov Andrey / Shutterstock

रिसर्च - बढ़िया सेक्स लाइफ का राज़

द्वारा Sarah Moses नवंबर 2, 10:42 पूर्वान्ह
आप अपने सेक्स जीवन को बेहतर बनाने के लिए क्या कर सकते हैं? सारा ध्यान सेक्स की अवधि और ओर्गास्म पर ही केंद्रित न करेंI

यह साधारण सा मंत्र असल में काफी बदलाव ल सकने में सक्षम है, शोधकर्ता डॉ एमी मुईज़ का कहना हैI

अच्छा सेक्स जीवन और संतुष्ट सम्बन्ध का चोली दामन का साथ हैI लेकिन असल में सेक्स जीवन बेहतर कैसे बन सकता है? मीडिया ने हमेशा से ओर्गास्म को ही सबसे महत्वपूर्ण बताया हैI और सेक्स की लम्बी अवधि को भीI

क्या है जो सेक्स को शानदार बनाता है?

सेक्स का मज़ा सिर्फ संसर्ग तक सीमित नहींI शायद अच्छा फोरप्ले है जो बढ़िया सेक्स को शानदार बनाता हैI या फिर शायद सेक्स के बाद वो प्यार भरा स्पर्श और चुम्बन?

कैनेडियन मनोवैज्ञानिक डॉ एमी मुइज़ और उनकी टीम ने इस बारे में रिसर्च कीI

इस टीम ने 400 युगलों पर दो अलग अध्यन कियेI इन् युगलों से पुछा गया कि वो सेक्स के पहले, सेक्स के दौरान और सेक्स के बाद कितना कितना समय अपने साथी के साथ बिताते हैंI और शोधकर्ता ये भी जानना चाहते थे कि ये जोड़े अपने सेक्स जीवन से कितने खुश और संतुष्ट हैंI

और स्वाभाविक रूप से इस प्रकार कि रिसर्च में ढेरों सवालों के जवाब पूछे गएI युगलों ने प्रश्नावली का उत्तर देकर बताया कि वो अपने पार्टनर के साथ सेक्स से पहले, दौरान और बाद में कितना समय गुज़ारते हैंI (यदि आप तुलना करना चाहते हैं तो हम बतादें कि औसत समय 15 मिनट था लेकिन इसमें काफी विविधता देखी गयी) और उन्होंने अपने सेक्स जीवन को घटते मापदंड पर 'शानदार' से 'नीरस' के बीच मूल्यांकित कियाI

स्पर्श और आलिंगन

तो आखिर सेक्स के मूल्यांकन को 'शानदार' बनाने में असली प्रभाव किस पड़ाव का था? जी हाँ, शोधकर्ताओं ने पाया कि सबसे अधिक महत्व था सेक्स के बाद के उस स्पर्श, आलिंगन और साथ बिताये समय काI संतुष्ट भावना के लिहाज से ये ज़्यादा सेक्सI ज़्यादा देर तक सेक्स या फोरप्ले से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण पाया गयाI

इस तरह का प्रेम प्रदर्शन सबके लिए असरदार था, चाहे तरीका जो भी होI डॉ मुइज़ ने लव मैटर्स को बताया,"कुछ लोगों को आलिंगन या स्पर्श पसंद हो सकता है, जबकि कुछ लोग प्यार से सिर्फ एक दुसरे को निहारना पसंद करते होंI महत्त्व प्यार के इस भाव का हैI"

सिर्फ महिलाओं के लिए?

ईमानदारी से बात की जाये...तो ये मीठी प्यार भरी बातें सिर्फ लड़कियों को प्रभावित करती हैं, है न? लड़के तो सेक्स के तुरंत बाद बिस्तर छोड़ टीवी की तरफ भागने को उतारू होते हैं, या करवट बदल का सोना पसंद करते हैं, है ना? शायद नहीं! अध्यन से पता चला की लड़के भी सेक्स के बाद अपने पार्टनर के साथ बिताये इन प्यार के पलों को पसंद करते हैं, डॉ मुइज़ का कहना हैI

तो यदि आप अपने सेक्स जीवन में सुनहरे रंग भरना चाहते हैं, तो इसमें प्यार के रंग भरना ज़रूरी हैI अच्छा फोरप्ले और टूट कर सेक्स करना तो काम आएगा ही, लेकिन ज़्यादा काम आएगा अपने साथी के साथ वो प्यार भरा आलिंगन, जिसका महत्त्व शायद अब तक आप काम आंक रहे थेI

"सेक्स को लेकर ज़्यादा महत्वांकाशी बनना ठीक नहीं," डॉ मुइज़ का सुझाव हैI

Source: Post Sex Affectionate Exchanges Promote Sexual and Relationship Satisfaction, Amy Muise, Elaine Giang, Emily A. Impett, and interview with Dr Amy Muise

15 मिनट का फोरप्ले, सम्भोग और सेक्स के बाद बिताया समय- क्या ये आप के सेक्स जीवन से मेल खाता है? यहाँ या फेसबुक पर अपनी राय लिखेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>