Long-distance relationships: dos and don'ts
imagedb.com

दूरी के रिश्ते: क्या करें और क्या नहीं

द्वारा Stephanie Haase अप्रैल 13, 08:25 पूर्वान्ह
'दूरियां दिलों को करीब लाती हैं।' लेकिन क्या यह वाकई सच है? दूरियों के रिश्ते अक्सर हमारा इम्तेहान लेते हैं। लेकिन फ़िक्र मत कीजिये. हमारे इन 'क्या करें' और 'क्या नहीं करें' टिप्स की मदद से आप इस इम्तेहान को पास कर पाएंगे!

क्या करें...

  • सही संवाद

किसी भी रिश्ते के बनने बिगड़ने में संवाद या बातचीत सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। और जब आप रक दूसरे से दूर रह रहे हों तो इसका महत्व और ज़्यादा हो जाता है। एक दुसरे से आमने-सामने बात न कर पाना अक्सर मुश्किलों का कारण बन जाता है।

शारीरक संकेत और चेहरे के भाव अपने साथी को समझने और अपनी बात समझने के लिए ज़रूरी होते हैं। और दूरियों के चलते फ़ोन पर होने वाली बातचीत में इनकी कमी अक्सर जटिलताएं ले आती है। तो आप दोनों के लिए इसका महत्व समझना बेहद आवश्यक है।

ये मुश्किल ज़रूरहै लेकिन आप दोनों जितना खुल के बात करेंगे, ये मुश्किल उतनी ही आसान हो जाएगी।

  • साथ में वक़्त बिताने का प्लान बनाएं

साथ में कुछ समय बिताने का प्लान करके आप दूरियों की मुश्किलों को ख़त्म नहीं लेकिन कम ज़रूर कर सकते हैं। पैसे और समय का अभाव इसमें रोड़ा ज़रूर दाल सकता है लेकिन आपको कोई उपाय ढूंढ़ना चाहिए। आने वाले अच्छे समय की उम्मीद मुश्किल वर्तमान को थोड़ा आसान बना देती है। साथ बिताये वक़्त को खुशनुमा और यादगार बनाएं।

  • हर संभव प्रयास करें

दूर रहना कुछ साल पहले जितना मुश्किल था आज उतना नहीं है क्यूंकि जुड़े रहने में टेक्नॉलजी का बड़ा योगदान है। तो आप भी एक दुसरे से जुड़े रहने के लिए सभी संभव कदम जैसे फेसबुक, स्काइप, फोन, कॉलिन कार्ड इत्यादि का सही उपयोग करें। कई बार ये विश्वास ही आपको दिलासा देकर रखता है की कोई आपसे मीलों दूर रहकर भी हर पल आपके बारे में सोचता रहता है।

क्या नहीं करें...

  • संवाद में लम्बा अंतराल

क्या आपने कभी 'नज़रों से ओझल,दिमाग से ओझल' कहावत सुनी है? ये कुछ हद तक सच हो सकती है। लेकिन यदि आप नियमित रूप से बातचीत करें तो आप ऐसा होने से रोक सकते हैं। कितना वक़्त 'ज़्याद वक़्त' है ये अंदाज़ा लगन मुश्किल है। लेकिन ज़रूरी ये है की आप बात करें।

संपर्क करने से हिचकिचाएं नहीं, कई बार जब आपका दिन अच्छा नहीं गुज़र रहा होता तो किसी के 'आई लव यू' कह देने भर से आपका मूड बेहतर हो सकता है।

  • सच से भागना

यह उम्मीद रखना समझदारी नहीं है की दूर रहकर भी सब सामान्य रूप से चलता रहेगा। रिश्ते आसान नहीं होते, खासकर जब दोनों साथ न रह रहे हों। आप दोनों को धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। ये परियों की कहानी जैसा नहीं होने वाला।

और दूर रहकर ईर्ष्या भाव बढ़ सकता है जोकि सामान्य बात है। इसका सामना समझदारी से करें और इसका हल खुले तौर पर बात करके ही संभव है।

  • नकारत्मक बातों पर गौर

दूर के रिश्ते मुश्किल होते हैं। लेकिन उनके कुछ सकारत्मक पहलू भी हैं। आपको खुद के लिए काफी समय मिलता है। आपको अपनी पसंद से चीज़ें करने की आज़ादी मिलती है और समय भी।

लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन के काफी उतार चढ़ाव होते हैं। आवश्यक ये हैं की आप दोनों मिलकर अपने बीच दरार न आने दें बल्कि इन् दूरियों के कारण एक दूसरे के लिए अपने प्यार को और गहरा बना सकें!

क्या आपका भी दूरी का रिश्ता है? क्या आपके पास भी इस सम्बन्ध में कोई और सलाह है?ऐसे में सम्बन्ध को मजबूत कैसे बनाया जाये? अपने सुझाव यहाँ लिखें या फेसबुक पर इस चर्चा का हिस्सा बनें।

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>