Early Signs Of Pregnancy
Love Matters

असुरक्षित सेक्स, पीरियड मिस हो गया: क्या मैं गर्भवती हूँ?

द्वारा Auntyji फरवरी 4, 06:23 बजे
आंटी जी हम बिना कंडोम के सेक्स कर रहे थे लेकिन मेरे बॉयफ्रेंड ने अपना शिश्न निष्कासित करने में आधे सेकंड से ज़्यादा समय ले लियाI मुझे पीरियड्स भी नहीं हुए हैंI क्या मैं गर्भवती हूँ? मुझे बड़ा डर लग रहा है, मेरी मदद कीजिये! रूपा (23), गुड़गाँव

आंटी जी कहती हैं...हे भगवान! "असुरक्षित सेक्स कर लिया + पीरियड नहीं हुए, क्या गर्भवती हो सकती हूँ?" यह तो सबको पता होना चाहिए, बिलकुल हो सकती हैI सब लड़कियों और होने वाले पिताओं को यह वेबसाइट पढ़नी चाहिए, तुम्हे सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगेI

असुरक्षित सेक्स हो या ना हो, पीरियड में विलम्ब के कई कारण हो सकते हैंI इस मामले में थोड़े दिन इंतज़ार करो शायद पीरियड हो जाएँ, नहीं तो.....

सबसे ज़रूरी बात

यह पढ़ते ही सबसे पहले तो यह काम करो कि भाग कर केमिस्ट के पास जाओ और गर्भावस्था की जांच के लिए किट लेकर आओI नहीं, रुको! तुम मत जाओ, होने वाले पप्पा को फ़ोन करो और उसे बताओ कि उसका ज़मीन-आसमान उलट पलट होने वाला है और उसको बोलो कि केमिस्ट के पास जाकर वो किट लेकर आएगाI

यह मुझे विरोधाभास का एहसास क्यों हो रहा है? जल्दी जाओ! और हाँ अपने मोहल्ले के शर्मा अंकल की दूकान से नहीं लेना है क्यूंकि अगर ऐसा किया तो अगली बार क्रोसिन भी लेने जाओगी तो भी वो फुसफुसा कर बात करेंगेI अब आगे पढ़ो...

थोड़ा सब्र रखा करों

तुम दोनों को क्या लगा? कि तुम सुरक्षित सेक्स कर रहे हो? इस बारे में आपसे में बात तो करी ही होगी ना? मुझे पता है कि तुम दोनों बड़े सेक्सी हो और कई बार हम इतने जोश में होते हैं कि छोटी-छोटी बातों से ध्यान हट जाता हैI और वैसे भी सिर्फ़ आधे सेकंड की ही तो बात है, तुम दोनों ने 'उसके बाद' बिस्तर पर लेटते हुए सोचा होगा कि "चलो बच गए"I

 

चलो, तुम्हारी राहत की सांस को थोड़ा तेज़ कर देंI क्या कहा तुमने,'सिर्फ आधा सेकंड लेट'? बेटा वीर्य की एक-दो बूंदो के अंदर ही हज़ारों शुक्राणु मौजूद होते हैं और अगर उनमें से एक भी स्विमिंग में ओलिंपिक चैंपियन निकला तो? फर्स्ट प्राइज में बच्चे का जन्म हो सकता है यहाँI

ताश का जोकर

बदकिस्मती से यह ताश का जोकर वाला सच उन सभी बातों पर लागू होता है जो आपका बॉयफ्रेंड आपसे कहता है, "बेबी बस एक बार तुम्हें अंदर से महसूस करने दो" या "प्लीज बेबी, अंदर जाते ही  बाहर निकाल लूँगा"! अरे भाई, सेक्स हो रहा है, ए.टी.एम. नहीं जा रहे हैं!

वो 'दो-चार चमकती हुई बूँदें' या फिर स्खलन से पहले टपकने वाला वीर्य (जो आपके ज़्यादा उत्तेजित होने पर लुब्रीकेंट का भी काम करता है) भी जोखिम भरा हो सकता हैI

जांचा और परखा

अब बात करते हैं प्रेगनेंसी टेस्ट कीI इसको इस्तेमाल करने से पहले 10 दिन तक रुकना हैI हाँ मुझे पता है वो 10 दिन बिलकुल दिल थाम कर गुज़रेंगेI 'गोनाडोट्रोपिन' जी, (तुम्हारे मूत्र के अंदर मौजूद एक हारमोन) यह निर्णय लेंगे कि जवाब हाँ है या नहींI ज़्यादा सावधानी के लिए 10 दिन के बाद जो सैंपल लें वो सुबह के पहले मूत्र से लिया गया होना चाहिएI

 

किट पर दिए गए निर्देश सावधानी पूर्वक पढ़ेंI ज़्यादातर टेस्ट के अनुसार, अगर एक साफ़ लाइन आती है तो तुम दोनों खुशियां मना सकते होI अगर दो लाइनें आये- तो समझ जाना कि मामला गड़बड़ हैI अगर एक लाइन साफ़ है और एक हलकी तो इसका मतलब होगा कि दो दिन के बाद तुम्हें फ़िर से टेस्ट करने की ज़रुरत हैI

आर या पार

मान लेते हैं कि परिणाम पॉजिटिव आते हैंI सबसे पहले तो अपने बॉयफ्रेंड को बतानाI खुद को कसूरवार मत मानना शुरू कर देनाI तुम्हारे दिमाग में वैसे भी हज़ार चीज़ें दौड़ रही होंगी और वो भी इस में बराबर का हिस्सेदार हैI और अगर यह तूने उसकी ख़ुशी के लिए किया था, तो हो सके तो अपने आप को खींच कर एक लात मारना! बड़ी आई, मैं तुलसी तेरे आँगन की!

बेटा तुम दोनों ही अभी जवान हो तो आगे का फैसला तुम दोनों को ही मिलकर लेना होगा- क्या 23 साल की उम्र में तू एक बच्चे को जन्म देने के लिए तैयार है? अपने कैरियर और सपनो को दांव पर लगाकर एक बच्चे की ज़िम्मेदारी लेने के लिए मन पक्का कर लिया है? अगर जवाब हाँ है तो मेरी तरफ़ से मुबारकबाद! मुझे पूरा विश्वास है तुम दोनों मिलकर अपने और इस बच्चे के लिए सबसे अच्छा रास्ता चुनोगेI

 

अगर जवाब नहीं है तो भी घबराने की कोई ज़रुरत नहीं हैI तुम अकेली नहीं हो, यह कई महिलाओं के साथ होता हैI गर्भपात ना सिर्फ़ एक अच्छा विकल्प है बल्कि तुम्हारा अधिकार हैI बस तुम्हे एक भरोसे लायक डॉक्टर और क्लिनिक ढूंढने की ज़रुरत हैI यह बात हमेशा याद रखना की अपनी प्रेगनेंसी का चिकित्सीय गर्भपात करवाने से ख़त्म करवाने का तुम्हारे पास कानूनी अधिकार हैI पप्पा को ज़रूर साथ लेकर जाना क्यूंकि यह सिर्फ़ तुम्हरी अकेले की ज़िम्मेदारी नहीं हैI

एक डॉक्टर के अलावा ना तो किसी पर भरोसा करना और ना ही किसी की बात सुननाI ना कोई केमिस्ट, ना किसी दोस्त की सलाह और ना ही कोई घरेलु नुस्खे- यह सब खतरनाक हो सकता है- आखिरकार बात तुम्हारे शरीर की हो रही हैI बस मेरी एक बात हमेशा याद रखनाI 'कंडोम के बिना- कभी नहीं'

क्या कभी आपने अनचाहा गर्भ धारण किया है? आपने क्या किया? अपने सवाल के जवाब जाने के लिए हमारे फोरम जस्ट पूछो में हिस्सा लें या फेसबुक के ज़रिये हमसे संपर्क करेंI

क्या आप इस जानकारी को उपयोगी पाते हैं?

Comments
Yes, ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye phoren ek home pregnancy test lijiye. Is test ko episode ke 10 din baad liya ja sakta hain. Phir kisi vishagya ya achche panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakety hai jiski jaankari aaapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
आंटी जी मेरे शादी को 10 साल हो गये है अभी तक मेरे पास एक बच्चा नही है इतने साल में पेट में पडते है मगर ठहरते नहीं हैं अब तो दो साल हो गए अब पड़ता नहीं हैं डॉक्टर को दीखाती हु तो बोली कि अन्दर पानी का गांठ हो गया है इसका कोई उपाय बताइए कैसे ठीक होगा
बेटे हम आशा करते हैं कि आप एक विशेषग्य या अच्छे पंजीकृत डॉक्टर के कन्सल्ट में हैं. please अपने डॉक्टर के रेगुलर कंसल्ट में रहिये और उनके निर्देश का पालन कीजिये. और जल्दी प्रेग्नेन्सी के टिप्स यहा पढ़िए: https://lovematters.in/hi/resource/tips यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/en/forum
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee unhe periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabr hai Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithI nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Jee nahi Nitu bete yeh janane ka koi bhee tarika mojud nahi hai. Keval mahila hee bata sakti hai ki woh pahli baar sex kar rahi hai ya nahi. Aur yeh ek mahila ka adhikar hai ki woh yeh batana bhee chahti hai ya nahi. Bilkul relaxed rahiye. https://lovematters.in/hi/resource/faqs-hymen-and-virginity https://lovematters.in/hi/making-love/virginity/female-virginity-top-five-facts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
मैंने अपनी बीवी के साथ बिना कंडोम के सेक्स किया और उसका पहला महीना मेंस भी आ गया लेकिन अभी दूसरे महीने में 8 दिन लेट हो गया है और उसे मेन्स नही आया है,क्या इसमें प्रेग्नेंट होने के चान्सेस है क्या?
देरी के लिए माफ़ी चाहूंगी, शाहनवाज़ बेटे. अब क्या हालात हैं? यदि असुरक्षित सेक्स के बाद भी उन्हें पीरियड्स हो रहे हैं तो इसमें प्रेगनेंसी के चान्सेस न के बराबर है. फिर भी यदि आप और सेफ होना चाहते हैं तो एक Home pregnancy test कर लीजिये और स्तिथि निश्चित कर लीजिये.फिर भी यदि आप और सेफ होना चाहते हैं तो एक Home pregnancy test कर लीजिये और स्थिति निश्चित कर लीजिये. कृपया आज के बाद कंडोम का निर्धारित उपयोग कीजिये, अपने लिए और अपनी पार्टनर के लिए. यहाँ पढ़ो ज़रा: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
आंटी मेंस होने के बाद कितना दिनों के बाद शारारिक सम्बन्ध बनाना चाइये ,जैसे की एक दो दिन मैं रक्तस्रव बंद हो जाता है तो
Actually यह पूरी तरह से ना, महिला की माहवारी पर निर्भर होता है, यदि वह बिल्कुल निर्धारित है या नहीं जिसकी वजह से बहुत ही risk का काम भी है. यदि आप बिना किसी protection के या बिना सुरक्षा के सेक्स की सोच रहे है तो शायद आप उन दिनों की बात कर रहे हैं जिन में बच्चा रुकना मुश्किल है. यह हो तो सकता है लेकिन यह पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाता है. यदि आप pregnancy के रिस्क से बचना चाहते है तो किसी और तरीके के मुक़ाबले कंडोम का इस्तेमाल ही easy और safe तरीका है! यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Raghav bete bete is goli ko lene ke baad pregnancy ke chances bahut kam ya na ke barabar rah jate hai. Emergency goli unsafe sex ke 72 ghanton ke andar hee lee jaati hai, lekin yeh mahila ke masik dharm par asar kar saktee hai. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat keejiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bete, yaha padhiye zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex https://lovematters.in/hi/birth-control/top-10-facts-about-emergency-contraceptive-pills Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
2 din bahut kam waqt hain symptoms ke liye. Yadi yeh sex unsafe tha toh yes, ismein pregnancy ke chances ho sakte hain. Iske liye is activity ke 10 din baad ek home pregnancy test lijiye. Phir kisi visheshagya ya achchhe panjikrit doctor se milo aur dekho kya ho sakta hai. Iske illava aap FPAI clinic se bhee sampark kar sakte hai jiski jaankari aapko iski website pe mil jayegi. https://lovematters.in/hi/resource/unplanned-pregnancy https://www.fpaindia.org/ Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board ‘Just Poocho’ mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ye pills mahila ke maasik dharm pe asar karti hain. PLEASE in goliyon ko laparvahi se istemaal mat kijiye. Safe sex ke liye condom ka istemal kiya jaata hai naa ki emergency pills ka bête, yaha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Ek pregnancy test lena uchit hoga, phoren yeh kijiye. Saath hee kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se bhi jaldi mil lijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee aapke periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ruchika beti, relax! Yadi condom break ya slip nahi hua to pregnancy ke chances na ke barabar hain. https://lovematters.in/hi/birth-control/chosing-the-right-birth-control/how-well-does-birth-control-work Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Meri gf ko 4 se period start hote h sur maine usse 22october ko sex kiya wo bhi sperm bahar nikala fir uske bad use 4 k bajay 2nov se period start huye aur uska first sex tha y fir december me use aaj 10 ko bhi period nhi huye kya isme koi pregnancy ka chance h ?? Aur agar nhi to koi upay btaiye
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee unhe periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yaha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Dekhiye aap virya ke baahar nikalne ki chinta mat keejiye. Virya baahar aata hi hain. Yeh ek bohot bada mithak hai ki sperm bahar nikalne se garbhdharn nahi hota hai kyunki pregnant hone ke liye ek shukranu bhi bohot kaafi hota hai. Zara yeh padhiye: https://lovematters.in/en/news/10-most-common-contraception-myths Saath hi jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/news/getting-pregnant-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Isme itna dar nahin, Akash beta… period late bhi ho jaate hain.. toh sabse better yeh hoga ki aap kuch roz dekh lijiye aur phir phoren ek doctor ko mil lijiye. Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee aapko periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee unhe periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ranu bete ab kya sthiti hai? Yadi unsafe sex ke baad bhee periods ho rahe hon toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hote hai. Phir bhi yadi aur safe hona chahtey hon to chemist se liya gaya ek Home pregnancy test kit se test kar ke sthiti nischit kar lena chahiye. Aur safe sex ke liye condom ka nirdharit upyog karna chahiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Bete condom ke saath sex ko safe maana jata hain. Yadi condom slip ya break nahi hua toh pregnancy ke chances na ke barabar hain. Phir bhi aur zyada sure hone ke liye - taaki aap dono relax ho sakein - aap is kriya ke 10 din baad yek home pregnancy test bhi kar lejiye - baat saaf ho jaayegee. Saath hee kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se bhi jaldi mill lijiye Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hello, bete! Yadi unsafe sex ke baad bhee unhe periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Hello, Sanju bete. Yadi unsafe sex ke baad bhee aapko periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee unhe periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye, apne liye aur apni partner ke liye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
Mam maine apne bf se sex. Kiya tha sep me . Mujhe us se. 3 din pehle periods ae the. To maine sex kiya bf k sath. With use of condom. Fir bhi sperm bahr nikala tha. To uske ek week baad mujhe periods fir aagye. To ab 40 din hogye periods nhi ae mere ko. Kya prblm hai ye
Ummm! Yadi unsafe sex ke baad bhee aapko periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to ek Home pregnancy test kar leejiye aur stithi nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. Saath hee kisi visheshagya ya achche panjikrit doctor se bhi jaldi mill lijiye. Yeha padho zara: https://lovematters.in/hi/resource/safe-sex Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain toh hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil hon! https://lovematters.in/en/forum
मेरे उन्के साथ ३ महिने पेहेले सेक्स हुवा था। दो बार mens भि होचुका हे। मगर तिश्री बार regular date का ७ दिन हो चुका हे मगर अभि भि पिरियड्स नहि हो रहा। test किया तो एक गाढा और एक हल्का सा लाइन दिखा। अब क्या मे अभि भि pregnant हो सक्ती हु।
इसमें इतना डर नहीं, बेटे… पीरियड लेट भी हो जाते हैं.. तो सबसे बेहतर यह होगा कि आप कुछ रोज़ देख लीजिये और फिर फॉरन एक डॉक्टर को मिल लीजिये. यदि इस मुद्दे पर आप और गहरी चर्चा में जुड़ना चाहते हैं, तो हमारे डिस्कशन बोर्ड, " जस्ट पूछो" में ज़रूर शामिल हों. https://lovematters.in/hi/forum
Dekhiye bete yeh kah pana ki kaun kab aur kis din garbh dhaaran kar lega ya falana din mein koi garbh dhaaran kar leta hai zara mushkil hai kyunki yeh har kisi ke liye alag hai. jaldi pregnancy ke tips bhi yaha padh lijiye: https://lovematters.in/hi/resource/tips https://lovematters.in/hi/resource/pregnancy Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare disccsion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
Yadi unsafe sex ke baad bhee periods ho rahe hain toh ismein pregnancy ke chances na ke barabar hai beta. Phir bhi yadi aap aur safe hona chahtey hain to chemist se liya gaya ek Home pregnancy test kit se test kar leejiye aur sthiti nischit kar leejiye. Kripya aaj ke baad condom ka nirdharit upyog keejiye. https://lovematters.in/hi/pregnancy/unsure-about-being-pregnant/unsafe-sex-missed-period-am-i-pregnant https://lovematters.in/hi/pregnancy/home-pregnancy-tests-dos-and-donts Yadi aap is mudde par humse aur gehri charcha mein judna chahte hain to hamare discussion board “Just Poocho” mein zaroor shamil ho! https://lovematters.in/en/forum
नई टिप्पणी जोड़ें

Comment

  • अनुमति रखने वाले HTML टैगस: <a href hreflang>