masturbation
© Love Matters | Rita Lino

हस्तमैथुन क्या है?

हस्तमैथुन करने का अर्थ है, अपने शरीर के अंगों को इस तरह से छूना-सहलाना जिससे आपको चरम आनंद महसूस हो।

 इसे आप तब तक करते हैं जब तक आप पूरी तरह उत्तेजित हो जाते और आर्गैज़्म महसूस कर लेते हैं।

हस्तमैथुन करने से आप यौन उत्तेजना महसूस करते हैं। ऐसा करने के कई तरीके हैं।

लड़कियां, अक्सर अपनी टिठनी और योनि को उंगली से सहला कर हस्तमैथुन करती हैं और लड़के अपने लिंग को आगे-पीछे सहला कर हस्तमैथुन करते हैं

लेकिन अपनी पसंद के अनुसार आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, आप अपने निप्पल या गुदा को सहला कर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं।

आप यौन-उत्तेजक चित्रों या कहानियों के बारे में सोचकर भी यौन उत्तेजना महसूस कर सकते हैं। आपको जो भी पसंद हो उसकी कल्पना कर सकते हैं- कल्पना में कुछ भी विचित्र नहीं होता!

अनुभव लें

हस्तमैथुन करना आनंददायी होता है। साथ ही इसके फायदे भी हैं। आपको अपने शरीर के बारे में पता चलता है।

आपका लिंग या योनि कैसी दिखती है, उनको छूने से कैसा महसूस होता है, उनसे कैसी गंध आती है और वे कैसे काम करते हैं, इन सब बातों का पता चलता हैं, और जब आपको पता होता है कि आप

किस बात से या क्या करने से उत्तेजित होते हैं और चरम आनंद महसूस करते हैं, तो सेक्स करते समय, आप अपने साथी को ये बातें बता सकते हैं। रिश्तों से बंधे होने के बावजूद अधिकांश लोग

हस्तमैथुन करते हैं। बार-बार हस्तमैथुन करना पूरी तरह सामान्य बात है। लेकिन यदि आपकी इच्छा कभी भी हस्तमैथुन करने की नहीं होती, तो भी यह असामान्य बात नहीं है!

रिश्तो में हस्तमैथुन

एक सुखी और प्रतिबद्ध रिश्ते होते हुए भी कुछ लोग हस्तमैथुन करते हैंI लेकिन अगर उनका साथी उन्हें शारीरिक सुख दे पा रहा है तो भी वो ऐसा क्यों करते हैं ? इसके कई कारण हैंI लेकिन यह भी सच है कि जो लोग नियमित रूप से हस्तमैथुन करते हैं वो आमतौर पर एक सुखी सेक्स जीवन जीते हैंI

रिश्तो में होते हुए हस्तमैथुन करने के कारण

- तनाव से मुक्ति: कुछ लोग हस्तमैथुन एक तनावपूर्ण दिन के बाद रिलैक्स होने के लिए करते हैंI

- वो उत्तेजित महसूस तो करते हैं लेकिन तब तक सम्भोग नहीं करना चाहते जब तक सही अवसर ना मिलेंI

- वो अलग-अलग मुद्राएं और सेक्स तकनीक आजमाना चाहते हैं जिन्हे वो बाद में अपने साथी के साथ कर सकेंI

- वो अपने शरीर को अच्छे से समझते हैं और हस्तमैथुन का इस्तेमाल रोमांच को बढ़ाने के लिए करते हैंI

-  अगर आपको इस बात से बुरा लगता है कि आपका साथी हस्तमैथुन क्यों करता है तो उनसे पूछ सकते हैंI उसके बाद उनसे पूछिये कि क्या आप उन्हें हस्तमैथुन करते हुए देख सकते हैं! स्त्री और पुरुष दोनों ही के लिए अपने साथी के सामने हस्तमैथुन करना काफ़ी कामोत्तेजक हो सकता हैI

Guy grabbing his crotch
© Love Matters

'मैं तुम्हे हस्तमैथुन करते हुए देखना चाहता/चाहती हूँ जिससे की यह जान सकूँ कि तुम्हें क्या उत्तेजित करता है'

उसके बाद ना ही आपके साथी को ऐसा करने में, जो पूरी तरह प्राकृतिक है, शर्म आएगी और ना ही आप को कोई परेशानी महसूस होगी I यह सच में काफ़ी कामोत्तेजक होता है और हो सकता है कि एक बार आप को यह पता चल गया कि आपके साथी को क्या पसंद है तो वो तकनीक आप अगली बार उनके साथ सेक्स करते हुए इस्तेमाल कर सकते हैंI

 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
aunty ji namskar,,, mje safaai k bare me janna hain kiii sex krne k bad,,, ya nyt fall hone k bad penis ko kitna or kis trh saf krna uchit hain,,, actually mje fear rhta h kiii khi sperm rh to nhi gya...or touching vegara se kuch ho to nhi jayga,,, pizzz detail me bta kr help kijiye...piZzzzz
aunty ji mere ling ka aakar kuch jada bada hai.ek baar jab meine apnigirl friend ke saath sex kiya to wo dard se rone lagi or phir dusri baar usne saaf mana kar diya. usne kaha ki mujhe dar lagta hai.ab wo kewal mere ling ko apne haath se hilati hai mujhe kiss karne ke alawa or kuch nahi karne deti. please help me.
Ap usko chodo puri trah sei sex ke liye uateijeet karo fir sex karo ok and mere freands ke ek problam hei to mere help karo problam yei hei ke o hastamethoom karta hei to uska a penice kamjor ho chuka hei to ap usko taakat mei laane ka upyoag bataaeye plj rip me
Hi dear hand job galat nahin hai par sirf ek hafte( 1 week ) 2 baar ya sirf ek bear puri tarhan se kar lia Karo or punish ( ling) par hath Methuen karte waqt jada dabab na dia kao dire - dire maze maze se kia karo or apne Harmon ( virya) ko 50-40 mint ke antral par nikalne ki koshish kia karo or hamesh raat ko hi kia karo or neend puri so lia karo bas
hello anti ji me ronak meri age 23 he or mera penis size sex ke time 8 inch ho jata he.. me meri gf ke sath sex karta hu to mujhe sex karne ke baad bhi hastmathun karna padta he kyo ki wo mera pura panis anadr tak nahi jane deti he mujhe kya karna chahiye me sex ke baad hasthmethun kar leta hu abhi me meri gf se nahi mila hu to me din me rooj 2 baar hastmethun karta hu....
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>