Auntyji Love Matters
Love Matters

मेरा बॉयफ्रेंड सेक्स करते ही सो जाता है!

द्वारा Auntyji नवंबर 1, 11:49 पूर्वान्ह
आंटी जी सेक्स के बाद मेरा बॉयफ्रेंड मुझसे बिलकुल बात नहीं करताI वीर्यपात होते ही उसे नींद आ जाती हैI इस बात से मैं बहुत दुखी हूँI प्लीज़ मेरी मदद कीजिये! पूनम (26), फ़िरोज़पुरI

आंटी जी कहती हैं...ओह्हो मतलब निकल गया तो पहचानते नहीं? बेटा जी शायद यह गाना तेरे बॉयफ्रेंड जैसे लड़को के लिए ही बना है, और हाँ ऐसे गानो की कोई कमी नहीं हैI

बात आराम की है

अगर सेक्स के बाद एक पुरुष अपने साथ लेटे हुए साथी को नज़रअंदाज़ करे तो निस्संदेह दुःख तो होगा हीI ऐसे में कोहनी मार कर उससे पूछना चाहिए "अरे भाई मैं वही हूँ थोड़ी देर पहले जिसका नाम आप बड़े ही रोमांचक तरीके से पुकार रहे थे, अब कैसे मुझे भूल गए?"

हर लड़की चाहती है कि सेक्स के बाद उसका साथी उससे मीठी-मीठी बातें करेI वैसे ही जैसे हर लड़के की गुप्त रूप से यह मंशा रखता है कि लडकियां सेक्स के बाद उन्हें बिलकुल तंग ना करेI क्या तुम लड़को को सेक्स के बाद बिस्तर पर अपने टाँगे चौड़ी कर के लेटना अच्छा नहीं लगता? लगता है ना? बस तो अपनी अपनी पसंद की बात है, समझे पुत्तर?

बहुत ज़्यादा या बहुत कम

अब बात यह है कि हो सकता है कि उसकी नज़र में असली मज़ा सेक्स के बाद आराम से लेट कर बीते पल याद करने का होI मतलब यह कि एक तरफ वो तो सोने की तैयारी में है और दूसरी तरफ़ तुम उसके कानों में फुसफुसाकर कुछ कहना चाहती हो, उसको प्यार भरे नामों से बुलाना चाहती होI अब शायद तू समझ सकती है कि गड़बड़ कहाँ हो रही है? हुन की करिये?

इस का सिर्फ़ एक ही हल है और वो है इस बारे में बात करना - और वो भी सेक्स से पहले, उसके बीच या उसके बाद नहींI बेटा पूनम उसे एक कप बढ़िया सी कॉफ़ी पिला और बता दे कि उसकी इस हरकत से तू कितना असहज महसूस करती हैI

तुम्हे क्या चाहिए और वो क्या करता है, इसमें संतुलन बेहद ज़रूरी है

देख बेटा उसे प्यार से और कम शब्दों में अपनी बात समझाना - पूरी रात भाषण देने की ज़रुरत नहीं हैI उसकी आँखों में देखकर और उसका हाथ अपने हाथों में लेकर समझाएगी तो मुझे पूरा विश्वास है कि वो तेरी बात समझ जाएगाI

तू उसे समझाना कि लड़के भी कभी-कभी प्यार भरी बातें जो उन्हें बेवकूफी से कम नहीं लगती, कर सकते हैंI असल में यही वो बाते हैं जिनसे दो लोग एक दूसरे के और करीब आ जाते हैंI

जैसे तुम दोनों सेक्स के दौरान एक दूसरे की हर ज़रुरत का ख्याल रखते हो और शारीरिक रूप से हर ख़ुशी देने की कोशिश करते हो उसी तरह एक दूसरे की भावनाओं का भी ख्याल रखना ज़रूरी हैI यह संतुलन बनाना भी बेहद महत्त्वपूर्ण हैI

रिपोर्ट कार्ड

बेटा हंसी मज़ाक से भी स्थिति बेहतर होती हैI कई बार मज़ाक में कही गयी बात वो काम कर जाती है जिसका समाधान बातचीत से ना निकल पा रहा होI इसी बात पर मुझे एक मज़ाकिया कहानी याद आ गयीI एक बार हमारे एक पाठक ने मुझे बताया कि उसका बॉयफ्रेंड सेक्स के बाद चुप ही नहीं होताI वो हमेशा पूछता है "तो कैसा लगा?" क्या तुझे ओर्गास्म हुआ? क्या-क्या अच्छा लगा?"

उसकी साथी को ऐसे लगता था कि जैसे उसके प्रदर्शन पर उसे रिपोर्ट कार्ड देनी पड़ रही हैI तो जब वो सेक्स के बाद कौन बनेगा करोड़पति की तैयारी कर रहा होता था तो वो जल्दी से बाथरूम में जाती, फ्रेश होती और रसोई में जाकर झट से उसके लिए एक कप चाय ले आती, जिससे उसे कौन बनेगा करोड़पति ना खेलना पड़ेI हाहाहाहाहा!

लेखक की गोपनीयता बनाये रखने के लिए तस्वीर में एक मॉडल का प्रयोग किया गया हैI

सेक्स के बाद आप कैसा महसूस करते हैं? थके हुए या अपने साथी के प्रति और घनिष्ठ? अपने विचार नीचे लिखकर या फेसबुक के ज़रिये हमें बताएंI अगर आपके मन में कोई सवाल हो तो हमारे चर्चा मंच का हिस्सा बनेंI 

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Rahul बेटा, जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. सबसे पहले तो अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो, उसको टाइम दो. और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक होगी, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी.ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti hai bete. Aur bete jab koi nuksaan ya bimari nahi hot toh isse chhodna kyun hai. Don't worry.Yeh padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Kahin aap kisi tension, pressure mein toh nahi hai na? Bete tension, stress ya tanav ke karan bhee ling mein tanav ki samasya ho sakti hai. yeh samjh lijiye ki ling mein tanav, sex ya kisi bhee sexual activity ke liye bilkul tanav mukt hona zaruri hai bete : Jis baare mein aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/4-signs-you-have-erectile-dysfunction https://lovematters.in/hi/news/erection-trouble-where-turn https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-have-erection-problems-what-are-your-tips-auntyji Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bête yoni bahut choti hoti hai aur lacheele bhi. So Jald baazi mat keejiye, phele finger se try keejiye, koi lubrication use keejye… Lekin apki partner ko bahut hee relaxed rehana hai aur apko bhi is dauran bahut hee support karna hai. Poora ling ek hee baar andar jaaye yeh bilkul zaroori nahin, aur na hee iski rai dee jaati hai. Iske barre mein yeh padhiye. https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
बेटा जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. सबसे पहले तो अपनी पार्ट्नर की बॉडी को समझ लो- उसको टाइम दो. और यदि शरीर में उत्तेजना अधिक होगी, सेक्स की भावना ज़्यादा होगी तो शीघ्र पतन होने की संभावना भी अधिक ही होगी.ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Bête Pehli baar sex karte samay kya karna hai kya nahi karna hai, aur first sex ko kaise theek tarah se kiya jaye is bare mein aap yaha detail mein padh lijiye : https://lovematters.in/hi/news/first-time-sex-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/first-time-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Sahni beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta jaldi ho ne se koi baat nahi, dont worry. So sabse pehle toh apni partner ki body ko samjh lijiye- unko time dijiye. Aur yadi shareer menin uttejna adhik hogi, sex ki bhavna zyada hogi toh shighrpatan hone ki sambhavna bhi adhik ho sakti hai. Aisee stithi mein, partner par focus badhana, foreplay , pravesh karne se pehle bahut se alag alag kriyaein karna , jinse dono ko aanand mile, apne partner kee uttejna badhana, yeh sab activities sabse zaroori hain. Iske ilava, partner ke saath sex karne se pehle, ek baar hastmaithun kar saktey hain, utne samay pehele jitne mein ling mein tanaav aa jaaye. Condom ka istemaal bhi jaldi discharge kum karne mein madadgaar saabit ho sakta hai. Yaha padhiye: https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी पहली बार सेक्स में करता हूं तो मेरा तुरंत 1 मिनट में निकल जाता है उसके बाद मेरा सामान जल्दी खड़ा नहीं होता है खड़ा होने में करीब 20:25 मिनट लगते उसके बाद में सेक्स करता हूं तो जल्दी नहीं निकलता इसके लिए क्या करूं
बेटा जल्दी होने से कोई बात नहीं, don't worry. ऐसी स्थिती में, पार्ट्नर पर फोकस बढ़ाना, फोरप्ले , यानी की प्रवेश करने से पहले बहुत से अलग अलग क्रियाएं करना , जिनसे दोनो को आनंद मिले, अपने पार्ट्नर की उत्तेजना बढ़ाना, यह सब activites सबसे ज़रूरी हैं. इसके इलावा, पार्ट्नर के साथ सेक्स करने से पहले, एक बार हस्त्मेथुन कर सकते हैं, उतने समय पहले जीतने में लिंग में तनाव आ जाए. कॉंडम का इस्तेमाल भी जल्दी discharge में help करता है. और लिंग को अपने आम स्थिति पे भी तो वापिस आना है ना? इसमे लगभग 45 मिनट्स से 1 घंटा लग सकता है! यह बहुत common है। और यदि आपको कोई दर्द या दिक्कत हो रही है, कि चाहते हुए भी नहीं हो रहा हो तो शायद आपको किसी doctor से मिल लेना चाहिए नहीं तो its ok. https://lovematters.in/hi/news/premature-ejaculation-top-five-facts https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/i-ejaculate-too-soon-help https://lovematters.in/hi/making-love/sex-problems-how-to-overcome-them/delayed-ejaculation-top-five-facts यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Ravi bete ling ke size ki sahi jaankari yahan se hasil kijiye: https://lovematters.in/en/resource/penis-shapes-and-sizes https://lovematters.in/hi/our-bodies/male-body/penis-enlargement-doesnt-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Ashwin bete sex ROZ ho ya kabhi kabhi… dono ki sehmati aur rajamandi se hi ho toh behtar hai. Yeh bhi yaad rakhiye, ki sex mein HAAN karna ya NAA, yeh bhi unka haq hai, unka nirnay… so yadi who Na kartee hain, so ek baat to tay hi ki koi bhi zor ya zabardasti bilkul allow nahin ha, samjhe beta jee?! https://lovematters.in/en/news/my-wife-not-interested-sex zara yeh bhi padhiye : https://lovematters.in/hi/resource/making-love Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete isse Anal sex ya guda methun kehte hain. Yadi dono partners ki poori sehmati hai issey karney mein to kar saktay hai lekin wo part bohot dry hota hai jiskey liye koi chiknai Jaise KY jelly ka istemal kiya ja sakta hai ya chikanai yukt condom bhi use kar sakte hai, yadi condom ka istemal kiya jaye to koi side effect nahi hai. LEKIN, yeh jaan leejiye ki Har koi har kism ke sex ke liye taiyyar nahin ho jaate – isme unki marzee honi chhaiye. Yadi unhe yeh pasand nahin toh iska matlab hai, NAHIN. Samjh Gaye? https://lovematters.in/hi/resource/anal-sex https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/kaaisae-karae-gaudaa-maaithauna Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Rahul bete hastmaithun ek safe /surakshit tareeka hai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahi hoti. Yadi chahein toh bahut see activities hai, jinmein aap samya bitah sakte hai. jaise ki khel – games, gym ya koi hobbies…ok? Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Manisha bete oral sex karne mein koi samsya nahi maslan saaf-safai ka poora dhyan rakha gaya ho aur ismein dono partners ki barabar marzi shamil ho toh! Aur behtar hoga yadi condom ka istemal kiya jaye aur yaha padh lijiye : https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/oral-sex-dos-and-donts https://lovematters.in/hi/making-love/ways-to-make-love/cunnilingus-the-ultimate-dos-and-donts Aap dental dams ka istemaal bhi kar sakte hain: https://lovematters.in/hi/making-love/dental-dams-your-partner-in-oral-sex
Dekhiye Sujit bête koi dikkat wali baat nahi hai yadi aap swasth hai toh. Iska sex life par ya prajanan swasthya par koi bura asar ho yeh bilkul zaruri nahi hai. So please relax! Ise bhee padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/testicles-and-more https://lovematters.in/en/our-bodies/male-body/monorchism-top-five-facts-about-the-missing-ball Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye bête sex ke liye kuchh rishto mein bilkul hi manahi hai, jinme family sex bhi shamil hai, samajik roop ya kisi bhi nazar se family sex ki permission nahi hai! Family relations mein ya nazidiki rishetdaar ke beech sex humesha ek bahut hee pecheeda mamaala hai - kai samuday mein bahut galat mana jata hai , bilkul asweekar hai - amamaneeya hai. Yadi yeh baat bahar aati hai toh aapke liye hee bahut sari samasyein khadi ho sakti hain. Yeh idea ki family ka koi vyakti sex ke liye ready ho sakta hai, tayayr ho jayega, hum usse ""pata "" leynge - is me ek satta hai ek power ki jhalk jo ki kisi bhi soorat mein niyamit nahin hai. So zara relax kijiye puttar!! https://lovematters.in/en/news/should-i-try-sex-older-woman https://lovematters.in/en/making-love/turned-on-by-older-women-is-that-normal Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Neeraj bete bas swasth rahiye aur yaad rakhiye ki hastmaithun ek safe /surakshit tareek ahai apni santushti karne ka. Isse koi nuksaan ya beemari nahin hoti. Yeh bhee padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/men-masturbating https://lovematters.in/hi/our-bodies/is-masturbation-unhealthy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Beta uttejna hone par aisa hona toh bahut hee common baat hai. Sex ki bhavna yadi adhik ho to yeh hona bahut hee common hai. Haan yeh toh zaroor hai ki yadi app HAR mahila ya ladki ko dekh kar uttejit ho jaaatey hain so shayad aapka nazariya mahiloun ke prati bahut ek tarfaa hai… isme toh sudhaar laana hee chahiye. Har mahila sex ki vastu bilkul nahi! Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete durd hone ka ek sabse mehtvpurna karan yeh ho sakta hai ki aapki gf sex ke liye theek tarah se tayyar hi nahi hui hon. Bete yeh baat bahut achhe se samjh lijiye ki sex karnye ke liye dono hi partners ko tanav mukt hona bahut hi zaruri hai! Aur dono ka tayyar hona mentally, physically, emotionally bhi bahut zaruri hai. Ho sakta hai ki aapki gf ko koi darr ya doubt ho jaise ki pregnancy ya society se? Jo bhi ho shayed wo abhi tayyar nahi, pehele yeh sab baatein clear kar lijiye aur phir sex ki planning kijiye. Ise padhiye: https://lovematters.in/hi/resource/ways-make-love Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>